दिल्ली चिड़ियाघर में जल्द ही गुजरात के तीन शेरों की दहाड़ सुनने को मिलेगी। तीनों को पशु विनियम के तहत प्रजनन के उद्देश्य से दिल्ली लाया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण(सीजेडए) ने मंजूरी दे दी है। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे के मुताबिक, सीजेडए ने गुजरात के केवड़िया और सक्करबाग से एक शेर और दो शेरनी लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बदले में दिल्ली की ओर से दो दरियाई घोड़े दिए जाएंगे। इसके अलावा नागपुर में गोरेवाड़ा चिड़ियाघर के साथ एक और पशु विनिमय पर काम चल रहा है। इसके तहत दिल्ली…
Author: faridabadnews24
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों को अब निजी अस्पताल में भी निशुल्क ऑपरेशन कराने की सुविधा मिलेगी। पैनल वाले अस्पतालों में यह मरीज अपना इलाज करा सकेंगे। इस बाबत दिल्ली सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, ब्लैक फंगस(म्यूकोरमाइकोसिस) एक ऐसी बीमारी है जिसका समय पर इलाज होना जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या के चलते कई बार सर्जरी की तारीख मिलने में समय लग जाता है, चूंकि ब्लैक फंगस का इलाज समय पर होना जरूरी है। ऐेसे में सरकारी अस्पतालों में भर्ती जिन मरीजों को ऑपरेशन…
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के बाद देश के कई राज्यों में अनलॉक कर दिया गया है. हालांकि, जिन राज्यों या जिलों में वायरस का खतरा अभी भी ज्यादा है, वहां पाबंदियां लागू हैं. असम सरकार ने भी दो जिलों में चौबीसों घंटे कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है. सरकार के अगले आदेश तक गोलाघाट और लखीमपुर दोनों ही जिलों में पूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि गोलाघाट और लखीमपुर में सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रेस्तरां, होटल, रिसॉर्ट, ढाबे और अन्य भोजनालय बंद रहेंगे. गोलपारा, मोरी गांव, जोरत, सोनितपुर और…
प्रदेश के सड़क एवं भवन निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautal) ने अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है. डिप्टी सीएम ने लोक निर्माण के विभिन्न प्रोजेक्ट्स (Various public works projects) में देरी के लिए सीधे रूप से विभाग के आला अधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर दी है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रदेश की जनता के लिए हरियाणा सरकार द्वारा लोक निर्माण के कार्यों में खर्च किए जाने वाले धन को लेकर किसी भी कीमत पर कोताही नहीं होनी चाहिए. अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि न तो सरकार द्वारा आवंटित धन के…
हरियाणा के रोहतक जिले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर निवासी इंजीनियर ने बाथरुम में सुसाइड (Engineer Commit Suicide) कर लिया. साथी कर्मचारी ने बाथरुम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीजीआइ में पोस्टमार्टम करवाया. तुषार के गले में रुमाल बंधा है, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है. बता दें कि सहारनपुर निवासी तुषार मेहता मारुति कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था. दो साल से वह सेक्टर दो में अपने चार अन्य दोस्तों के…
चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस (Haryana Police) की अधिकारी एवं अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा (Bharti Arora) ने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है. वो पुलिस की नौकरी से तुरंत वीआरएस चाहती हैं. मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा उन्होंने ये आवेदन किया. उन्होंने कहा कि उन्हें 1 अगस्त से रिलीव किया जाए. भारती अरोड़ भी अम्बाला रेंज के आईजी के पद पर तैनात हैं. भारती अरोड़ा अब कृष्ण भक्ति की राह पर आगामी जीवन बिताना चाहती हैं. भारती अरोड़ा प्रदेश की पहली महिला अफसर है जिन्होंने वीआरएस के लिए अप्लाई किया है. उन्होंने तीन महीने के नोटिस…
हरियाणा के हिसार जिले के उत्तम नगर निवासी 76 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर भरत सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी है। भरत सिंह राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। भरत ने जान दी, क्योंकि 17 जुलाई को हनुमानगढ़ में एक महिला ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था, जिससे वह परेशान था।पुलिस ने मृतक भरत सिंह के बेटे कुलजीत की शिकायत पर हनुमानगढ़ से कांग्रेसी पार्षद प्रमोद सोनी, मैरिज पैलेस मालिक पाल सिंह, प्रोपर्टी डीलर पंकज नागपाल, रावतसर वासी 35 वर्षीय अमृतपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुलजीत ने बताया कि…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही हरियाणा को खास तोहफा देंगे। वह कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)एक्सप्रेस वे के साथ बनने वाले 130 किलोमीटर लंबे रेल कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। केएमपी रेल कारिडोर सहित राज्य के लिए उपयोगी अन्य रेल परियोजाओं को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर्यावरण और रेल मंत्री से मुलाकात कर लंबित योजनाओं पर की चर्चा इसके बाद सीएम ने बताया कि केएमपी रेल कारिडोर परियोजना का शीघ्र शिलान्यास करवाया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री से समय देने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम यमुना नहर…
प्रदेश की 58,189 ग्राम सचिवालयों का कामकाज सरकार पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम पर आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। लेकिन, इस हाइटेक व्यवस्था के संचालन के लिए पंचायतों में पंचायत सहायक, अकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर की तैनाती कंप्यूटर निरक्षर लोगों की करने की तैयारी है। शासन ने इस पद के लिए आवश्यक अर्हता में कंप्यूटर ज्ञान की अनिवार्य आवश्यकता को नजरंदाज कर दिया, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया जा रहा है। सरकार ने 25 जुलाई को जारी शासनादेश में पंचायत सहायक, अकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन के लिए तीन प्रमुख अर्हताएं तय की हैं। पहला, न्यूनतम…
आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को स्मार्ट बनाने और उच्च शिक्षा की ओर से प्रेरित करने के उद्देश्य से एकेटीयू और छत्रपति शाहू जी महाराज विवि से संबद्ध 40 कॉलेजों ने 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। 28 जुलाई को विवि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन आंगनबाड़ी केंद्रों को किताबें, कुर्सी-मेज, बर्तन और एजुकेशनल खिलौने देंगे। साथ ही चार या उससे अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने वाले संस्थानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विवि के ऑडिटोरियम…
