Author: faridabadnews24

Crime News. जिनके कंधों पर लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी होती है, अगर वही भक्षक बन जाए तो जनता की सुरक्षा की कोई गारेंटी नहीं होती. एक कांस्टेबल ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की. मीठी-मीठी बातों में फंसाकर युवती को मिलने के लिए होटल बुलाया. यहां सिपाही ने रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा. परेशान होकर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है. पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने का है. सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही मुकेश शर्मा के खिलाफ एक युवती ने रेप की…

Read More

फ़रीदाबाद : भाजपा सरकार ने मध्यवर्गीय नागरिकों तथा नौकरी पेसा मिडिल क्लास को फिर ठेंगा दिखाकर आयकर में कोई राहत नहीं दी। क्या ये सिर्फ चुनावी बजट है ?किसानों की आय बढ़ाने, बेरोजगार युवाओं तथा छात्रो के लिए कुछ नहीं किया। व्यापारियों को किसी प्रकार की छूट न देते हुए उन पर जीएसटी के रूप में सरकार को टैक्स देने का दबाव बढ़ाया, आम जरूरत के रूप में किसी भी प्रकार की छुठ ग्रृहणियों को उनकी रसोई मे नहीं दी धर्मवीर भड़ाना आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

Read More

फ़रीदाबाद : भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने अंतरिम बजट देश के करोड़ों लोगों की अपेक्षा व आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाले और विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाला अंतरिम बजट है । यह बजट एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में सहायक बनेगा तथा वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। माननीया वित्तमंत्री जी द्वारा पेश किये गए अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग के लिए अगले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लगभग 2 करोड़ घर बनाने का निर्णय एक क्रांतिकारी कदम है। युवाशक्ति,…

Read More

फरीदाबाद: सूरजकुंड में 2 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले के चलते यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशानिर्देश के तहत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है ताकि वाहन चालकों को मेले के दौरान यातायात से सम्बंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वाहन चालक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें और यातायात सम्बंधित परेशानी से बचने के लिए पुलिस द्वारा नीचे दिए गए निर्धारित यातायात मार्गों का प्रयोग करें। परिवर्तित मार्ग:- गुरुग्राम रोड़ साइड से दिल्ली जाने वाले भारी…

Read More

शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ज्यादातर लड़कियां रेज़र, वैक्सिंग और हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। रेजर और हेयर रिमूवल क्रीम हाथ-पैर, अंडरऑर्म्स के बालों को हटाने के सस्ते और आसान ऑप्शन होते हैं। वहीं पॉर्लर जाकर वैक्सिंग कराना महंगा तो होता ही है साथ ही इसमें दर्द भी होता है। कई महिलाओं को तो रैशेज भी भी प्रॉब्लम हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि घर में अनचाहे बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑप्शन सेफ एंड बेस्ट होते हैं। इनसे भी स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को…

Read More

दिसंबर का महीना अपने आखिरी चरण में है, अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसके बाद नया साल शुरू होने वाला है, जो कई मायनों में बेहद अहम साबित होगा। नया साल इसलिए भी वरदान साबित होगा क्योंकि लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियां अभी से ही तेजी से चल रही हैं. वहीं, नए साल पर गरीबों को भी आशीर्वाद मिलने वाला है, जो सभी के लिए एक तोहफे की तरह होगा. साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से आपको कुल 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा, जो एक बूस्टर डोज की तरह साबित…

Read More

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा हरियाणा में एक्शन मोड में आ गई है और इस बार दस का दम दिखाने को तैयार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला शहर के सेक्टर नौ में स्थित अंब भाजपा कार्यालय में लोकसभा कार्यालय के शुभारंभ पर जहां विपक्ष को अपने निशाने पर लिया, वहीं क्षेत्रीय पार्टियों में उपजे परिवारवाद पर भी निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस कार्यकाल में इमरजेंसी को लेकर भी सीएम हमलावर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटें 2019 के चुनाव में मिली जीत से भी बड़े मार्जन से जीतनी हैं। जो…

Read More

फरीदाबाद: जवाहर कॉलोनी स्थित एक एटीएम बूथ में पैसे निकाल रहे एक व्यक्ति से जालसाजों ने डेबिट कार्ड बदल लिए। साथ ही उनके खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सारन थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रवि कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि 10 जनवरी को वह जवाहर कॉलोनी के महराजा डेरी के पास स्थित एटीम बूथ से पैसे निकालने गए थे। वह एटीएम में कार्ड डालकर करीब तीन हजार रुपये निकाल रहे थे। तभी दो युवक बूथ के अंदर आ गए और कैंसिल करने की बात कहते…

Read More

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी के पूर्व और पश्चिम हिस्से को जोड़ने वाला मुख्य नीलम रेलवे पुल के 22 पिलरों में अभी पांच पिलर जर्जर हैं। पुल की मरम्मत का 50 फीसदी काम बाकी है, बावजूद इसके जिला प्रशासन और पुलिस ने इस पर ट्रैफिक चालू करवा दिया। अब निर्माण कंपनी ने पुल का बकाया काम पूरा करने के लिए अप्रैल तक का समय मांगा है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) से आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। अजरौंदा निवासी अजय सनी ने उपरोक्त सूचना के लिए आरटीआई लगाई थी। नीलम पुल की मरम्मत के लिए नगर…

Read More

फरीदाबाद : मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे सेक्टर-11 में जिम करके बाहर निकलते समय सूरजपाल उर्फ बल्लू पहलवान की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कार में सवार होकर आए हमलावरों ने करीब 26 गोलियां चलाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या की वजह अभी पता नही चली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना पाकर पुलिस आयुक्त राकेश आर्य भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक बल्लू पहलवान नजफगढ़ दिल्ली का रहने वाला है। वह तड़ीपार बताया गया है। मृतक की उम्र 36 वर्ष थी। वह किसी रिश्तेदार के यहां…

Read More