नई बन रही दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Delhi Sports University) जल्द ही उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके के एक सरकारी स्कूल की इमारत और स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में अपना कामकाज शुरू कर देगी। इसके लिए इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन उनके अभिभावकों को सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक औपचारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी गई है। इस बारे में शुक्रवार को सरकारी अधिकारियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी के मुंडका कैंपस में निर्माण कार्य समाप्त होने तक यह यूनिवर्सिटी शहीद अमीर चंद सरकारी सर्वोदय विद्यालय (एसएसी जीएसवी) से…
Author: faridabadnews24
भारतीय जनता पार्टी निरंतर हर दिशा में संगठन का विस्तार करने पर लगी हुई है. कोरोना काल की चुनौती को स्वीकार करते हुए भाजपा की हर महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयासरत हैं जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा महिला मोर्चा के प्रभारी श्रीमती संतोष यादव एवं प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा चौहान की घोषणा हुई हैं हरियाणा महिल मोर्चा ने फिर से एक नई रफ्तार पकड़ते हुए कोरोना को हराकर कोरोना मुक्त हरियाणा का निर्माण करने हेतु कमर कस ली है. वहीं सुश्री प्राची खुराना, सोशल मीडिया का पूर्ण दायित्व निभाते हुए हरियाणा…
चंडीगढ़ : हरियाणा में सबसे गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से सरकार ने अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की है। इसके तहत चिहिन्त अति गरीब परिवारों को उनकी पसंद का रोजगार दिलाया जाएगा। इस काम के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक सचिवों को छह विभागों की एक संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 30 हजार परिवारों की पहचान पहले चरण में एक लाख अति गरीब परिवारों की आय बढ़ाकर कम से कम एक लाख रुपये वार्षिक करने का लक्ष्य है, जिसमें से 30 हजार अति…
जेबीटी टीचर भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। उन्हें 22 जनवरी 2013 को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। वो करीब 7 साल 4 माह और 1 दिन जेल के अंदर रहे। 2 साल 1 माह 29 दिन पेरोल-फरलो पर रहे। 6 महीने की सजा दिल्ली सरकार ने माफ की। उन्हें 28 जून को तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर कर कागजी कार्यवाही करनी थी, लेकिन उनके हाथ में लगी चोट के चलते वो अस्पताल में थे। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे पोते कर्ण चौटाला के साथ…
हरियाणा कांग्रेस में छिड़ी कलह और तेज हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने विरोधियों पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘मेरी रगों में कांग्रेसी खून है। हो सकता है कि कुछ लोगों की रगों में कम कांग्रेसी खून हो। कांग्रेस बड़ा समुद्र है। नेता आते-जाते रहते हैं। मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। मेरे पूर्वजों ने कभी कांग्रेस नहीं छोड़ी।’ गुरुवार को 19 विधायकों ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से मिल सैलजा की जगह हुड्डा को कमान सौंपने की मांग की थी। सैलजा ने शुक्रवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर कहा कि सबको अपनी बात रखने…
मथुरा में आज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा से किशन सिंह चौधरी और रालोद से राजेंद्र सिंह सिकरवार चुनाव मैदान में हैं। रालोद और भाजपा के बीच टक्कर हैं। अन्य दल चुनाव नहीं लड़ रहे। जिले में कुल 33 जिला पंचायत सदस्य हैं। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो । इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 33 सदस्य मतदान करेंगे। मतदान स्थल के पास के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा…
एक व्यवसायी के बेटे को ऑनलाइन एप पर युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। डेटिंग एप पर उसे मुम्बई गर्ल मिली। पहले सामान्य बातचीत हुई इसके बाद मुम्बई गर्ल ने अश्लील बातें शुरू कर दी। व्यवसायी के बेटे को बातों में मजा आया। इसके बाद युवती ने उसकी चैट और वीडियो कॉलिंग को एडिट कर अश्लील रूप दे दिया। अब युवती व्यवसायी के बेटे को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी दे रही है। घटना मुरार के एमएच रोड पर 15 दिन से पहले से अभी तक की है। परेशान होकर युवक ने पुलिस कप्तान ग्वालियर के दफ्तर में…
अभय कमांड परियोजना के तहत शहर की सुरक्षा व्यवस्था व अपराधों की रोकथाम के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। इन कैमरों के जरिए यातायात नियमों की अवहेलना व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालाें पर नजर रखी जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि हाल ही शहर में एसएमडी सर्किल, राजीव गांधी पार्क, एलआईसी ऑफिस, प्रताप ऑडिटोरियम, भवानी तोप सर्किल, मालवीय नगर, जगन्नाथ मंदिर, कटीघाटी, शांतिकुंज, नयाबास सर्किल, राममंदिर साउथ वेस्ट ब्लॉक, कालाकुओं टैंपाे स्टैंड, बुकिंग विंडाे जयपुर रोड, नया भूरासिद्ध मंदिर मेनरोड, तेजमंडी, जुबलीबास सर्किल, रैनबसेरा…
केरल और छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र ने वहां विशेषज्ञों की टीम भेजी है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में संक्रमण कम होते ही पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दरअसल, 12 जिलाें में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य सरकार ने 6 जिलों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषदाें में वार्ड पुनर्गठन व आरक्षण की रिपाेर्ट राज्य निर्वाचन आयोग काे भेज भी दी है। शेष 6 में से 5 जिलों में की रिपोर्ट भी जल्द भेज दी जाएगी। दाैसा के लिए 5…
बालाघाट : वनपरिक्षेत्र लामता सामान्य के जंगल में सांभर का शिकार करने वाले चार आरोपियों को वन अमले ने हिरासत में लिया है। इनके पास से शिकार में बरते जाने वाले हथियार भाला एवं बरछी सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। साथ ही शिकारी कुत्तों को भी हिरासत में लिया गया है। दरअसल, बालाघाट जिले के लामता में 4 आरोपी शिकारी कुत्तों की मदद से सांभर और चितल का शिकार करते थे। मुखबीर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को वन अमले ने हिरासत में लिया है। जिन्हे शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल…
