इस जिले के कुनिगल तालुक में विद्या चौदेश्वरी पीठ के बालमंजुनाथ महास्वामीजी को एक 20 वर्षीय महिला के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पुजारी को महिला द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद POCSO अधिनियम के तहत दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 15 साल की उम्र से हो रहा उत्पीड़न पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थी, तब भी पुजारी ने पिछले पांच वर्षों में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के अनुसार, वह पहली बार अपने पिता के साथ मठ में तब गई थी, जब वह 15…
Author: faridabadnews24
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है। कभी अपने लुक्स को लेकर, तो कभी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर, दिशा हमेशा फैंस की नजरों में बनी रहती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस पर फैंस की नजर रही। एक इवेंट में रेड हॉट बाला बनकर पहुंचीं दिशा पाटनी अपने लुक के कारण चर्चा में रहीं। लाल ड्रेस में दिशा ने दिखाई खूबसूरती बी टाउन की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी ब्यूटी के साथ-साथ बोल्ड फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन…
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सरगना गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दूल्हे राजा को शादी के लिए कोर्ट से पैरोल भी मिल गई है. काला जठेड़ी की दुल्हनियां कोई और नहीं बल्कि गैंगस्टर अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज रिवॉल्वर रानी है. इन दोनों की शादी को लेकर जहां दिल्ली पुलिस की नींद भी हराम हो रखी है वहीं दूल्हा और दुल्हन का पूरा परिवार इस शादी के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहा है. शादी से पहले दुल्हन और गैंगस्टर अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज रिवॉल्वर रानी ने एक बयान…
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले की 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जिले के गुरुग्राम निगम क्षेत्र, फरुखनगर, पटौदी और सोहना क्षेत्र की अवैध कॉलाेनियों को नियमित किया गया है। 20 कॉलोनी पहले हो चुकी नियमित इन कॉलोनियों के नियमित होने के बाद सड़क, सीवर और पेयजल तथा स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। इससे लाखों कॉलोनीवासियों को फायदा मिलेगा। बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम की ओर से कुल 35 कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।…
नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली में एक सनसनी हत्या का मामला सामने आया जिसमें शादी से कुछ ही घंटो पहले गौरव सिंघल नाम के व्यक्ति की कलयुगी बाप ने अकेले में बुलाया और तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसे कुदाल से गोदकर मार डाला. जिस व्यक्ति की हत्या हुई वो पेशे से जिम ट्रेनर था.उसके पिता रंगलाल को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. तीन लोगों की अभी तलाश जारी है. बेटे की गुरुवार को शादी थी. कहा जा रहा है कि गांव वालों के सामने हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने…
फ़रीदाबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सामाजिक संगठनों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था की ओर से पुलिस प्रसाशन, स्कूल प्रधानाचार्य,डॉक्टर,संस्था की महिला विंग,को किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए उच्च स्तरीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया । इस दौरान मेट्रो हॉस्पिटल की उपाध्यक्ष सुश्री सना तारिक ने कहा कि इस तरह के सम्मान मिलने से उत्साह बढ़ता है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल, आदि मौजूद रहे। वहीं मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 16 स्थित ह्यूमन लिगल…
Faridabad : अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षा श्रीमती सुनीता फागना द्वारा नारी न्याय समारोह का आयोजन सैक्टर-9 स्थित पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता फागना ने खेल, शिक्षा व अन्य कार्यक्रमों में सर्वोच्च रही महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें एनआईटी सरकारी स्कूल की पूर्व प्रिंसीपल ब्रह्मा शक्ति, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली डा. प्रीति शर्मा, खेल के लिए तनविश, समाज सेवा के लिए सविता बग्गा तथा बेसहाराओं को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए एडवोकेट सरोज को सम्मानित किया गया। उपस्थित महिलाओं…
घर में घुसकर लड़की से रेप करने के दोषी ड्राइवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज पंकज तोमर ने दोषी पर 28 हजार का अर्थदंड भी लगाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने जानकारी दी। बताया कि गुरजीत सिंह निवासी बसंत विहार थाना क्षेत्र के ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में एक 19 वर्षीय युवती कार चलाना सीख रही थी। 10 दिसंबर 2020 को युवती सहेलियों के साथ घर पर थी। मां जरूरी काम से बाहर गई थी। युवती की मां को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर…
जोमैटो : (Zomato) की महिला डिलीवरी पार्टनर अब आपको नए अवतार में दिखेंगी। कंपनी ने उनके लिए एक नया कुर्ता (kurta) लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया कि कई महिला डिलीवरी पार्टनर ने “वेस्टर्न स्टाइल की जोमैटो टी-शर्ट के साथ असहजता व्यक्त की थी। कंपनी ने महिला दिवस पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, ‘आज से जोमैटो की महिला डिलीवरी पार्टनर कुर्ता पहनना चुन सकती हैं।’ कंपनी के इस फैसले की जमकर तारीफ हुई है। वहीं कुछ लोगों का ध्यान सिर्फ कुर्ते में सिली जेबों पर ही रहा। हालांकि, कुछ अन्य लोगों ने घोषणा के समय पर सवाल उठाए…
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के ऐसे रूमर्ड कपल हैं जो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों में बेहतरीन केमिस्ट्री है और एक-दूसरे के प्रति बहुत सम्मान है और यही बात ये कपल गोल्स को पूरा करते दिखते हैं। शुक्रवार को तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक ईवेंट से अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह हमेशा की तरह बहुत अच्छी लग रही थीं, इन तस्वीरों पर विजय वर्मा ने भी कमेंट किया, जिसके बाद फैंस ने कपल पर प्यार की बरसात कर दी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर एक कार्यक्रम में साड़ी…
