फ़रीदाबाद : जवाहर कॉलोनी स्थित शहर की नामी संस्थान तथा मैथमेटिक्स के चाणक्य कहते जाने वाले संस्थान maths-with-santosh में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती तथा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया इसमें सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे, संस्थान के चेयर पर्सन संतोष ठाकुर जी ने बोलते हुए विषय रखा की यह गणतंत्र दिवस लोकतंत्र की जीत है इस दिन देश में संविधान की स्थापना की गई थी, तो सभी विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह जीवन में हमेशा ऐसे कार्य करें जो संविधान के दायरे में हो, और यह भी ध्यान रखें चाहे वह देश में हो या…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर टीम द्वारा बालिकाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम उपाध्यक्ष वंदना कोरी के यहां संपन्न हुआ अध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा की आज हम सब प्रत्येक बेटी के स्वाभिमान और उत्थान के अपने संकल्प को दोहराते हैं। इस अवसर पर श्रीमती सरला पांडे विवेक पांडे प्रवीणा गोस्वामी वंदना कोरी शिखा साहू उपस्थित रहे धन्यवाद अंबिका जी का जो समय समय पर हम लोगों में उत्साह भर्ती रहती है
हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर इकाई द्वारा जोशी दम्पति को रोजमर्रा की चीजो को उनके निवास स्थान में पहुंचा कर दिया गया।उनका एकमेव सहारा उनके पुत्र की मृत्यु होने के बाद गुजर बसर तकलीफ में था इसकी जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी ने अपनी टीम से चर्चा करके उन्हें सहयोग प्रदान किया।इस कार्य के लिए मंच की चेयरपर्सन व संथापिका अम्बिका शर्माजी ने तुरंत 1100 rs का paytm से धन उपलब्ध कराया।इसके साथ ही साथ प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता दुबे जी ,जिला अध्यक्ष मीना तिवारी जी ,जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेजी,जिला मंत्री भारती सरोटिया जी,संगीता…
हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जिला उदयपुर राजस्थान ने गणतंत्र दिवस की संध्या पर देश भक्ति गीत वेबीनार का आयोजन किया l इसमें देश भक्ति रचनाएं, कविताएं एवं देशभक्ति फिल्मी गीतों की प्रस्तुति की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका जी शर्मा की जन्म दिवस पर रंगारंग विडिओ प्रस्तुत करी गई। मुख्य प्रस्तुति में लक्ष्यराज बाबेल, अभिषेक शर्मा द्वारा सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। साथ ही डॉक्टर आकाश कलावंत ने अपने नए गीत का टीजर एवं पूरा गीत लांच किया। कार्यक्रम में उदयपुर चेयर पर्सन सुरभि मेनारिया धींग ,रीना सलूजा, उपाध्यक्ष प्रियंका कंडा, पूर्वी खंडेलवाल, गौरांश, देवांश…
फरीदाबाद : सभी बिल एक महीने में तो बिजली का बिल दो महीने में क्यों? हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने इसके पीछे सरकार का आम लोगों के साथ ठगी करना बताया है। मंच का आरोप है कि बिजली विभाग ज्यादा कमाई करने के चक्कर में उपभोक्ताओं को 2 महीने का बिल भेज रहा है।मंच का कहना है कि अगर एक महीने के हिसाब से बिल आएगा तो उपभोक्ता की जेब से कम पैसे जाएंगे। अगर दो महीने में बिल आया तो बिल की आखिरी रीडिंग का रेट पर यूनिट ज्यादा हो जाता है और बिल की रकम भी ज्यादा हो…
नई दिल्ली : तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-एनसीआर में चल रहे किसान आंदोलन में बुधवार को उस दौरान हैरान करने वाला मोड़ आ गया, जब इससे जुड़े 2 संगठनों खुद को अलग कर लिया। दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने के दौरान हुई हिंसा से नाराज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गाजीपुर और नोएडा बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन को वापस ले लिया। दिल्ली में हुई हिंसा के अलावा भी कुछ अन्य वजहें भी हैं, जिसकी वजह से दोनों गुटों ने किसान आंदोलन से अलग हुए…
यमुनानगर: जिले में रोड सेफ्टी के नाम पर केवल खानापूर्ति ही हो रही है। अधिकारी हर माह बैठक में बड़े- बड़े दावे करते हैं। जैसे ही बैठक से बाहर निकलते हैं, तो भूल जाते हैं। यहीं कारण है कि दिसंबर माह की बैठक में जो आदेश डीसी मुकुल कुमार व एसपी कमलदीप गोयल ने अधिकारियों को दिए थे। उन पर काम नहीं हुआ। यहां तक कि जिले के चौकों पर इलेक्ट्रोनिक डिवाइस व सफेद पट्टी तक का कार्य पूरा नहीं किया गया। रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान भी शुरू होने से पहले दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा हैं। जागरूकता के…
रोहतक : दिल्ली में हुई हिसा के बाद रोहतक पुलिस भी अलर्ट हो गई है। आसपास के जिलों से लगने वाले सभी नाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को दिल्ली में हुई हिसा के बाद शाम के समय खुद एसपी राहुल शर्मा खरावड़ गांव के पास लगे नाके पर पहुंचे। दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। सभी को आउटर बाईपास से निकाला गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को भी हिदायत दी कि कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में ना बिगड़ने दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई…
फ़रीदाबाद : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इनदिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वरुण ने 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों ने महाराष्ट्र के अलीबाग में सात फेरे लिए। वरुण और नताशा की शादी में उनके परिवालों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं अभी तक वरुण की शादी से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं अब, वरुण की शादी की एक और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है…
फ़रीदाबाद : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैंं। वह अपने शानदार अभिनय के बल पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। दीपिका एक्टिंग के अलावा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं दीपिका सबसे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली एक्ट्रेस भी हैं। उनके 52.9 मिलियन (5 करोड़ दो लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका का एक मजेदार वीडियो वायरल…
