देश में कोरोना टीकाकरण को शुरू हुए छह महीने से अधिक समय निकल चुका है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़ने के साथ ही इनकी कीमतों में और भी अधिक गिरावट आ सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं बल्कि केंद्र सरकार पर खर्चा पहले की तुलना में और अधिक बढ़ गया है। इस साल जनवरी में केवल जुलाई तक के लिए ही फार्मा कंपनियों के साथ सरकार ने कीमत तय की थी। उस दौरान कोविशील्ड की एक खुराक 200 और कोवाक्सिन की 206 रुपये कीमत तय हुई थी लेकिन अब नई कीमतों के तहत…
Author: faridabadnews24
कोरोना महामारी की आशंका के बीच केरल में तेजी से संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए केरल सरकार ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। https://twitter.com/ANI/status/1420603446072283137?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1420603446072283137%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fkerala-lockdown-news-complete-lockdown-to-be-imposed-in-kerala-on-31st-july-and-1st-august-due-to-rising-covid19-cases
हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में फ्लैश फ्लड (Flash Flood) लोगों के लिए काल बन गया है. अलग-अलग जगहों पर फ्लैश फ्लड की वजह से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. जम्मू कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से भारी तबाही हुई है. गनीमत ये है कि वहां किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है. मुश्किल ये है कि आसमानी आफत से अभी राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अभी भी कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. हिमाचल प्रदेश (Rain in Himachal Pradesh) में 36…
दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। दुनिया के सभी देशों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने इसकी जानकारी दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने इसके पीछे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को जिम्मेदार बताया है जो अब 132 देशों में फैल चुका है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बुधवार को बताया कि बीते सप्ताह (19-25 जुलाई) में दर्ज किए गए नए कोरोना संक्रमण मामलों की वैश्विक संख्या 38 लाख से अधिक थी…
देश में कोरोना के नए मामलों में फिर से उछाल देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 43,509 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 640 लोगों की इस दौरान कोरोना के चलते मौत हो गई। गुरुवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 4,22,662 हो गई है और सक्रिय मामलों की संख्या एक बार फिर चार लाख के आंकड़े को पार करते हुए 4,03,840 हो गई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर 97.38 फीसद हो गई है। सरकार के…
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा सांसद एमवी श्रेयंस कुमार के सवाल के जवाब में कहा कि कोविड पोर्टल के अनुसार 25 जुलाई 2021 तक करीब 34.4 करोड़ लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसी तारीख तक 18 वर्ष और इससे अधिक आयु के 65.5 फीसदी पात्र लोगों को कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। पवार ने आगे कहा कि टीकाकरण अभियान के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें की जाती हैं।…
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को अनूठा पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। यहां गोला परिवार में पिछले माह जन्मीं बेटी के एक माह पुर्ण होने पर सांसे मुहिम द्वारा बेटी ग्रेहां गोला के नाम से पौधारोपण कर पीपल का पौधा लगाया व उनकी देखरेख का संकल्प लिया गया। इस मौके पर हीरापुर से दीपक आजाद व जसवंत पवार प्रमुख समाज सेवी बतौर अतिथि मौजूद थे। दीपक आजाद ने कहा कि हीरापुर व आस-पास के गावों में भी बेटी के जन्म पर पौधे लगावाए जाएंगे जिस तरह से फरीदाबाद में इस बेटी (ग्रेहा गोला) के जन्म के एक माह होने पर…
फरीदाबाद : हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखे जाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के पुरोधा थे और समाज में उनका पूज्यनीय स्थान है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखकर वैश्य समाज को बड़ी सौगात दी है। वैश्य समाज के लिए यह गौरव की बात है और प्रदेश का समस्त वैश्य समाज मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता है। श्री सिंगला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी…
दूध और हरी सब्जियों के अलावा फल भी हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। सेब, अनार, केला, संतरा और पपीता ऐसे फल हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप सप्ताह में दो दिन किसी भी फल का सेवन करते हैं, तो आप बीमारियों से बचे रहने के साथ आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेचुरल तरीके से पके फल ही आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। केमिकल में पकाए हुए फल आपके लिए बहुत हानिकारक होते हैं। ऐसे में आपको पहचान होनी चाहिए कि जो…
अगर आप भी खाली पेट सो जाते हैं यो आदत जिनता जल्द हो सके सुधा लें. क्योंकि इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. इसे लेकर एक कहावत भी है कि सेहत (Health) को दुरुस्त रखने के लिए सुबह का नाश्ता (Breakfast) राजकुमार की तरह और रात का खाना (Dinner) गरीब की तरह खाना चाहिए. कुछ लोग इस कहावत के उलट रात को बिना खाए सो जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, मोटापे से पीड़ित कई लोगों को ऐसा लगता है कि रात को खाली पेट…
