दूरसंचार विभाग ने 2018 में एक शर्त के साथ प्रति व्यक्ति मोबाइल कनेक्शन की सीमा बढ़ा दी थी। दूरसंचार विभाग ने प्रति यूजर कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर 18 कर दी थी। इसमें यह भी शामिल था कि 9 सिम का उपयोग सामान्य मोबाइल फोन संचार के लिए या उन उपकरणों में उपयोग के लिए किया जा सकता है जिनमें उनके लिए स्लॉट है। अन्य 9 सिम एम2एम संचार (मशीन से मशीन संचार) के लिए खरीदे जा सकते हैं। इस बीच, दूरसंचार विभाग ने 2019 में टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) पोर्टल वेबसाइट विकसित की, ताकि ग्राहकों…
Author: faridabadnews24
स्पाइसजेट (Spicejet) Mega Monsoon Sale लाई है। इसके तहत यात्रियों को 999 रुपये में हवाई यात्रा करने को मिलेगी। यह ऑफर 1 अगस्त, 2021 से 31 मार्च, 2020 तक के लिए है। इसके लिए बुकिंग शुक्रवार से चालू हो गई है। यात्री 30 जून तक इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। यही नहीं Indigo और Vistara भी मात्र 1,099 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रही हैं। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर हैदराबाद-बेलगाम, बेलगाम-हैदराबाद, चेन्नई-हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलूरु सहित कुछ चुनिंदा डेस्टिनेशंस के लिए है। कंपनी टिकट बुक कराने पर Free फ्लाइट वाउचर भी दे रही है। यह अधिकतम 1000…
स्कोडा ऑटो ने अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा अपने ‘नेक्स्ट लेवल स्कोडा स्ट्रैट्जी इवेंट 2030 में किया है। चेक कार निर्माता ने बताया कि उनका लक्ष्य इंटरनेशनल, इलेक्ट्रिक और डिजिटलाइजेशन के क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करना है। स्कोडा 2030 तक कम से कम तीन ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करना चाहती है। ये मॉडल कीमत और साइज दोनों के मामले में ब्रांड की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Enyaq iV से नीचे होंगे। रिपोर्टों के अनुसार, इन मॉडलों में से एक छोटी हैचबैक होने की उम्मीद है जो कथित तौर पर VW ID.1 से तकनीक साझा करेगी, जबकि अन्य EV मॉडल अधिक कॉम्पैक्ट और…
HSEB 12th Class Results 2021: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीके बाद अब 12वीं की रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बाेर्ड ने मानक तय कर लिए हैं और ये मानक 10वीं से अलग हाेंगे। बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 जुलाई तक तय करेगा। बोर्ड 10वीं के बाद अब 12वीं का परिणाम भी परीक्षा लिए बिना घोषित करने की तैयारी की है। इसके लिए बाकायदा प्लान तैयार किया गया है। दसवीं के 30 फीसद, 11वीं के 10 तो 12वीं के 60 फीसद अंक से तैयार करेगा 12वीं का पूरा परिणाम 12वीं में 10वीं की तरह आंतरिक…
अंबाला । अंबाला छावनी के करीब दो हजार लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आशियाना बनाने के लिए दो साल पहले आवेदन किया। दो लाख रुपये मिलने का इंतजार करते रहे है। लेकिन उनको आशियाना बनाने के लिए लोन तक नहीं मिला। नगर परिषद इन सूची में करीब 80 लोगों को गलत नाम-पता न मिलने पर सूची कार्यालय में चस्पा कर दी थी। लेकिन पिछले तीन महीने के भीतर इनमे से 30 लोगों को खोजा गया। नगर परिषद की टीम ने मुहल्लों में जाकर लोगों से पूछताछ की और आवेदकों का पता लगाया। इन आवेदकों का लोन मुख्यालय से…
Haryana Roadways Buses: हरियाणा में कोरोना वायरस से पैदा हालत में सुधरने के साथ ही बस सेवाएं भी पूरी तरह सामान्य हो रही है। अब पुराने रूटों से बसों को चलाया जाएगा। इसके साथ ही कई रूटों पर बसों के किराये में भी कमी की गई है। राज्य में अगले कुछ दिनों में सभी बसों को उनके पुराने रूटों पर चलाया जाएगा। बता दें कि कोराेन काल में कई रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था और उनको रूट बदलकर चलाया जा रहा था। विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या भी कम कर दी गई थी। इसका…
नई दिल्ली/गाजियाबाद : 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई आपातकाल की बरसी पर 26 जून को गाजीपुर बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत के लिए भारतीय किसान यूनियन से तैयारी तेज कर दी है। भाकियू का दावा है कि शनिवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचंगे। इससे पहले इस रैली में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर प्रदर्शनकारी मोदीनगर से गुजरे। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की अगुवाई में निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा में काफी भीड़ है। इस दौरान जगह जगह यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान…
द्वारका के अमराही गांव में बृहस्पतिवार रात एक दंपती को गोली मार दी गई। घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर अगस्त माह में प्रेम विवाह कर लिया था। शादी से लड़की के परिवार वाले नाखुश थे। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त गोपालपुर गांव सोनीपत हरियाणा निवासी विनय दहिया (23) के रूप में हुई है जबकि…
दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने राजधानी के लिए जितनी ऑक्सीजन की मांग की थी उतने की जरूरत नहीं थी। दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की मांग बढ़ा-चढ़ाकर की थी। ये कहना है सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट का। सुप्रीम कोर्ट ने यह ऑडिट कमेटी पिछले महीने गठित की थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग की। भाजपा साध रही केजरीवाल पर निशाना ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद भाजपा लगातार मुख्यमंत्री…
फरीदाबाद : अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने सभी पुलिस ईकाईयों को सचेत करते हुए तस्करों व विक्रताओं को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इसी बीच कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-11 की पुलिस टीम ने नाटकीय ढंग से अवैध शराब कारोबारी एक महिला को 44 पव्वे देसी शराब मस्ताना के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चला कि चौकी क्षेत्र में कोई महिला अवैध तरीके से शराब की बिक्री करती है। सूचना पाते ही पुलिस चौकी प्रभारी तुरंत योजना बनाते हुए पुलिस बल के साथ…
