कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डीडीएमए के आदेश पर दिल्ली सरकार लगातार सख्ती बरत रही है। सोमवार को दक्षिण दिल्ली के दिल्ली के बड़े बाजारों में से एक लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट और सदर बजार के रूई मंडी में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में लंबे लॉकडाउन के बाद दिल्ली सरकार ने आदेश पर अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली राजस्व विभाग जिला प्रशासन के टीम में सर्वे के दौरान पाया कि इस बाजार में में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा था। दुकानदारों द्वारा भीड़-भाड़ को लेकर कोविड19 के नियमों का पालन नहीं किया…
Author: faridabadnews24
दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति सोमवार को सार्वजनिक की गई। जिसके तहत कहा गया है कि शराब की दुकानों के अंदर और बाहर (आस-पास) अगर हुड़दंग होता है तो संबंधित दुकान का लाइसेंस रद्य कर दिया जाएगा। साथ ही किसी भी दुकान के बाहर खड़े होकर ग्राहकों को शराब की बिक्री नहीं की जाएगी, शराब खरीदने की पूरी प्रक्रिया दुकान के अंदर ही की जाएगी। अभी दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसी शराब की दुकानें हैं जहां लोग दुकानों के बाहर बने काउंटर पर खड़े होकर शराब खरीदते हैं। नई आबकारी नीति में कहा गया है कि दिल्ली में…
दिल्ली सरकार ने राजस्व को बढ़ाने और शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए अपनी नई आबकारी नीति की घोषणा कर दी है। दिल्ली में शराब की दुकानों की शक्ल भी अब बदल जाएगी। सरकार की नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानें खुली जगह वाली होंगी, ये एयर कंडीशन युक्त होंगी, जहां धक्का- मुक्की नहीं होगी और लोग आसानी से अपनी पसंद की शराब खरीद सकेंगे। ग्राहकों को अब शराब के ठेकों में वॉक-इन का अनुभव देने, बीयर बनाने वाली छोटी फैक्ट्रियों को बढ़ावा देने और होटल, क्लब एवं रेस्तरां के बार को देर रात तीन बजे तक खोलने की अनुमति…
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। 10:36 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा हो रही थी। फेसबुक, टि्वटर यूजर्स ने भूकंप के झटके महसूस करने के अपने अनुभव शेयर किए। कईयों ने बताया कि उन्होंने अपना बेड हिलते हुए महसूस किया। उधर, एक्सपर्ट का कहना है कि भूकंप हल्का था। अगर तीव्रता 5 से ऊपर हो तो चिंता की बात होती है, लेकिन तीव्रता चार से भी कम रही। इस वजह से…
गुरुग्राम : भोंडसी, रायसीना, मानेसर, कासन सहित अन्य जानवरों की आबादी को राहत देने के लिए, जिला वन्यजीव विभाग ने अगले साल अरावली पहाड़ी क्षेत्र में 20 कृत्रिम तालाब विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए एक सर्वेक्षण पहले ही पूरा हो चुका है और इन 20 के साथ, अरावली में कृत्रिम तालाबों की संख्या 40 हो जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अकेले गुरुग्राम के बंधवाड़ी, वजीराबाद, मानेसर, कासन, रायसीना, मंडावर, भोंडसी और दमदमा क्षेत्रों के अरावली पहाड़ी इलाकों में वन्यजीवों की बढ़ती आबादी है। पिछले कुछ सालों में इनकी आबादी में इजाफा हुआ है। वन्यजीव विभाग प्राकृतिक तालाबों…
भोपाल में BAMS डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक नर्स से ज्यादती की। डॉक्टर की बेवफाई से नाराज छात्रा/नर्स उसके घर पहुंच गई। परिजनों के सामने उसने डॉक्टर से कहा- शादी की तारीख बताओ, नहीं तो सजा के लिए तैयार रहो। डॉक्टर ने परिजनों के सामने उससे शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज नर्स ने पिपलानी थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पिपलानी टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, 28 साल की युवती शाहपुरा के एक…
बेटे की होम ट्यूटर से शादी रचाने की कोशिश करने वाले डाॅक्टर जितेंद्र पिंडोरिया के बेटे यशवंत की मौत नए तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। यह बंदूक उसके रिश्तेदार ने छिपा कर रखी थी। पुलिस ने उसी मामले में रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुड़ैल सीएसपी अजय वाजपाई थाना प्रभारी महेंद्रसिंह भदौ रिया के अनुसार आरोपी का नाम सूरज उर्फ सुजीत पिता सावरसिंह कनेर निवासी पीएससी कम्पेल थाना खुडैल है। दरअसल पिछले माह यशवंत पिता जितेंद्र नामक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्य में सभी जिलों में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों (गोंडा जिले की क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर) में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के पदों जो अदालत के स्थगन आदेश से बाधित न हों, पर सामान्य निर्वाचन का आदेश जारी किया है। आयुक्त द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आठ जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से…
केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ट्विटर इंक भारत के नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करने में विफल रही है, जो देश का कानून है और इसका अनिवार्य रूप से पालन करना आवश्यक है। इस मामले पर आज फिर सुनवाई होगी। केंद्र ने उच्च न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे में कहा कि आईटी नियमों का पालन नहीं किया जाना इनके प्रावधानों के उल्लंघन के समान है, जिसके कारण ट्विटर को आईटी अधिनियम के तहत प्रदान की गई अपनी प्रतिरक्षा को खोना पड़ सकता है। अब यूजर्स द्वारा किसी भी गैर…
भारतीय राज्य ओड़िसा में सप्तपुरियों में से एक है पुरी जहां पर प्रभु जगन्नाथ का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। इसे चार धामों में एक माना जाता है। इस मंदिर को राजा इंद्रद्युम्न ने हनुमानजी की प्रेरणा से बनवाया था। कहते हैं कि इस मंदिर की रक्षा का दायित्व प्रभु जगन्नाथ ने श्री हनुमानजी को ही सौंप रखा है। यहां के कण कण में हनुमानजी का निवास है। हनुमानजी ने यहां कई तरह के चमत्कार बताए हैं। उन्हीं में से एक है समुद्र के पास स्थित मंदिर के भीतर समुद्र की आवाज को रोक देना। इस मंदिर के चारों द्वार के…
