Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CM मनोहर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, हरियाणा में BJP का एक्शन मोड शुरू, 10 सीटों पर बड़ी जीत का फोकस

CM मनोहर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, हरियाणा में BJP का एक्शन मोड शुरू, 10 सीटों पर बड़ी जीत का फोकस

faridabadnews24By faridabadnews24January 31, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा हरियाणा में एक्शन मोड में आ गई है और इस बार दस का दम दिखाने को तैयार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला शहर के सेक्टर नौ में स्थित अंब भाजपा कार्यालय में लोकसभा कार्यालय के शुभारंभ पर जहां विपक्ष को अपने निशाने पर लिया, वहीं क्षेत्रीय पार्टियों में उपजे परिवारवाद पर भी निशाना साधा।

साथ ही कांग्रेस कार्यकाल में इमरजेंसी को लेकर भी सीएम हमलावर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटें 2019 के चुनाव में मिली जीत से भी बड़े मार्जन से जीतनी हैं। जो काम इस बार अधूरे रह गए हैं, वे सभी कार्य अगले कार्यकाल में पूरे कर दिए जाएंगे।

हर बूथ पर दर्ज करनी है जीत, कार्यकर्ता सतर्क भी रहें

सीएम ने कार्यकर्ताओं को चुनावो में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि जो कार्य जिस कार्यकर्ता के जिम्मे लगे, चाहे वह शक्ति केंद्र या बूथ स्तर की जिम्मेवारी या कोई अन्य दायित्व संगठन द्वारा दिया जाता है, उस कार्य को पूरी तत्परता के साथ करना है। हर बूथ पर चुनाव में जीत दर्ज करनी है।

मतदान से पहले के दो दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और उन दिनों में कार्यकर्ताओं को बेहद सजग और सतर्क रहने की जरूरत होती है। कार्यकर्ता जब भी घर-घर जाकर वोट की अपील करते हुए सामने वाले की बात को भी पूरी तरह से सुनें। सभी दस सीटें जीतने के लिए आज से ही जुट जाना चाहिए ।

कांग्रेस के हालात ऐसे, पीएम बनना है तो गांधी परिवार में लेना होगा जन्म

सीएम ने विपक्ष ही नहीं बल्कि कांग्रेस पर भी सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनत करने वाला साधारण कार्यकर्ता भी पीएम पद तक पहुंच सकता है। कांग्रेस कार्यकाल में कम्यूनिस्ट और क्षेत्री पार्टियों को बढ़ावा मिलता है। कांग्रेस के हालात तो यहां तक हैं कि पीएम पद पर पहुंचने के लिए गांधी परिवार में जन्म लेना पड़ेगा।

आज का युवा मोदी सरकार के पिछले दस सालों का कार्यकाल देख रहा है। उन्हें पूर्व के कांग्रेस के 65 सालों के शासन की जानकारी कार्यकर्ताओं को देनी है। युवाओं को बताना है कि कैसे कांग्रेस राज में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र पर कुठाराघात किया गया। लोगों को जेलों तक में डाला गया।

1.10 लाख युवाओं को नौकरी दी, 60 हजार जल्द

मनोहर लाल ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में मिली युवाओं को नौकरियों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक 1 लाख 10 हजार युवाओं को नौकरियां मिली हैं।

यही नहीं 60 हजार नौकरियां पाइपलाइन में है और अगले दो से तीन माह में यह नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भी इस बात की सराहना की है कि जो जरूरतमंद व्यक्ति है, उसे सरकार द्वारा नौकरियों में 5 अंक देना एक सराहनीय कदम है, दूसरे प्रदेशों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए।

प्रदेश और अंबाला लोकसभा के 9 हलकाें में मतदाताओं का आंकड़ा

सीएम ने जहां प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीत का दावा किया, वहीं मतदाताओं को भी साधने का आह्वान कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया है।

– हरियाणा में कुल 1 करोड़ 97 लाख 25 हजार 257

– अंबाला लोकसभा सीट के नौ विधानसभा हलकों में कुल मतदाता 19 लाख 71 हज़ार 584 मतदाता हैं

– अंबाला लोकसभा के कुल 9 विधानसभा हलकों में 19 लाख 71 हजार 584 मतदाता

– अंबाला शहर विधानसभा हलके में 2 लाख 55 हजार 418 मतदाता

– अंबाला कैंट विधानसभा हलके में 1 लाख 97 हजार 588

– नारायणगढ़ हलके में 1 लाख 91 हजार 652 मतदाता

– मुलाना (आरक्षित ) हलके में 2 लाख 21 हजार 104 मतदाता

– पंचकूला में 2 लाख 26 हजार 415 मतदाता

– कालका में मतदाता 1 लाख 96 हजार 227 मतदाता

– जगाधरी में 2 लाख 28 हजार 85 मतदाता

– यमुनानगर में 2 लाख 34 हजार 394 मतदाता

– साढौरा में 2 लाख 20 हजार 701 मतदाता

NEWS SOURCE : jagran

BJP's action mode started in Haryana CM Manohar filled the enthusiasm among the workers faridabadnews faridabadnews24 focus on big victory on 10 seats.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.