मेरठ : अच्छी सेहत हर किसी की चाहत होती है, लेकिन केवल चाहने भर से अच्छी सेहत नहीं बन सकती है। कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। प्रीवेंशन बेटर देन क्योर यानी इलाज से बेहतर रोकथाम करना है। अगर हम रात में जल्दी बिस्तर पर जाते सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं। तो कई बीमारियों से खुद को बचा भी सकते हैं। इन कहावतों को वास्तविकता में उतार लिया तो काफी हद तक खुद को स्वस्थ भी रख सकते हैं। कोविड की वजह से लोगों ने सेहत के महत्व को अच्छे से…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़ : हरियाणा में चल रही उठापटक के बीच दो सीटें ऐलनाबाद व कालका खाली हो जाने से विधानसभा में विपक्ष का संख्या बल और घट गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने ही तैयारियों को झटका लगा है। दो सीटें खाली हो जाने के बाद वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में कुल 88 विधायक रह गए हैं। मनोहरलाल सरकार को बहुमत के लिए 45 विधायकों का समर्थन चाहिए। उसके पास अभी 56 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में सरकार को कोई खतरा नहीं दिख रहा…
नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड, भारत का एक सशस्त्र बल है जो समुद्री सीमाओं की रक्षा करता है और समुद्री कानून को लागू करता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- इंडियन कोस्ट गार्ड के स्थापना दिवस पर उनके सभी कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। हमारा तटरक्षक बल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारे समुद्र सुरक्षित हैं। हमें उनके व्यावसायिकता और त्रुटिहीन सेवा पर गर्व है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…
फ़रीदाबाद : कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह रविवार को पलवल में कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित 52 पाल की किसान महापंचायत में समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने किसानों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि किसान हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी बिरादरी है। सेना में जो जवान हैं, वो भी किसानों के बच्चे हैं। मगर, भाजपा सरकार ने आज ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि किसान और जवान को एक-दूसरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की और कहा कि हमें यह…
नई दिल्ली : कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर से मशहूर कॉमेडियन पिता बन गए हैं। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। साथ ही सभी के प्यार के लिए शुक्रिया अदा भी किया है। कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दूसरी बार पिता बनने के लिए खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘नमस्कार, आज सुबह हमारे घर में बेटे ने जन्म लिया है। भगवान की…
फ़रीदाबाद : आश्रम क़त दर्शन दरबार सेक्टर 46 फरीदाबाद में कल पूर्णमासी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु महाराज घसीटा राम ‘कंत’ जी ने पहुंचकर साध संगतों को अपने प्रवचनों द्वारा निहाल किया। गुरु महाराज कंत जी ने इस बात पर जोर दिया व समझाया कि इस कोरोना की जंग में हमें सदैव प्रशासन व सरकार द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों को पूर्ण रूप से अमल में लाना होगा। हम सबका यह फर्ज भी है, हमारी एकनिष्ठा एवं प्रण ही हमें इस महामारी से छुटकारा दिला सकता है। गुरु महाराज कंत जी ने अपने शब्दों में कहा कि…
अंबाला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसानों से पहले भी लगातार बातचीत होती रही है और इसके रास्ते खुले हैं। किसानों व सरकार के बीच बातचीत से ही इसका हल निकलेगा। मनोहर लाल रविवार को अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य का हालचाल जानने पहुंचे थे। मनोहर लाल के दौरे के मद्देनजर विज की शास्त्री कालोनी स्थित कोठी के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने किसानों के मुद्दे के जल्द हल होने का भरोसा…
फ़रीदाबाद : तिंगाव स्थित विद्यासागर स्कूल में रविवार से विद्यासागर क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने किया। टूर्नामेंट में एनसीआर की अलग-अलग क्रिकेट अकैडमी की आठ टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक मैच 50 ओवर का होगा। टूर्नामेंट का प्रत्येक मैच रविवार को आयोजित होगा। शुभारंभ के मौके पर चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खेलों से बड़े से बड़ा मसला भी हल हो जाता है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों को फिट रहने…
नई दिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण में अर्पण को लेकर दिल्लीवासियों की बेसब्री खत्म होने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी में मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदूू परिषद (विहिप) के निधि अर्पण के 27 दिवसीय अभियान का शुभारंभ सोमवार से हो गया है। अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क करने के लिए एक लाख से ज्यादा संख्या में रामभक्तों की टोली तैयार हो गई है, जिनका प्रयास राष्ट्रीय राजधानी के हर घर तक पहुंचने का होगा, ताकि कोई भी समर्पण से वंचित न रह जाए। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। विहिप ने इस अभियान के मद्देनजर समिति का…
फ़रीदाबाद : आईपी कॉलोनी ऑफिस के प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 48 रक्त वीरों ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान चल रहे रक्त के अभाव को पूर्ति कर मानवता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव श्री विकास कुमार, विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा अध्यक्ष पंकज सिंगला, सचिन ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने सभी रक्तदाता ओं का उत्साह वर्धन किया। कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता यह केवल मनुष्य रूपी शरीर में ही होता है। एक यूनिट के माध्यम से दो लोगों…
