फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर फरीदाबाद जिला में सरकार के निर्देशानुसार आगामी 31 मई तक महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के मद्देनजर नियमों की पालना सुनिश्चित होगी। महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत पूर्व निर्धारित नियमों के तहत सभी व्यवस्थाएं रहेंगी और इस बार आदेश के तहत अब जन सुविधा के लिए सरकार की ओर से तिथि अनुसार ऑड-इवन फार्मूले के तहत सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक दुकानें खोलने की छूट दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन एवं डीसी यशपाल ने कहा कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को प्रभावी रूप से क्रियांवित…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। आपको बताते चलें कि हाल ही में ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कुछ वीडियो भी वायरल हुई थी जिनमें देखा गया कि दुकानदार आधे शटर खोलकर दुकानों से सामान बेच रहे थे। इनमें से कुछ दुकानदार वह भी है जोकि लॉकडाउन में दुकान खोलने के दायरे में भी नहीं आते हैं। तो कुछ दुकानदार ऐसे भी हैं जो अपने समय सीमा पर…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद जिले में कोरोना खात्में की तरफ बढ़ रहा है, रोजाना ठीक होने वालों की संख्या बढ़ सकती और नए केस घटते जा रहे हैं जिला का कोरोना को हराकर बाउंस बैक करने का क्रम लगातार तीसरे सप्ताह से निरंतर सतरहवें दिन आज रविवार को भी जारी रहा। रविवार को जिला में 718 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो अपने घरों को लौटे जबकि संक्रमण के 299 नए मामले सामने आए हैं। लगातार सतरहवें दिन कोरोना को हराने वालों की संख्या संक्रमित से ज्यादा होने पर फरीदाबाद जिला वासी लगातार राहत की सांस ले…
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2.22 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,455 की जान चली गई है। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इधर बिहार और उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ा दिया है। बिहार में एक जून तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि राज्य में लॉकडाउन के बाद संक्रमण का खतरा कम हुआ है। उन्होंने…
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कुछ कमज़ोर होने लगी है. हालांकि अभी भी हर दिन ढाई लाख के करीब नए केस आ रहे हैं, मौतों का आंकड़ा भी हर रोज़ 4 हज़ार के आसपास बना हुआ है. लेकिन एक्टिव केस की संख्या घटी है, साथ ही दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों की हालत में सुधार आया है. लेकिन अब कुछ नए हिस्से हैं, जहां केस बढ़ रहे हैं. कोरोना की ताज़ा स्थिति क्या है, समझिए… एक्टिव केसों की संख्या में भारी कमी : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत में काफी खतरनाक स्थिति हो गई…
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रवासी मजदूरों के जीवन यापन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्र से लेबर रजिस्ट्रेशन स्कीम के बारे में जवाब मांगा। कोर्ट ने केंद्र के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया काफी धीमी है , इसे तेज किया जाना चाहिए ताकि योजनाओं के लाभ उन तक पहुंच पाएं सभी लाभार्थियों को मिले योजना का फायदा सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि योजनाओं का फायदा प्रवासियों सहित सभी लाभार्थियों तक पहुंचे और इस प्रक्रिया की…
देश में कोरोना की दूसरी लहर का कोहराम जारी है। इस महामारी से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। वहीं अब देश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर डर पैदा हो गया है। विशेषज्ञों और डॉक्टरों के मुताबिक देश में तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए भारत सरकार जल्द से जल्द बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक (Bharat Biotech) जून से बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का परीक्षण शुरू कर सकता है। कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट एंड…
हिसार में सोमवार को हजारों किसानों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान सुबह क्रांतिमान पार्क में पहुंचे। प्रदर्शन में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आ गए हैं तो केस निपटा के ही चलेंगे। इनका आगे तक का दिमाग ठीक करेंगे। वहीं क्रांतिमान पार्क पहुंचे एक किसान रामचंद्र खरब की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इससे पहले सिरसा, फतेहाबाद की ओर से आने वाले किसान लांधडी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। लोहारू, बहल की ओर से आने वाले किसान चौधरीवास टोल और जींद की ओर से आने वाले किसान बरवाला होते हुए बाडो पट्टी टोल…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश से छिंदवाड़ा जिले की टीम अलका नीरज शुक्ला जी व टीम ने आज दिनांक 22-05-2021 शनिवार को कई गरीब परिवारों को सूखा राशन ओर साथ ही सत्तू का वितरण किया। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अंबिका दीदी के मार्गदर्शन में और करोना काल में परेशान परिवारों की हालत खराब होने की खबर से तुरंत ही ये सहायता पहुंचाई गई है।राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय संगठन मंत्री अलका नीरज शुक्ला जी के बेटे अभिषेक शुक्ला जी व उनके मित्रो द्बारा राशन वितरण किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से गरीब परिवार में 18 से 50 वर्ष की आयु तक के व्यक्ति की कोरोना से मौत पर 2 लाख रुपए देने की घोषणा के बाद अधिकारियों की ओर से 2593 ऐसे बीपीएल परिवारों की पहचान की है, जो एक मार्च के बाद से अब तक उपचाराधीन थे। इनमें 24 लोगों की मौत हुई। अब स्वास्थ्य विभाग इनका सत्यापन कर रहा है। अब तक दो मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की राशि एक्सग्रेशिया अनुदान के तौर पर दी गई है। सरकार ने एक मार्च से 31 मई के बीच जिनकी कोरोना से मौत…
