फ़रीदाबाद : रविवार को पल्स पोलियो डे मनाया गया। जिसके अंतर्गत सभी रोटरी क्लब ने जगह जगह जाकर पोलियो बूथ आयोजित किए। रोटरी क्लब ऑफ फ़रीदाबाद एन.आइ.टी के प्रधान नीरज गुप्ता के मार्गदर्शन में व मुजेसर हेल्थ सेंटर के डॉक्टर सतेश वर्मा जी और उनकी पूरी टीम के पूर्ण सहयोग से मुजेसर की गलियों में पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। रोटरी के अस्सिसटेंट गवर्नर धीरेन्द्र श्रीवास्तव, सचिव सुनील खंडूजा, सुनील मंगला ने सभी मेडिकल स्टाफ़ के साथ मिलकर मुजेसर की कई गलियों में जाकर सभी १ से ५ साल के बच्चों को ड्रॉप्स लेने के लिए उत्साहित किया व पोलियो ड्रॉप…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री ही टॉप अभिनेत्रियो में शुमार हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि दीपिका की गिनती उनमें होती है, जो हर मुद्दे पर भी अपनी बात खुलकर रखती हैं। फिर चाहे वो डिप्रेशन को लेकर या फिर फिर वुमन एंपावरमेंट को लेकर अपनी बात रखी हो। वह हर मुद्दे पर अपनी राय बिना किसी संकोच के खुलकर रखती हैं। इसी बीच अब दीपिका पादुकोण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ पर अपनी बात रखी है। वहीं उनके इस सोशल मीडिया पोस्ट को फैन्स काफी पसंद कर…
फ़रीदाबाद : शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। यह विचार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज सेक्टर -89 अमन विलास के भूतल- 15 में न्यू हॉप एजुकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में शुरू किए गए कोचिंग एंड कंप्यूटर सेंटर के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नित नए बदलावों के चलते आज युवाओं और सेवानिवृत्त हुए अनुभवी लोगों के लिए अपार संभावना है। जिसमें वे आने वाली पीढ़ी को अपने संबंधित क्षेत्रों के अनुभव का ज्ञान सांझा कर इस क्षेत्र…
फरीदाबाद : मिशन जागृति के द्वारा आज फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी वार्ड 8 में स्थित सामुदायिक भवन में वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम नयन की बिटिया सिया के जन्मदिवस पर 100 बच्चों को खाना खिलाया उनको उपहार दिए वह जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के जिला उपाध्यक्ष राजेश भूटिया ने बताया कि राजाराम उन्नयन के द्वारा मिशन जागृति के कामों को देखते हुए उनकी बिटिया का जन्मदिन होनहार और जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया इस पर लगभग 100 बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप किताबे कॉपियां दी गई एवं एक ऐसे बच्चे का भी जन्मदिन मनाया गया…
फरीदाबाद : 31 जनवरी वूमेंस पावर टीम द्वारा 4/5 चौक एनआईटी फरीदाबाद मैं लगाया गया ब्लड डोनेशन कैंप जहां सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया विमेंस पावर की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहा हम लगातार प्रयास में लगे हुए हैं हमारे देश में हमारे शहर में रक्त की कमी ना हो चाहे थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे हो या कोई एक्सीडेंटल केस जहां इमरजेंसी में रक्त चाहिए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी के प्रेजिडेंट डॉ हेमंत अत्री ने कहा कि गिनती मायने नहीं रखती हमें लगातार प्रयास करते रहना चाहिए इस कैंप में सबसे बड़ा योगदान डॉली कपूर का था…
फरीदाबाद : पत्रकार एकता मंच की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को सैक्टर 12 स्थित मीडिया सेंटर में किया गया। बैठक में सामाजिक मुद्दों के साथ पत्रकारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विकास भारत एवं संचालन जिला संयोजक सरुप सिंह ने किया। इस अवसर पर मंच की क्रिकेट टीम का भी गठन किया गया। जिसमें किशोर शर्मा को टीम का कप्तान, विनय भदौरिया को उप कप्तान बनाया गया। इनके अलावा टीम मे अनिल मंगला, नरेश कुमार, हरेंद्र स्वामी, धरमवीर, सुमित त्यागी, अनिल मेहता, अंकित शर्मा, नरेश नरूला, दीपक पाण्डेय, आनंद प्रजापति, सेखर दास,…
फ़रीदाबाद : जरूरतमंद लोगों की मदद करने का एक महत्वपूर्ण तरीका रोजाना उपयोग की ऐसी पुरानी वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, खिलौने, स्टेशनरी, फर्नीचर या ऐसी कोई अन्य उपयोगी वस्तुएं दान करना भी है जोकि उनके जीवन को आराम दे सकें। इसी उद्देश्य से जे.सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय तथा उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ ने एक संयुक्त गतिविधि के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए जिला फरीदाबाद के गाँव सहारनक, तिलोरी खादर, शिकारगा, ताजपुर और राजपुर कलां में एक अभियान चलाया। विश्वविद्यालय की टीम ने गांवों का दौरा किया और जरूरतमंद लोगों को…
फरीदाबाद : कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की बैठक मेघ पाई पर्यटन स्थल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा द्वारा की गई। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हरियाणा पंजाब बार काउंसिल के पूर्व सदस्य पंडित ओपी शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में वर्ष भर का ब्यौरा देने के बाद अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा का संपूर्ण जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित रहा है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति कि वह निस्वार्थ भाव से सेवा करते…
फ़रीदाबाद : राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के प्राचार्य डॉ एम के गुप्ता और एनएसआईसी, नीमका के डीजीएम राम कुमार यादव ने आज एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये जिस के तहत नेहरु महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एनएसआईसी रोजगारपरक क्षेत्रो जेसे जीएसटी, कंप्यूटर हार्डवेयर, सोफ्टवेयर, आईटीआर, ब्यूटी थेरेपीमें ट्रेनिंग करायेगा। एन एसआईसी केन्द्र सरकार द्वारा चालित संस्था है जिस मे स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग दी जाती है। एमओयू के तहत इन कौर्सेस की जितनी भी मिनिमम सरकारी फ़ीस है, उस पर एनएसआईसी को आधी फ़ीस का भुगतान नेहरु महाविद्यालय करेगा तथा आधी फ़ीस विद्यार्थी स्वयं करेँगे। इस एमओयू को विद्यार्थियों के हित…
फ़रीदाबाद : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवको को अग्नि सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल कराई गई। सर्वप्रथम कैंप प्रभारी एवम रेड क्रॉस इंचार्ज डॉ राकेश पाठक ने डिजास्टर मैनेजमेंट से आए हुए डॉक्टर एमपी सिंह का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया तथा विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का महत्व बताते हुए इसे सीख कर लोगों की जान बचाने हेतु प्रेरित किया। डॉक्टर एमपी सिंह ने अनेक प्रकार से विभिन्न परिस्थितियों में आग लगने पर लोगों को कैसे सुरक्षित निकाला जा सकता है एवं उनकी जान बचाई जा सकती है की मॉक…
