फतेहाबाद में ब्लैक फंगस का चौंकाने वाला केस मिला है। यहां ऐसा मरीज मिला है, जिसे न कभी कोरोना हुआ और न शुगर व ऑक्सीजन चढ़वाने की कोई हिस्ट्री है। इसके बावजूद वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गया। मरीज के चेहरे पर एक साइड में कालापन आ गया है। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. जयप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि मरीज में ब्लैक फंगस जैसे ही लक्षण हैं। मरीज की जांच कर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, प्रदेश में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे…
Author: faridabadnews24
कोरोना वायरस संक्रमण काल की दूसरी लहर में मोदी सरकार ने किसानों को एक बड़ा फायदा देते हुए पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त खाते में ट्रांसफर कर दी है। किस्त का पैसा 9.5 करोड़ किसानों के खाते में पहुंच चुका है। अगर किसी वजह से आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, पीएम किसान के तहत अब तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 जून से पहले हर हाल में करा लें ताकि इस साल की दोनों किस्त आपके खाते में आ जाए। योजना के नियमों के मुताबिक…
यदि कोरोना संक्रमण घटा और केंद्र से मंजूरी मिली तो हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 20 जून से शुरू हो सकती हैं। प्रदेश सरकार परीक्षा कराने के पक्ष में है। केंद्र एक जून को परीक्षा कराने या न कराने को लेकर राज्य को बताएगा। रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ हुई ऑनलाइन मीटिंग में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरियाणा की स्थिति स्पष्ट की। इस बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकंेडरी की परीक्षा का भी शेड्यूल चेंज किया है। परीक्षा में पेपर का पैटर्न भी बदला है।…
कोरोना महामारी के इस दौर में मनोहर सरकार द्वारा काफी बड़ा व सराहनीय कदम उठाया गया है। जिसके चलते कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी परियोजना की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सोमवार यानी आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए से परियोजना को लेकर जानकारी दी गई और इसको लॉन्च किया गया। वहीं इस परियोजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर करनाल से शुरू किया गया है। यह योजना उन ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा देखभाल के विस्तार पर कार्य करेगी जहां वायरस की दूसरी लहर के फैलने और इस बीमारी के इलाज के बारे में जागरूकता की कमी है। सरकार…
फरीदाबाद : [प्रमिला ]कोरोना महामारी के की दूसरी लहर में के संक्रमण को काबू करने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के कारण हजारों लोगों का जीवन भी प्रभावित हुआ है. इस समय रेहडी पटरी, दिहाड़ी मजदूर व गरीब लोगों का जीवन गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। उसी को संज्ञान में लेते सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद करने हेतु आगे आ रही हैं। इसी प्रकार वूमेंस पावर संस्था की भी पूरी टीम “खुशियां बांटों” अभियान के तहत प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली के नेतृत्व में खुद खाना बनाकर सेक्टर 56 स्लम एरिया में (जहां लोग सड़क के किनारे तंबू गाड़ कर…
फरीदाबाद : [प्रमिला ] जेजेपी महिला अध्यक्ष एवं हरसीरत फाउंडेशन की चेयरपर्सन हरमीत कौर और उनकी टीम के दवारा जरूरतमंदों को भोजन, मास्क व अन्य जरुरी सामान मुहैया कराया जा रहा है। हरमीत कौर ने बताया कि जब से कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई है, रेहडी पटरी, दिहाड़ी मजदूर व गरीब लोगों का जीवन गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। उसी को संज्ञान में लेते हुए जननायक जनता पार्टी और हरसीरत फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन, मास्क व अन्य जरुरी सामान वितरित कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना जागरूकता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] वैश्विक कोरोना महामारी में पूर्व सैनिकों ने जरूरतमंद को मास्क वितरित किए। पूर्व सुरक्षा प्रहरियों ने भी सेवा भारती के सेवा कार्यों के साथ कदमताल की शुरुआत की है। समाज हित में जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए फौजियों ने मास्क और सैनिटाइजर वितरण शुरू किया है। सेवानिवृत्त कर्नल समर सिंह ने कहा कि सैनिक हमेशा राष्ट्र की सुरक्षा एवं समाज की सेवा को तत्पर रहता है। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाला सैनिक आपदा की घड़ी में समाज के लिए लोगों की हर संभव मदद के लिए आगे आकर कार्य करता…
फरीदाबाद : [प्रमिला ] कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को ऐसे तोड़ा की श्मशान घाट में जलने वाली चिताओं के बाद,.. अब उनके अपने भी उनकी अस्थियों ले जाने के लिए कतराने ने लगे हैं। बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित श्मशान घाट में कुछ 60 से 70 ऐसी अस्थिया हैं, जिन्हें लोग लेने अभी तक नहीं आए। आपको बता दे कि हिंदू-धर्म के अनुसार चिता जलने के बाद अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाता है, पर कोरोना की महामारी ने लोगों की ऐसी कमर तोड़ी है कि लोग अब अपनों की अस्थिया श्मशान घाट से लेने भी नहीं…
कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चार सप्ताहों में आठ लाख से अधिक मजदूर पलायन कर चुके हैं। इस बात की पुष्टि दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) के आंकड़ों ने की है। चौकाने वाली बात यह है कि पहले सप्ताह में ही पौने चार लाख मजदूर दिल्ली छोड़ चुके थे। पलायन पर विराम लग गया हो, ऐसा भी नहीं है। गत 19 अप्रैल को दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद लगातार चार बार लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। गत 19 अप्रैल से लेकर 14 मई के बीच 8,07,032 मजदूरों ने दिल्ली से…
उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले 3 दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जिससे तापमान (Temperature) में गिरावट आने के साथ मई की भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में आज (23 मई) भी बारिश का पूर्वानुमान है. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से धुंध छाई रही. जिसकी वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली से सटे हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के…
