फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सारोकार से जुड़े कार्यों में भी अपना योगदान देना चाहिए। इससे उनमें पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा की भावना भी पैदा होगी। उपायुक्त यशपाल मंगलवार को पंडि़त जवाहर लाल नेहरू राजकीय कालेज सेक्टर-16 में भारत विकास परिषद (माधव शाखा) द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि हम आज भी कोरोना की विभिषिका से निकले नहीं हैं और आज भी हमें ज्यादा मात्रा में रक्त की आवश्यकता है। ऐसे में भारत विकास परिषद और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन कदम उठाया गया है।…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को एसबी-89 स्कीम के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर बैटरी चालित स्प्रै पंप दिए जाएंगे। यह बैटरी चालित स्प्रै पंप पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति की स्कीम एसबी-89 के तहत फरीदाबाद जिला में बैटरी चालिक स्प्रै पंप पर अनुदान (कीमत का प्रतिशत प्रतिशत अथवा 2500 रुपये जो भी कम हो) के लिए ऑफलाईन आवेदन भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। लाभार्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही किया जाएगा। इस स्कीम के लाभपात्र वही…
फरीदाबाद : एसडीएम अपराजिता ने बताया कि उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देशों अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक की हिदायतों के तहत सरकार द्वारा गत 8 फरवरी से 12 फरवरी तक विशेष वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों को वित्तीय साक्षरता बारे प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव जाजरु की महिलाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक, मलेरना की शाखा द्वारा विशेष साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से लेनदेन करने, सरकार द्वारा जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बैकों से…
फरीदाबाद : एसडीएम अपराजिता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा निर्देशों अनुसार और सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार उपमंडल में प्लास्टिक वेस्ट को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बना कर बल्लभगढ़ को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के लिए बेहतर रखरखाव के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में भारत का भविष्य युवा पीढ़ी को भी प्रेरित किया जाएगा। जिससे वे प्लास्टिक मुक्त अभियान में प्रशासन का सहयोग करेगें। एसडीएम अपराजिता ने कहा कि पर्यावरण बचाओ अभियान और स्वच्छता…
फरीदाबाद : 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के जागरूकता में फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव के आदेशनुसार एवं जितेन्द्र कुमार गहलावत डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशानुसार आज 32वां सड़क सुरक्षा जागरूकता ऑटो का स्पेशल अभियान बड़खल चौक एवं स्मार्ट सिटी रोड पर चलाया गया जिसमें नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत जुर्माना 10 गुना हो चुका है। इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों की हमेशा पालना करें वरना आपका चालान अब सीसीटीवी के माध्यम से घर पर आ सकता है। आज सुबह बड़खल चौक एवं स्मार्ट सिटी रोड फ़रीदाबाद पर रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) के वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने…
कोविड-19 के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामलों वाला हमारा जिला फरीदाबाद अब कोरोना की जंग जीतने के करीब है। कोविड वैक्सीन को लेकर जहां जिला में बेहतरीन कार्य हो रहा है तो वहीं अब पॉजिटिव मामलों की संख्या भी घटकर काफी कम रह गए है। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कई महीने तक जिला में कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 100 से उपर चल रही थी और फरीदाबाद जिला में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले थे। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग व प्रशासनिक सतर्कता के चलते अब हम इस बीमारी को हराने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने…
फरीदाबाद : शरद फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान (मिशन रोजगार) में संस्था ने पहली नियुक्ति के लिए विजय गांधी को चुना था वे संस्था का प्रबन्धक का काम देखते हैं। उन्होंने दिसम्बर २०२० में शरद फाउंडेशन को प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ज्वाइन किया था। उन्होंने अपनी दूसरी सैलरी पाने के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वे संस्था की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा कि संस्था अपनी कथनी और करनी में फर्क नहीं रखती। उन्होंने बताया कि संस्था के मिशन रोजगार…
फरीदाबाद : वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने 7 पॉइंट एक्शन प्लान तैयार किया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वाहन चोरी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस आयुक्त ने अगले एक माह में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने और चोरो को गिरफ्तार करके जेल भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पुलिस आयुक्त द्वारा तैयार किए गए 7 पॉइंट प्लान का विवरण कुछ इस प्रकार है:- 1. नाकाबंदी: फरीदाबाद में 40 से…
फरीदाबाद : जब अपने कर्तव्य की सीमाएं लांघकर समाज की भलाई करने की बात आती है तो उसमें फरीदाबाद पुलिस का नाम सबसे पहले ऊपर आता है। इसी प्रकार का सराहनीय कार्य करते हुए फरीदाबाद पुलिस की महिला टीम ने एंबुलेंस की उपलब्धता के अभाव में प्रसव के दौरान दर्द से कराह रही महिला की पुलिस पीसीआर में ही डिलीवरी करवाने में अहम भूमिका निभाई जिससे जच्चा बच्चा दोनों की जान बच सकी। महिला ने बेटी को जन्म दिया और अब मां बेटी दोनों की जान सुरक्षित है। रात्रि करीब 12:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक…
फरीदाबाद : थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम ने अपहृत किए गए डेढ़ वर्षीय मासूम को मेवात से सकुशल बरामद करने में अहम भूमिका निभाई है। दिनांक 8 फरवरी 2021 को बच्चे के पिता शाहरुख ने थाना मुजेसर में आकर बताया कि वह आजाद नगर का रहने वाला है और उसका डेढ़ वर्षीय लड़का आज सुबह से ही घर से गायब है। उसने बताया कि उसके और उसके परिजनों ने आसपास क्षेत्र में अपने लड़के को ढूंढने की हर संभव कोशिश की परंतु उन्हें उनके लड़के की कोई भी खबर नहीं लग पाई। सूचना पर कार्यवाही करते हुए…
