फरीदाबाद : महिला दिवस में मुख्य अतिथि रही एसडीएम बल्लभगढ़ श्रीमती अपराजिता, डॉक्टर साक्षी सिंह और रोटेरियन तिल कुमारी जी वूमेन पावर ने आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर फरीदाबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं के लिए डांस कंपटीशन, रैंप वॉक, एवं विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अपराजिता, डाक्टर साक्षी सिंह, रोटेरियन तिल कुमारी जी, रोटेरियन संगीता नेगी और रोटेरियन चांदनी आज़ाद अली ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि में डॉक्टर संगीता आहूजा, पूनम गर्ग, वृंदा अरोरा,कनिका मित्तल, प्रीता आहूजा, कुसुम लता, वीर भारत…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : फरीदाबाद-पलवल समेत प्रदेश के सभी डिपो में बसों की कमी खत्म हो जाएगी। क्योंकि हरियाणा सरकार वित्त वर्ष 2021-22 में 1800 बसें खरीदने की योजना बनाई है। 31 मार्च तक 400 बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को अरावली गोल्फ क्लब में सिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए दी। विभाग की मानें तो बल्लभगढ़ डिपो में अभी 240 बसें और…
फरीदाबाद : एनजीटी की ओर से ग्रेप लागू होने के दौरान डीजल जनरेटरों पर लगी रोक हटा दी गई है। इससे उद्योग को काफी राहत मिली। औद्योगिक संगठनों ने कहा कि सरकार अगर उद्योगों को नियमित रूप से 24 घंटे बिजली सप्लाई दे तो उन्हें जनरेटर चलाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इस दिशा में सरकार को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। एनजीटी की ओर से अक्टूबर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू किया था। जिले में छोटी-बड़ी करीब 28 हजार उद्योग हैं। इनमें से कई उद्योग बिजली जाने पर डीजल…
फरीदाबाद : महज 10 माह की उम्र में सिमरन पर कुदरत का ऐसा कहर बनकर उस पर टूटा कि उसे जीवनभर के लिए दिव्यांग बना दिया। समय के साथ संघर्ष करतेे हुए सिमरन जीवन जीने का प्रयास करती रही, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपने सपने के हौंसलों को उड़ान दी और 12 साल की उम्र में पैरालंपिक नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुई। हाल ही में मानव रचना शूटिंग एकेडमी में संपन्न हुई पैरालंपिक नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 7वीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। उसने ये पदक 10 मीटर…
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सराय थानाक्षेत्र के DLF फेज टू स्थित गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत क बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस घटना में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। DLF फेज टू में कोयरलेन नामक गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री है। सोमवार शाम को यहां काम करने वाले कर्मचारी ड्यूटी…
फरीदाबाद : टैक्स न भरने वालों के खिलाफ नगर निगम अब एक्शन मूड में है। शहर में करीब 200 प्रॉपर्टी सील करने की तैयारी है। क्योंकि इन प्रॉपर्टी के मालिकों ने काफी समय से टैक्स जमा नहीं किया है। तीन बार इन्हें नोटिस भी दिया गया। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया। माना जा रहा है निगम प्रशासन मंगलवार को ऐसे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकता है। यह कार्रवाई तीनों जोन में की जाएगी। निगम कमिश्नर यशपाल यादव की ओर से इस बारे में सभी ज्वाइंट कमिश्नर को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र…
फरीदाबाद : वरिष्ठ पत्रकार सुधीर वर्मा को औद्योगिक नगरी की सर्वप्रथम समाचारों को आदान-प्रदान करने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा ने स्थानीय अरावली गोल्फ क्लब में सिटी प्रैस क्लब द्वारा आयोजित प्रैस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान शॉल ओढ़ाकर व बुक्के देकर सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रैस क्लब के प्रधान बिजेन्द्र बंसल, नवीन धमीजा, संजय कपूर, उत्तमराज, राजेश शर्मा, पी.एस. माटा, राकेश चौरसिया, सुशील भाटिया, दीपक गौतम, खेमचंद गर्ग, मनोज तोमर, गुलाब सिंह, दुष्यंत त्यागी, ओमप्रकाश पांचाल, शिव कुमार, जोगेन्द्र शर्मा सहित सिटी प्रैस क्लब के पांच दर्जन से अधिक पदाधिकारी मौजूद थे।
फरीदाबाद : यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह ने फरीदाबाद जिले के यमुना जी के किनारे बसे गाँवों में यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता विषय पर जन जागृति अभियान को गति देने के लिए फैज्जुपुर खादर निवासी प्रशान्त भाटी को ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। डॉ. आर एन सिंह ने प्रशान्त भाटी को मनोनयन पत्र एवं हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल प्रदान किया। उपस्थित युवाओं के साथ हथिनी कुण्ड से लेकर वृन्दावन धाम एवं मथुरा जी तक यमुना जी की दुर्दशा पर विस्तृत चर्चा किया गया। नव मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सैक्टर-9 कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का अयोजन किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कांग्रेस पार्टी से जुडी महिलाओं का बुके देकर सम्मान किया। उन्होने कहा आज पूरी दुनियां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। उन्होने कहा भारत में महिलाओं की आवादी 49 प्रतिशत है, इसलिए भारत के विकसित होने की कल्पना हम महिलाओं के बिना नहीं कर सकते। श्री कौशिक ने कहा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए जितना काम पुरूषों ने…
हरियाणा : केसरिया भारत व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच मध्यप्रदेश शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश अध्यक्ष और केसरिया भारत की संगठन सचिव श्रीमती विवेक पांडे जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “समय सारथी है, राह दिखाएगा पर जीवन के संग्राम में अस्त्र तुम्हें, स्वयं ही उठाने होंगे। “छिंदवाड़ा से पधारी कर्मठ कर्तव्य परायण और जुझारू व्यक्तित्व की धनी श्रीमती अलका शुक्ला जी ने महिलाओं को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने…
