बेहतर पालन-पोषण और उतकृष्ट शिक्षा मनुष्य को सुखी जीवन जीने में मदद करती है. चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ यानि ‘चाणक्य नीति’ में मनुष्य के जीवन से जुड़ी अनेकों बातों का जिक्र किया है. उनकी नीतियां व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने में काफी मदद करती हैं. उन्होंने इसी नीति ग्रंथ में माता-पिता को लेकर भी काफी कुछ कहा है. आइए जानते हैं उनके बारे में… माता शत्रु: पिता वैरी येन बालो न पाठित:। न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा।। वे माता-पिता बच्चों के शत्रु हैं, जिन्होंने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया नहीं, क्योंकि अनपढ़ बालक विद्वानों के समूह में शोभा नहीं…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : इसमें कोई संदेह नहीं कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया के तमाम मंचों ने हमारी अभिव्यक्ति को नए आयाम दिए हैं। नि:संदेह इनके कई फायदे हैं, लेकिन इस तथ्य को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता कि इस तकनीक का फायदा उठाते हुए कुछ अराजक तत्वों ने भड़काऊ सामग्री डालकर देश की एकता-अखंडता पर चोट करने की कोशिश भी की है और वे निरंतर ऐसा कर रहे हैं। कुछ समय पहले असम में दो समुदायों के बीच झड़पों की घटनाएं इंटरनेट मीडिया पर दिखीं तो उसका असर मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में भी दिखा।…
एलोवेरा एक चमत्कारी पौधा है, जिसका उपयोग प्राचीन आयुर्वेद में बहुत प्रकार के स्वास्थ्य गुणों के लिए किया जाता है। एलोवेरा एक रसीला पौधा है, जो आमतौर पर उष्णकटिबंधीय जलवायु में सबसे अच्छा बढ़ता है। पौधे की पत्ती अकार में मोती और अंदर से कुछ गूंद नुमा तरल से बनी होती हैं, जिसे बहुत सारे अलग अलग मकसद के लिए निकाला और उपयोग किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में, यह पौधा विश्व में एक पसंदीदा घरेलू औषधि बन गया है, क्योंकि अधिकतर लोग इसके कई फायदो के बारे में जागरूक हो रहे हैं। एलोवेरा के पौधे को घर पर…
नई दिल्ली : टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का पसंदीदा सीरियल है। ये शो पिछले काफी सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी कलाकाल काफी फेमस हैं। वहीं आए दिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। गोकुलधाम में रहने वालों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं ‘जेठालाल’ यानी दिलीज जोशी। ‘जेठालाल’ यानी दिलीप की आज अपने इस किरदार के कारण करोड़ों की फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो स्क्रीन पर सलमान खान के नौकर के किरदार में दिखाई…
पिछले साल कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप झेलने के बाद दिल्ली में नए साल में बिजली की मांग में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में बिजली की मांग एक दिसंबर 2020 को 3,504 मेगावाट थी और तब से इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में जनवरी 2021 में 23 दिनों के लिए बिजली की उच्चतम मांग में जनवरी 2020 के मुकाबले 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2021 को बिजली की उच्चतम मांग 5,000 मेगावाट को पार कर गई।…
उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को पुलिस टीम पर हमला करने वाले शराब माफियाओं पर एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। कासगंज में मंगलवार को शाम 7 बजे SI अशोक और सिपाही देवेंद्र नगला धीमर गांव में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के यहां कुर्की कराने गए थे। जब दोनों पहुंचे तो उन पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और देवेंद्र को पीट-पीटकर मार डाला। SI अशोक भी बुरी तरह घायल हो गए। नगला धीमर गांव अवैध शराब के कारोबार के लिए कुख्यात है। यहां अक्सर पुलिस कार्रवाई…
कानपुर के बिकरू में विकास दुबे और उसके साथियों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला किया था। अब कासगंज में शराब माफिया ने उसी तरह की घटना को अंजाम दिया है। अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। दरोगा सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। पुलिस फोर्स ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सिपाही की मौत हो गई और दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स हमलावरों की तलाश में जंगलों में उतरी…
कासगंज में बिकरू जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने गुनाहगारों पर रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आश्रित को सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। यह है मामला मंगलवार की देर शाम कासगंज के सिढ़पुरा थाने से दरोगा अशोक पाल, सिपाही देवेंद्र सिंह को अवैध शराब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने राज्यसभा में जवाब दिया था। सूत्रों के मुताबिक, मोदी के जवाब के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी बजट पर चर्चा के दौरान बोल सकते हैं। मंगलवार को भावुक हो गए थे मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में भावुक हो गए थे। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की विदाई के दौरान उन्होंने एक आतंकी घटना का जिक्र किया। इसके बाद उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने पानी पिया और आजाद को सलाम किया। राज्यसभा में किसानों से आंदोलन खत्म…
मंगलवार को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा का नजारा भावुक करने वाला रहा। दरअसल, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को विदाई देते वक्त पीएम मोदी के आंसू छलक आए। इसके बाद गुलाम नबी आजाद भी भावुक हो गए। कटुता और हंगामे के लिए बदनाम हो रहे देश के राजनीतिक परिदृश्य में यह भावुक पल सुकून की बयार बनकर आए। दोनों ओर से बही यह भावुकता लोकतंत्र को मजबूत ही करेगी। मिसाल बनेगी। …लेकिन इस भावुक माहौल के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह बिखरती हुई कांग्रेस में भाजपा की…
