फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों ..! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया झुग्गियों के उन बच्चो ने जो स्कूल नही जाते है लेकिन उनमें एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है शिक्षा के।लिए
आज उड़ान पाठशाला में रंगोत्सव कार्यक्रम में झुग्गियों के बच्चो के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से बच्चो ने भाग लिया रंगोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने ड्राइंग के माध्यम से सफाई अभियान, पर्यावरण, ब्लड डोनेट, करोना महामारी से बचाव आदि ज्वलंत सामाजिक विषय पर बहुत ही प्यारे से संदेश समाज को दिये तथा इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का टैलेंट निकल कर सामने आया फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासिमिया द्वारा बच्चो को गिफ्ट ओर शीट दिए गए ओर मिशन जागृति संस्था की तरफ से सभी बच्चो को किताबे देकर बच्चों का उत्साह तथा मनोबल बढ़ाया। उड़ान वेलफेयर की संस्थापक हिना माथुर ने बताया की बस बच्चो को एक राह दिखाने की जरूरत है बस जिस प्रकार एक नन्हे बालक को ऊँगली पकड़ चलना सिखाया जाता उसी प्रकार इन मासूमो के भी हाथ पकड़ने वाला चाहिए।
फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के प्रधान हरीश रतरा, संस्था के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया की उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट को बच्चो के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा साथ रहेंगे। साथ ही मिशन जाग्रति के श्री प्रवेश मलिक ने आस्वस्त किया की वो बच्चो को शिक्षित करने में जो भी उचित सहायता होगी करेंगे। ममता सक्सेना ने बताया की उनका उदेश्य है अगर कोई बच्चो पड़ना चाहता है तो उसे आर्थिक कारणों से न पिछड़ना पड़े। हिना माथुर ने बताया की जल्द ही एक बहुत बड़े स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयजन किया जायेगा जिसमे स्लम एरिया में रहने वाले बच्चो को निखारा जाये व् साथ ही समाज को एक सन्देश रक्तदान, थैलासीमिया व् शिक्षा के बारे में दिया जाये।
