Author: faridabadnews24

नोएडा में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने युवक को बचा लिया। उसके पैसे दिलाकर वापस घर भेजा। बुधवार को हुई घटना का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।नोएडा के निठारी गांव का रवि ने दो अप्रैल को सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर स्थित पेट्रोल पंप से 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। बुधवार को रवि पंप पर पहुंचा। गलत पेट्रोल देने और इससे बाइक खराब होने की बात कहने लगा। साथ…

Read More

FaridabadNews24 Media : बता दें कि 10 अप्रैल की रात को सचिन वासी सूर्य विहार पार्ट 2 फरीदाबाद की तीन युवकों ने रेड लायन ओयो होटल मथुरा रोड पर लड़ाई झगड़ा कर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में अभियोग पंजीकृत कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई। वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने घटनाक्रम के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सन्नी वासी बडोली पलवल हाल संतोष नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार…

Read More

बल्लभगढ़: डॉ. भीम राव आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण उनकी जयंती 14 अप्रैल तक पूरा नहीं हो पाएगा। यहां पर आधे-अधूरे कार्य के साथ ही जयंती मनाई जाएगी। सुंदरीकरण करने वाली समिति ने मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने वालों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने आंबेडकर चाैक का सुंदरीकरण करने के लिए डा. आंबेडकर मिशन सोसायटी को 11 लाख रुपये दिए हैं। इस राशि से यहां पर सुंदरीकरण का काम चल रहा है। चौक पर लगे हुए पत्थरों को उखाड़ा जा रहा है। चौक के चारों तरफ लगी…

Read More

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाने में दर्ज एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह मामला शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता महिला और राज्य सरकार से इस याचिका पर जवाब मांगा है। कोर्ट की खंडपीठ यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्र और न्यायमूर्ति पद्म नारायण मिश्र की खंडपीठ ने दिया। दोनों पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ताओं के वकील और सरकारी वकील ने कोर्ट में अपनी दलीलें रखीं। बिजनौर के नजीबाबाद पुलिस थाने में याचिकाकर्ताओं के खिलाफ बीएनएस…

Read More

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ सेक्टर-7 स्थित एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में दोपहर के समय अचानक आसमानी बिजली गिर गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और सहमे हुए हैं। मैदान के बीचों-बीच हुआ जोरदार धमाका जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:59 बजे की है। उस समय क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम काफी खराब था। इसी दौरान स्कूल के खेल के मैदान के बीचों-बीच आसमानी बिजली कड़कड़ाते हुए गिरी। बिजली…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल फलाह समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दिल्ली के जामिया नगर में एक घर, फरीदाबाद में खेती की जमीन और कई बैंक खातों में जमा राशि कुर्क की है, जिनकी कुल कीमत 39 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के नियमों के तहत इन संपत्तियों के लेन-देन पर रोक लगाने के लिए एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया है। इन संपत्तियों में दिल्ली के जामिया नगर में एक घर, फरीदाबाद के धौज इलाके में खेती की जमीन…

Read More

फरीदाबाद: दो दिन पहले फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में सीएम नायब सैनी ने दो अधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की थी। अब नगर निगम के ऐसे ही लापरवाह कार्यकारी अभियंता की शिकायत मेयर ने सरकार को भेजी है। मेयर प्रवीण जोशी ने अपने पत्र में कहा कि बड़खल जोन में 34 से अधिक काम है। जिनको तय तिथि के बाद भी शुरू नहीं किया गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा हैं। तय समय पर काम नहीं शुरू होने को लेकर कार्यकारी अभियंता से जवाब मांगा गया था। लेकिन वह संतोषजनक…

Read More

आज कल WhatsApp का इस्तेमाल तो हर कोई करता है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरों का जोखिम भी बढ़ गया है। हाल के समय में यूजर्स को अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल्स आने लगे हैं, जो कई बार साइबर ठगी, डेटा चोरी या ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है। क्यों खतरनाक हैं ये कॉल्स? साइबर अपराधी अब WhatsApp कॉल्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये कॉल अक्सर इंटरनेशनल नंबरों से आते हैं और देखने में सामान्य लगते हैं। कॉल के दौरान ठग यूजर्स से पर्सनल जानकारी मांग…

Read More

फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री की गौरवशाली रैली के दौरान स्वागत के लिए लाई गई विशाल फूलों की माला अत्यधिक भार और धक्का-मुक्की के कारण टूट गई, जिससे भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल समेत कई अन्य पार्षद मंच पर गिर पड़े। क्या है पूरा मामला? मुख्यमंत्री के फरीदाबाद आगमन पर स्थानीय भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। इसी उत्साह के बीच पार्षद मुकेश अग्रवाल और उनके साथी पार्षदों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने के लिए एक विशालकाय माला का प्रबंध किया था। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, पार्षद माला लेकर उनके करीब आए। इसी दौरान माला के घेरे के अंदर…

Read More

फरीदाबाद फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB ) ने कार्रवाई करते हुए साल 2025 में दर्ज किए गए 7 करोड़ रूपये के फर्जीवाड़े के मामले में नगर निगम के इंस्पेक्टर नवीन रतरा को गिरफ्तार कर लिया है। निगम में बिना काम के 200 करोड़ रूपये के भुगतान करने का घोटाला हुआ था और 7 करोड़ का फर्जीवाड़ा इसी का हिस्सा था। जिसमें इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों की भी गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं। 40 लाख से बढ़ाकर 7 करोड़ की राशि  ACB की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम…

Read More