फरीदाबाद : अलग-अलग थानाक्षेत्र अंर्तगत सडक़ हादसे में एक राज्य स्तरिय खिलाडी सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र खुद फरार हो गया। पुलिस ने मामलोंं में आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव पेलक निवासी शिवदत्त नेे बताया कि उसका भाई पंकज बीती देर शाम को घर से बाइक पर सवार होकर पलवल दवाई लेने के लिए जा रहा था। जब वह अलीगढ़ रोड पर पलवल के नजदीक पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ट्रक न उसकी बाइक में टक्कर मार दी।…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना मीनू ठाकुर ने कहा कि नृत्य उनके लिए साधना है, पूजा है और नृत्य के माध्यम से ही अपने ईष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण से मिलाप करने का मौका मिलता है। देश-विदेश में अपनी नृत्य प्रस्तुति से वाहवाही लूट चुकी मीनू ठाकुर ने कहा कि उन्होंने 9 साल की उम्र में रुचि के रूप में नृत्य को चुना था, पर कब इस में रमती चली गई और यह उनका प्रोफेशन बन गया, उन्हें खुद नहीं पता। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ताल्लुक रखने वाली मीनू ठाकुर यहां रेडियो महारानी में आयोजित एक कार्यक्रम में आई…
नई दिल्ली : दिल्ली में गंभीर जल संकट (Water Crisis In Delhi) को रोकने के लिए हरियाणा के खिलाफ दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, एक बार फिर हरियाणा ने दिल्ली को कच्चे पानी की सप्लाई में कटौती क़ी है जिससे साफ़ पानी उत्पादन में कमी आ रही है. दिल्ली जल बोर्ड का आरोप है कि गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई बाधित करने वाला हरियाणा का व्यवहार ठीक नहीं है. DJB के मुताबिक ‘हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली को कच्चे पानी…
नई दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज विधानसभा में पहला पेपरलेस बजट पेश किया. सिसोदिया ने टैबलेट से बजट भाषण पढ़ा. इसके लिए विधायकों को बी टैबलेट दिए गए थे. बजट पेश करने से पहले उन्होंने कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में जाकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. सिसोदिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 69 हज़ार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है जो पिछली बार से 4 हज़ार करोड़ ज़्यादा है. बजट की बड़ी बातें कोरोना काल में पेश पहले बजट में मनीष सिसोदिया ने महिलाओं के लिए विशेष मोहल्ला क्लीनिक खोलने…
पांच राज्यों के चुनाव के बढ़ते सियासी पारे के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लगातार ऊपर भागते मीटर और कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन की चौतरफा सरगर्मियों के बीच संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इन मुद्दों की सियासी गरमी के बीच कृषि सुधार कानूनों में बदलाव का मसला सरकार और विपक्ष के बीच तकरार का सबसे प्रमुख मुद्दा होगा। कई अहम विधायी एजेंडे पर आगे बढ़ने की तैयारी उधर इन कानूनों को लेकर अपने रुख पर कायम सरकार सत्र के दूसरे हिस्से में पेंशन सुधार से लेकर डिजिटल करेंसी के…
गांव के एक शराब के ठेके की निलामी की चर्चा आजकर जोरों पर है, हो भी क्यों ना इस ठेके की बोली ने रिकॉर्ड जो बनाया है। जी हां, इस ठेके की निलामी को बोली लगी है 510 करोड़ रूपए। मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के खुईयां गावं की एक छोटी सी शराब दुकान का है। एक गांव में शराब का ठेका लेने के लिए रिकॉर्ड 5 अरब 10 करोड़ की बोली लगी है। इसके साथ ही प्रदेश में शराब के ठेके के लिए लगी ये सबसे महंगी बोली हो गई है। अब इस बोली की प्रदेश…
WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर अब भी लोगों में डर का माहौल है। लेकिन अब वाट्सऐप की तरफ से एक और मैसेज भेजा जा रहा है, जो एक रिमाइंडर है अगर आप इस रिमाइंडर मैसेज पर ध्यान नहीं देते तो, 15 मई के बाद आप वाट्सऐप नहीं चला पाएंगे। लोगों में फैले नई प्राइवेसी पॉलिसी के डर को लेकर वाट्सऐप ने अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है। अगर यूजर्स उसे स्वीकार नही करते तो भविष्य में वो वाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वाट्सऐप की तरफ से भेजे जा रहे नोटिफिकेशन में साफतौर…
वहीं इन प्रिंसिपलों की नियुक्ति इंटरव्यू के आधार पर की गई है। साथ ही कई स्कूलों के प्रिंसिपल भी बदले गए हैं। विभाग ने 82 प्रिंसिपलों की नियुक्ति और तबादलों के आदेश जारी किए हैं।
हरियाणा सरकार में चेयरमैन रहे रॉकी मित्तल की अब मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आज दो जिलों की पुलिस रोकी मित्तल को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि रॉकी मित्तल को पंचकूला के सेक्टर चार स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। रॉकी मित्तल को पहले पुलिस पांच सेक्टर के थाने में लेकर गई है। जानकारी के मुताबिक कैथल और पंचकूला पुलिस ने रॉकी मित्तल के घर दबिश दी है। आज कैथल और पंचकूला पुलिस रॉकी मित्तल के आवास पर पहुंची थी जहां से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रॉकी मित्तल…
हरियाणा में 10 मार्च को विधानसभा सत्र के दौरान तीनों पार्टियों की तरफ से अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया गया है। तीनों पार्टियों ने अपने अपने विधायकों को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। दरअसल दस मार्च को विधानसभा में कांग्रेस की तऱफ से अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इसके लिए स्पीकर ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश में किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कल विधानसभा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं,…
