Crime Against Women: ऊंचाहार क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी ने एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर चार वर्षों तक यौन शोषण करने और अब शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने न सिर्फ शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, बल्कि अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे और उसके परिवार को डराने की कोशिश कर रहा है। मामला कोतवाली पहुंच चुका है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चार साल पहले शुरू हुआ प्रेम संबंध जानकारी के अनुसार, यह मामला…
Author: faridabadnews24
सर्दियों का मौसम आते ही बहुत से लोग अपनी एक्सरसाइज रूटीन को या तो कम कर देते हैं या पूरी तरह छोड़ देते हैं। ठंड, सुस्ती और कम धूप की वजह से सुबह उठना मुश्किल लगता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि ठंड में एक्सरसाइज छोड़ना सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एशियन हॉस्पिटल में चेयरमैन और इंटरनल, मेडिसिन, डॉ. प्रांजित भौमिक, बता रहे हैं कि ठंड में एक्सरसाइज छोड़ना, सेहत के लिए है कितना खतरनाक? वजन बढ़ने और मेटाबॉलिज्म स्लो होने का खतरा डॉक्टर के अनुसार, ठंड के मौसम में शरीर स्वाभाविक रूप से ज्यादा कैलोरी स्टोर…
फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले फर्जी दस्तावेज और नाम बदलकर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा के प्रिंसिपल की शिकायत पर एक सेवानिवृत्त शिक्षक के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने अपनी पहचान छिपाकर और फर्जी डिग्रियों के सहारे करीब दो दशक तक शिक्षा विभाग में नौकरी की। सराय ख्वाजा स्कूल के प्रिंसिपल कैलाश चंद द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी ललित भारद्वाज दिसंबर 2004 में एचएसएससी के माध्यम से एसएस मास्टर के पद पर भर्ती हुआ था।…
Girl Molested on Delhi Metro: भारत घूमने आई एक अमेरिकी लड़की को दिल्ली मेट्रो में यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। यह यौन शोषण किसी बालिग ने नहीं, बल्कि एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां और बहन के सामने किया। इसमें भी सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की के विरोध पर लड़के की मां और बहन ने किशोर का पक्ष लेते हुए उल्टा उसे ही दोषी ठहरा दिया। इस दौरान लड़के की मां ने जो कहा वो आपको और हैरान करेगा। यौन शोषण का विरोध करते हुए लड़की ने जब किशोर का कॉलर पकड़ लिया तो किशोर…
Woman elopes with house servant Moradabad: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शंकर नगर इलाके की 50 वर्षीय महिला अपने ही घर में काम करने वाले 25 वर्षीय पहाड़ी युवक के साथ अचानक लापता हो गई। महिला के गायब होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से महिला के घर पर घरेलू कामकाज करता था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो अब एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई…
Crime: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में साइबर थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह से पूछताछ में पता चला कि वह सिर्फ ठगी ही नहीं, बल्कि स्मार्ट लड़कियों को अपनी हवस का शिकार भी बनाते थे। पूर्व में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों में से एक के मोबाइल फोन में मिली तीन अश्लील वीडियो से इसका खुलासा हुआ है। हालांकि लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाने का मामला दूसरे शहरों का है, इसलिए पुलिस ने एफआईआर में ये धाराएं नहीं जोड़ी हैं, लेकिन जिन शहरों…
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में विश्वास और क्रूरता की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही वाहन चालक और उसके दोस्त पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि जिस ड्राइवर को महिला ने अपनी सुरक्षा और सहूलियत के लिए रखा था, उसी ने विश्वासघात की सारी सीमाएं लांघते हुए न केवल उनका अश्लील वीडियो बनाया, बल्कि दो महीने तक उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया. यह मामला अब पुलिस की फाइलों में दर्ज हो चुका है…
फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 260 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इसमें डॉक्टर्स की भर्ती मामले में भी बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ही नवंबर 2025 के ‘लाल किला ब्लास्ट’ से जुड़े संदिग्ध डॉक्टरों की भर्ती की थी. इनको रखने से पहले अल फलाह ने पुलिस वेरिफिकेशन ही नहीं करवाई थी। बता दें कि इन तीन डॉक्टरों में से दो को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा डॉक्टर वही सुसाइड बॉम्बर था, जिसने धमाके को अंजाम दिया…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित चावला कॉलोनी में गुरुद्वारे के पास शादी वाले दिन दुल्हन के भाई के अपहरण की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां अपहरणकर्ताओं की हरकतें पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक शादी की तैयारियों के सिलसिले में घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां पहुंचे और युवक को…
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है। अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई इस चोरी में करीब 5.40 लाख रुपये की नकदी गायब होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में उनके एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार किया,…
