दिल्ली पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव चार्ज संभालते ही एक्शन में आ गए हैं। बीती रात वह सादी वर्दी में ही सड़कों पर उतर गए। जहां उन्होंने पिकेट स्टाफ और पेट्रोलिंग स्टाफ से बातचीत की। वहीं उन्होंने दरियागंज, आरके पुरम और साउथ कैंपस थाने का दौरा भी किया। सीपी ने थाने पहुंचे लोगों से बात की और उन्हें बिना थाने आए ई-एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा के बारे में बताया। लोगों से बात कर उन्होंने जाना किसी तरह की दिक्कत तो थाने में पेश नहीं आई। पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव शनिवार रात थानों और सड़क पर तैनात रहने वाले पुलिस स्टाफ…
Author: faridabadnews24
प्रदेश में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत लॉकडाउन एक सप्ताह यानी 12 जुलाई की सुबह 5 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कुछ मामलों में छूट भी दी गई है। आर्मी और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की परीक्षाओं के लिए मंजूरी दी गई है। हालांकि, स्वीमिंग पूल और स्पा सेंटर फिलहाल बंद रहेंगे। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइंस में कहा है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को 5 से 20 जुलाई तक परीक्षाएं कराने की अनुमति दी है। ये परीक्षाएं कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही होंगी। हिसार में आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस को भी परीक्षा कराने…
कैंट-सिटी में बिजली संकट जारी है। शुक्रवार रात तेज हवाएं चलने व शनिवार काे गर्मी के कारण कैंट व सिटी की कई काॅलाेनियाें में बिजली प्रभावित रही। बिजली निगम के पास 1 मिनट में 10 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। कैंट के महेश नगर, कबीर नगर, रामपुर फीडर के क्षेत्र में सुबह से शाम तक बिजली प्रभावित रही। वहीं सिटी में भी कई काॅलाेनियाें में बिजली नहीं आई। जिससे गर्मी में बिजली व पानी न आने से लाेगाें काे ज्यादा परेशानी रही। जिले से 1 जुलाई काे 1779, 2 जुलाई काे 1331 शिकायतें निगम के पास पहुंचीं। शनिवार 3…
देश में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave) का असर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि तीसरी लहर (Third Wave) को लेकर अभी से अलर्ट जारी किया जाने लगा है. कोरोना (Corona) संक्रमण पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगर समय रहते कोविड-19 (Covid-19) नियमों का पालन नहीं किया गया तो अक्टूबर-नवंबर में कोरोना की तीसरी लहर बेहद घातक साबित हो सकती है. कोविड-19 मामलों की ‘मॉडलिंग को लेकर काम करने वाली एक सरकारी समिति के वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर कोरोना का कोई नया वेरिएंट आता है तो तीसरी लहर बेहद खतरनाक…
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहती है तो उसे शर्तें नहीं रखनी चाहिए। टिकैत की यह टिप्पणी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि तीन नए केंद्रीय कृषि कानून किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे और यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार इन कानूनों को निरस्त करने की मांग को छोड़कर, अन्य मुद्दों पर प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। टिकैत ने रविवार को रोहतक में संवाददाताओं से…
ग्वालियर में सिरफिरे आशिक के कारण महिला ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। मनचला महिला के मोबाइल पर पोर्न वीडियो भेजता है फिर कुछ देर बाद कॉल कर पूछता है कैसी लगी। महिला विरोध करती है, तो धमकी देता है कि बात नहीं मानी, तो एसिड फेंक कर चेहरा बिगाड़ दूंगा। यही नहीं, आरोपी लगातार कॉल कर परेशान कर रहा है। धमकी से महिला इतना डर गई, घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। महिला ने उसका एक नंबर ब्लैक लिस्ट किया, तो दूसरे नंबरों से कॉल करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज…
शहर की एक महिला का अपहरण कर उसके साथ प्रदेश में कई हाेटलाें में दुष्कर्म तथा मारपीट के आराेपी कांस्टेबल अजयपाल भाकल काे गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज हाेने के बाद खुद ही औद्याेगिक क्षेत्र थाने में पहुंच गया। एसपी कालूराम रावत ने कांस्टेबल काे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। काेर्ट ने रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि एक बच्चे की मां पीड़िता परिजनों के साथ रहती है। बीते दिनाें उसका पड़ोसियों से नाली काे लेकर विवाद हाे गया था। इस दाैरान चेतक सिग्मा में तैनात कांस्टेबल अजयपाल भाकल ने मदद करने…
टीकमगढ़ : मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, यहां पर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से यात्री बस में सवार 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। दरअसल ॐ साई राम कंपनी की यात्री बस टीकमगढ़ से झांसी की ओर जा रही थी, कि दिगौड़ा थाना क्षेत्र के कुर्राई ग्राम के पास पानी की समस्या को लेकर लोग हाइवे पर जाम लगाये हुए थे, ऐसे में बस चालक ने मुख्य सड़क से बस को नीचे उतार कर गांव…
अमृतसर : दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट पर आज कल ठगों ने मुसाफिरों को ठगने के अजब-ग़ज़ब तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नकली कस्टम अफ़सर बनकर एक महिला अपने गिरोह के साथ विदेश से आने वाले मुसाफिरों को ठगी का शिकार बना रही है। अमृतसर के रहने वाले एक यात्री को भी उक्त महिला ने कस्टम अफ़सर बन कर एक लाख रुपए की ठगी मारने का प्लान बनाया परन्तु यात्री की सावधानी के साथ वह बच गया। इसमें हैरानीजनक पहलू जो सामने आ रहा है कि नकली महिला कस्टम अफ़सर को यात्री का फ़ोन नंबर और…
फरीदाबाद : जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण को रफ्तार देने का प्रयास दिखाई देने लगा है। अब तक करीब नौ लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। वहीं, शनिवार को 15,766 लोगों ने टीका लगाया गया। रोजाना की तरह स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए जाने वाले लोगों की भीड़ देखने को मिली। टीका लगवाने वाले लोगों में युवाओं की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। बीके सिविल अस्पताल में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोगों को अपना नंबर आने…
