Author: faridabadnews24

फ़रीदाबाद : हरियाणा पुलिस द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाए जा रहे 32 वें सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत एसीपी मौजी राम की अगुवाई में सराय टोल पर जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एसीपी मौजी राम के साथ एसएचओ सराय, टीआई सेंट्रल, एसएचओ ट्रैफिक व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री मनोज बंसल, टेक्निकल मैनेजर धीरज सिंह, डीजीएम सचिन कुमार, मनोज प्रमाणिक व इंजीनियर अंकित यादव मौजूद रहे। इस समारोह में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने बारे जागरूक किया गया। श्री मोजीराम ने कहा कि सड़क…

Read More

फ़रीदाबाद :  आपको बताते चलें कि दिनांक 24 जनवरी को थाना सेक्टर 7 में एक सूचना रंजीत निवासी पुष्प वाटिका सेक्टर 10 फरीदाबाद की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर से बगैर बताए चले जाने के बारे प्राप्त हुई है जिसपर थाना सेक्टर 7 में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर औरत और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। थाना पुलिस टीम ने गुप्त सुत्रों, तकनीकी एवं साइबर सैल की सहायता से गुमशुदा औरत और दोनों बच्चों गांव नया हैबतपुर गौतम बुध नगर यूपी का पता चला था। जिसपर पुलिस टीम ने गुमशुदा औरत और दोनो बच्चों को…

Read More

फ़रीदाबाद : ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाते हुए सिपाही अनिल ने महिला का गुम हुआ आईफोन वापस लौटाकर ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने का प्रेरणात्मक संदेश दिया है। आपको बता दें कि पुलिस चौकी नंबर 2 के सिपाही अनिल कल शाम लखानी धर्मशाला पुलिस नाके की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास से स्कूटी लेकर निकली थी कि उसका आईफोन सड़क पर गिर गया जिसका पता महिला को नहीं चला। सिपाही ने देखा कि महिला का मोबाइल सड़क पर गिर गया है। पुलिसकर्मी ने महिला को आवाज देकर रोकने की कोशिश की…

Read More

फ़रीदाबाद : क्राईम ब्रांच 65 ने गुप्त सूत्रो की सूचना के आधर पर आरोपी दीपक को अवैध हथियार सहित थाना आदर्श नगर क्षेत्र से काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी सुभाष कालोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद के रुप में हुई है। क्राईम ब्रांच टीम ने बताया कि आरोपी अवैध देसी कट्टा लेकर आया था ताकि लोगों में उसका डर बना रहे। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर अवैध हथियार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। क्राईम ब्रांच 65 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि…

Read More

थाना धौज प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार व उनकी टीम ने लड़ाई झगड़े के चलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 27 जनवरी को शिकायतकर्ता शाहिद ने थाना धौज मैं आकर शिकायत दी कि वह गांव कुरेशीपुर का रहने वाला है और उसका उसकी पत्नी के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था जिसके चलते वह अपने मायके गई हुई थी। 26 जनवरी शाम को जब वह अपनी पत्नी को लेने उसके गांव धौज गया तो उसके ससुर अली मोहम्मद ने उसके साथ मारपीट की। शाहिद के मामा भी वहीं धौज मे रहते हैं। शाहिद के मामा…

Read More

फ़रीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर  प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने एक शातिर आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मौके पर एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना पल्ला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ इसका उठना बैठना है। इससे पहले वह लड़ाई-झगड़े, मारपीट के मुकदमों में शामिल रहा है।…

Read More

नई दिल्ली :  महिला सुरक्षा का मुद्दा देश में हमेशा बना रहता है। देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इस बारे में हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा की जाती है। कई बार लोगों को लगता है कि सैक्शुअल हैरेसमेंट और छेड़छाड़ का शिकार केवल आम महिलाएं होती हैं, जब्कि बॉलीवुड एक्ट्रसेज़ को इन चीज़ो से नहीं गुज़रना पड़ता क्योंकि उनकी सुरक्ष करने के लिए उनके साथ हमेशा बॉडीगार्ड रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है.. वुमेन सेफ्टी का मुद्दा कितना गंभीर है इस बात का अंदाज़ा इस से लगा लीजिए कि एक बार मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन भी छेड़छाड़ का…

Read More

नई दिल्‍ली :  ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में उन देशों का खुलासा हुआ है जो भ्रष्‍टाचार की वजह से अपने यहां पर कोरोना महामारी को रोकपाने में नाकाम साबित हुए हैं या इसमें पिछड़ गए हैं। इसमें पाकिस्‍तान भारत के मुकाबले काफी नीचे है। इस रिपोर्ट की खास बात ये है कि इसमें भारत के पड़ोसी देश बांग्‍लादेश, श्रीलंका, नेपाल भी कहीं पीछे छूट गए हैं। हालांकि चीन भारत के मुकाबले इस लिस्‍ट में एक पायदान ऊपर जरूर है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की इस रिपोर्ट में सभी देशेां को 100 में से नंबर दिए…

Read More

नई दिल्ली :  गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी के दिन दिल्ली में हुए उपद्रव में आइएसआइ-खालिस्तान गठजोड़ का पता चला है। दोनों मिलकर न केवल इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को बरगला रहे हैं। बल्कि उपद्रव करने वालों को फंडिंग भी कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुआ उपद्रव भी इसी का नतीजा था। लिहाजा दिल्ली पुलिस की कोशिश है कि आइएसआइ-खालिस्तान गठजोड़ मौके का फायदा न उठा सके। इसके लिए पुलिस की स्पेशल सेल तमाम संदिग्धों पर नजर रख रही है। सेल के पुलिस अधिकारी पंजाब और कश्मीर के पुलिस अधिकारी से संपर्क में हैं। संदिग्ध…

Read More

नई दिल्ली :  इंद्रलोक इलाके में स्थित प्लास्टिक के खिलौने बनाने वाली इकाई में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना पर पहुंचीं दमकल की 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में प्लास्टिक के खिलौने बनाने यूनिट में आग लग गई। इसकी तत्काल सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजहों का पता जांच के बाद चलेगा।

Read More