फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिगाँव फ़रीदाबाद में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ ली I भाजपा ज़िला अध्यक्ष पिछले एक महीने से ‘सेवा ही संगठन’ के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह आयोजित टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ और निरीक्षण कर रहे हैं I इसी कड़ी में आज उन्होंने तिगाँव में राजकीय प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वैक्सीन की पहली डोज़ ली I टीका लगवाने के बाद ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि कोरोना…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा राज्य के सभी नागरिकों और सभी व्यवसायियों, दुकानदारों के लिए बहतु बड़ी राहत की खबर है. हरियाणा में अभी लॉकडाउन नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है CMO ऑफिस की तरफ से कहा गया है – फिलहाल लॉकडाउन नही लगेगा, लेकिन सभी को सावधान रहने की जरूरत है। ऑक्सीजन व वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं है, सैंपलिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और बढ़ाई जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा की जनता और खासकर दुकानदारों और व्यवसायियों को लॉकडाउन का डर सत्ता रहा…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] वैशाखी उत्सव के मौके पर आज गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर-16 द्वारा नगर कीर्तन प्रभात फेरी का आयोजन किया। कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए सामाजिक दूरी व फेस मॉस्क लगाकर ही सेवादारों ने प्रभातफेरी में शिरकत की। प्रभातफेरी के साथ साध संगत कीर्तन करती रही। इस दौरान वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह के उदघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया। वहीं गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा सुखमणि भवन में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और कीर्तन का आयोजन किया गया। इस…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत लंबित मांगों की अनदेखी करने और विभागों में निजीकरण की मुहिम को तेज करने के खिलाफ कर्मचारी 18 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री प. मूलचंद शर्मा के आफिस पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगम, वाईएमसीए युनिवर्सिटी के अनुबंधित व नियमित कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी सेक्टर 8 स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित होंगे और वहां से बाजार में मांगों के समर्थन और सरकार के अड़ियल रवैए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कैबिनेट मंत्री के सेक्टर 8 स्थित…
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश और प्रदेश में दिनोंदिन बढ़ते कोरोना मामलों के चलते हमें कड़ी सावधानी बरतनी होगी। गत वर्ष लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां रूक गई थीं जिन्हें पटरी पर आने में लगभग 6 महीने लग गए। इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखना है कि प्रदेश में आर्थिक चक्र भी चलता रहे और किसी की जान भी न जाए।मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा में कोविड- 19 मामलों और टीकाकरण की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे जबकि स्वास्थ्य एवं गृह…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 130 वा जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में फरीदाबाद की भीम बस्ती में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 130वा जन्मदिवस मनाने का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर भीम बस्ती के लोगों ने भी फूल मालाओं से पूर्व मंत्री विपुल गोयल का जोरदार स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] नवरात्रों के दूसरे दिन सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क में मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर में प्रातकालीन आरती के दौरान मां चंद्रघंटा की पूजा और हवन यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा से मन की मुराद मांगी। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा के लिए पधारे श्रद्धालुओं ने मां से आर्शीवाद मांगा। इस मौके पर उनके साथ मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए अतिथि और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। इन सभी को प्रसाद और माता की चुनरी भेंट की…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों ..! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया झुग्गियों के उन बच्चो ने जो स्कूल नही जाते है लेकिन उनमें एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है शिक्षा के।लिए आज उड़ान पाठशाला में रंगोत्सव कार्यक्रम में झुग्गियों के बच्चो के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से बच्चो ने भाग लिया रंगोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने ड्राइंग के माध्यम से सफाई अभियान, पर्यावरण, ब्लड डोनेट, करोना महामारी से बचाव आदि ज्वलंत सामाजिक विषय पर …
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (रकिा) की एजीएम मीटिंग होटल डिलाईट में आयोजित हुई। जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी के आपत्तिजनक निर्णयों के खिलाफ आम सभा में पांच सदस्य पंच कमेटी गठित की गई। जिसमें क्रमश: एडवोकेट एस.एन.त्यागी, सीए दिनेश अग्रवाल, सीए सुधीर चौधरी, एडवोकेट संजय मंगला एवं एडवोकेट प्रहलाद गर्ग द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि एसोसिएशन के प्रस्तावित चुनाव पर रोक लगाई जाये और वर्तमान कमेटी तब तक कोई भी निर्णय इस बावत नहीं लेेगी। वर्तमान प्रधान सीए विपिन शर्मा को अपना पक्ष रखने के लिए सम्पर्क किया परन्तु उन्होंने और समय मांगा।…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को पत्र लिखकर देशभर की सभी यूनिवर्सिटियों, उनसे संबंधित कॉलेजों और स्कूलों में होने वाली सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड़ में करवाने के लिए अनुरोध किया। ज्ञात हो कि बढ़ते कोरोना को देखकर सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने तथा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया हैं और साथ ही हरियाणा बोर्ड ने भी 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि बढ़ते हुए कोरोना में करवाई जा…
