Author: faridabadnews24

फरीदाबाद  : [ मिथलेश मिश्रा ] [ मिथलेश मिश्रा ]बल्लभगढ़ के गुड़गांव कैनाल पर बनाए जाने वाले पुल को बल्लभगढ़ फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए वहां मिट्‌टी डाली जा रही है। इससे सेक्टर-5 स्थित राजीव गांधी इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के आने जाने का रास्ता बंद हो रहा है। इस समस्या को लेकर कारोबारियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 20 मिनट में समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि ये मामला एनएचएआई का है। कारोबारी उनसे वैकल्पिक रास्ते के लिए मांग करें। हाईवे जाम करना गलत है। बता दें कि बल्लभगढ़ में नेशनल…

Read More

फरीदाबाद  : [ मिथलेश मिश्रा ] दुकानदारों ने हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि फरीदाबाद की मार्केटों में रविवार का अवकाश घोषित किया जाए। बुधवार सुबह फरीदाबाद की अनेक मार्केट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया से मिले और उनसे कहा कि इस संदर्भ में डीसी से वार्ता करें। इसके बाद दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा दुकानदारों का कहना है कि रविवार को इंडस्ट्री बंद रहती है। ऐसे में रविवार का अवकाश होने से लोहामंडी को भी फायदा होगा। उनका कहना है कि दुकानदारों ने लॉकडाउन…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] नगर निगम कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी नेता बोले नगर निगम की मासिक आय पौने दो करोड़ रुपए है। जबकि वेतन, बिजली बिल, पेंशन व अन्य मासिक खर्च 30 करोड़ रुपए है। फिर कैसे चलेगा निगम। इस पर न अधिकारी सोच रहे और न यहां के राजनेता। नेताओं ने कहा कि निगम की हालत इतनी खराब है कि कर्मचारी वेतन के लिए सरकार की ओर से दी जा रही ग्रांट पर निर्भर है। कर्मचारी नेताओं ने कहा नगर निगम में यदि घोटालों की सूची देखी जाए…

Read More

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी पति साहिल सहगल से अलगाग के बाद अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पति से अलग होने को लेकर कई खुलासे किए थे और अपना दर्द बयां किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह डिप्रेशन के बुरे दौर से भी गुजर चुकी हैं, जहां उन्हें लगने लगा कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई। हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्‍यू में कीर्ति ने बताया कि मेरी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब मुझे लगा कि मैं सबकुछ खो रही…

Read More

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के तो क्या ही कहने।  वह सोशल मीडिया पर अपने ही अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। उन्हें लेकर सोशल साइट् पर कोई भी पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है। अब हाल ही में शहनाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है दरअसल, शहनाज का ये वीडियो मुंबई में शूट के दौरान का है, जिसमें उनकी टीम का एक मेंबर उनके पैरों से उनकी सैंडल उतारता है और फिर एक्ट्रेस फ्लैट स्लि‍पर पहन लेती है और अपनी वैनिटी वैन की तरफ जाने लगती है।…

Read More

हवा में मौजूद पीएम 2.5 की मात्रा में 10 यूनिट बढ़ने से प्रत्येक एक सप्ताह में सात से अधिक अस्पतालों में सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी है। उक्त बात की पुष्टि हाल ही में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज द्वारा किए गए अध्ययन में सामने आई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) द्वारा मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को प्रदूषण के अध्ययन को लेकर कहा गया था। इसके तहत कॉलेज ने अप्रैल 2019 से स्वास्थ्य पर प्रदूषण के होने वाले प्रभाव को लेकर अध्ययन करना शुरू किया। करीब 15 महीनों तक अध्ययन करने के बाद कॉलेज ने तीन महीने पहले डीपीसीसी को…

Read More

कृषि कानूनों के विरोध में बीते सात महीने से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के कई बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसका अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। जनवरी में हुई किसानों और सरकार की बातचीत के बाद से दोनों पक्षों के बीच कोई बैठक नहीं हुई है। इस बीच किसान संयुक्त मोर्चे की अगुवाई में तरह-तरह से किसानों ने अपना विरोध जताया है। कोरोना की दूसरी लहर आई अब तीसरी लहर का भी अंदेशा है लेकिन किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। अब किसान अपना आंदोलन एक बार फिर तेज करने की बात कर…

Read More

पांवटा साहिब : नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में फैंकने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। ये पता लगा लिया है कि बच्ची को जन्म देने वाली युवती कौन है। दरअसल नाबालिग लड़की से उसके ही बहनोई ने 8-9 महीने पहले दुराचार किया था। इसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। अगर लड़की का परिवार लोकलाज के भय से जन्म के तुरंत बाद नवजात को गोबर के ढेर में नहीं फैंकता तो एक आरोपी आसानी से बच जाता। इस समय नवजात की मां बालिग हो चुकी है लेकिन…

Read More

जगराओं : थाना सदर जगराओं की पुलिस ने नवजोत कौर पुत्री सुरिन्द्र सिंह सहित चार व्यक्तियों वासी उच्चा वेहड़ा खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में धारा 420,120 बी के अंतर्गत केस दर्ज किया है। यह केस उसके पति गांव सिधवां खुर्द (जगराओं) के मनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह द्वारा उच्च पुलिस अधिकारी को दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। पीड़ित मनदीप सिंह ने बताया कि उसकी नवजोत कौर से 29 जुलाई 2019 को शादी हुई थी। उसने शादी पर तथा नवजोत कौर को विदेश भेजने तथा कॉलेज की फीस इत्यादि पर 24 लाख खर्च किए थे।…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां सनी देओल नामक युवक को करैत सांप ने डस लिया। इससे युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने सांप का सिर काट कर खा लिया। सांप के डसने और सिर निगलने से युवक के शरीर में जहर फैल गया और उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, साफ सफाई के दौरान घर में करैत सांप निकल आया। सांप को देख घरवालों ने उसे मार दिया और घर से कुछ…

Read More