Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ओपी चौटाला रिहा : बोले-आंदोलन में किसानों से मिल गांवों में घूमूंगा

ओपी चौटाला रिहा : बोले-आंदोलन में किसानों से मिल गांवों में घूमूंगा

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2021No Comments3 Mins Read

जेबीटी टीचर भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। उन्हें 22 जनवरी 2013 को 10 साल की सजा सुनाई गई थी। वो करीब 7 साल 4 माह और 1 दिन जेल के अंदर रहे। 2 साल 1 माह 29 दिन पेरोल-फरलो पर रहे। 6 महीने की सजा दिल्ली सरकार ने माफ की। उन्हें 28 जून को तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर कर कागजी कार्यवाही करनी थी, लेकिन उनके हाथ में लगी चोट के चलते वो अस्पताल में थे। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे पोते कर्ण चौटाला के साथ अस्पताल से निकले और तिहाड़ जेल पहुंचकर कागजी कार्यवाही की। करीब 10:30 बजे तिहाड़ जेल से निकले और सीधे गुड़गांव स्थित कोठी पर पहुंचे।

चौटाला ने जेल में की 10वीं

वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘अभी फ्रैक्चर के कारण हाथ में पलस्तर है। उसके बाद जल्द ही लोगों के बीच जाऊंगा। सबसे पहले बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में जाकर किसानों से मिलूंगा। प्रदेश के गांव-गांव में जाऊंगा। इसके लिए एक स्पेशल वैन तैयार करवाई है।’

जब कोई कैदी जेल से रिहा होता है तो जेल में किए गए काम का मेहनताना दिया जाता है। लेकिन राजनीतिक कैदी होने और उम्र ज्यादा होने के चलते जेल में ओपी चौटाला से कोई कlम नहीं कराया गया। लेकिन जेल में ओपी चौटाला ने एक कमाई जरूर की। उन्होंने जेल में रहकर 2017 में 10वीं की परीक्षाएं दी थीं और सेकंड डिवीजन के साथ पास भी हुए।ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के 5 बार मुख्यमंत्री रहे हैं।

वो 3 उपचुनाव और 4 आम चुनाव जीतकर कुल 7 बार विधायक बने।
जनता दल, समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय), समता पार्टी में भी रहे।
1996 में हरियाणा लोकदल पार्टी बनाई। बाद में नाम बदल इंडियन नेशनल लोकदल किया।

अजय का फरवरी तक इंतजार

अजय चौटाला की सजा अगले साल फरवरी में पूरी हो सकती है। खला करने वाले आईएएस संजीव कुमार 18 जून को बाहर आ चुके हैं। शेर सिंह बडशामी मेडिकल ग्राउंड पर ज्यादातर बाहर रहे हैं, उनकी 2 साल 9 महीने और 6 दिन की ही सजा अभी तक हुई है। चौटाला के ओएसडी विद्यासागर की 6 साल 1 महीने व 17 दिन की सजा हुई है।

अभय चौटाला के आरोप

हुड्‌डा, सुरजेवाला, दलाल ने चौटाला को फंसाया

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा, ‘तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने चौटाला को सजा कराई। भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, करण दलाल ने संजीव कुमार को झांसे में लेकर झूठे इल्जाम लगवाए। हुड्डा 2 बार सीबीआई डायरेक्टर से मिले थे, उसके बाद एडिशनल, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में 120बी में तीनों का नाम शामिल किया गया। जहां कांग्रेस दोषी है वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार भी दोषी है, जिन्होंने ढाई साल पहले ओपी चौटाला की रिहाई नहीं होने दी।

एक्सीडेंट के बाद दुष्यंत-दिग्विजय मिले भी नहीं

अभय ने कहा, ‘ओपी चौटाला का एक्सीडेंट में हाथ फ्रैक्चर हुआ, पर अजय चौटाला, दुष्यंत, दिग्विजय मिलने तक नहीं गए। जींद उपचुनाव में जजपा व आम आदमी पार्टी ने उनकी फरलो कैंसिल कराई थी। अब पाबंदी न हुई तो वे ऐलनाबाद से चुनाव लड़ेंगे। मैंने तो उनकी गैरमौजूदगी में इसे संभाला था। जिला परिषद, नगर परिषद व नगरपालिका चुनाव इनेलो सिंबल पर लड़ेगी।

faridabadnews faridabadnews24 OP Chautala released: Said - I will roam in the villages meeting the farmers in the movement
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.