Author: faridabadnews24

22 जनवरी 2024, ये दिन शायद ही कोई भूल पाएगा। सालों तक इंतजार करने के बाद रामभक्तों के मन की इच्छी पुरी हुई और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। हालांकि मंदिर अभी पुरी तरह से तैयार नहीं हुआ है मगर पहला तल तैयार हो गया है और गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति भी स्थापित कर दी गई है। अब हर कोई तो अयोध्या नहीं पहुंच पाया इसलिए लोगों ने अपनी तरह से अपनी भक्ति दिखाने का प्रयास किया। कोई बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बना रहा है तो कोई मेट्रो में भजन गाता…

Read More

पटना: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बीजेपी ने 2024 चुनाव के लिए अपना अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा छोड़ दिया है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए बीजेपी ने जिन 400 सीटों का टारगेट सेट किया है उसको लेकर आज बिहार में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार की बीजेपी के साथ डील हो गई है और डील के तहत नीतीश महागठबंधन के सीएम पद से आज इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 28 तारीख को बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार के मुखिया के तौर…

Read More

फरीदाबाद : 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ॐ श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद द्वारा एस. एम.आर. पब्लिक स्कूल डबुआ कॉलोनी पर झंडारोहण किया गया। संस्था के अध्यक्ष पं विनोद कुमार भारद्वाज एवं एन आई टी 86 के विधायक के बड़े भाई पं मुनेश शर्मा ने झंडारोहण किया । पं मुनेश शर्मा और संस्था के महासचिव अवधेश कुमार ओझा ने अपने विचार रखे। झंडारोहण समारोह में उपाध्यक्ष पं श्री निवास कौशिक, कोषाध्यक्ष पं सुभाष चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पं सुरेश चंद्र पाठक, संगठन मंत्री पं रामनिवास कौशिक, सचिव पं बृजभूषण शर्मा, सचिव पं राजेश भारद्वाज, सचिव पं सुबोध पाण्डेय,पं देशराज शर्मा,पं…

Read More

फरीदाबाद : समाजसेवी स्वर्गीय सोहन लाल बत्रा को समर्पित एक रक्त दान शिविर का आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर 5 एम ब्लॉक में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुनील बत्रा प्रधान दुर्गा माता मंदिर एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी की तरफ से आयोजित किया गया। इस शिविर मेंं शहर के बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से विधायक सीमा त्रिखा, मेयर सुमन बाला, डॉक्टर सुरेश अरोड़ा, गुलशन बग्गा, विनय चौधरी, मनोज नासवा, रजनी बहल, जगजीत कौर पन्नू, हरीश चंद्र आज़ाद, तजिंदर खरबंदा, महेश बजाज प्रधान शिव मंदिर, संजय शर्मा, राजेश नागपाल, भरत भाटिया,…

Read More

फरीदाबाद: ग्लोबल इंटीग्रेटेड फाऊंडेशन फॉर थैलासीमिया एवं सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में मंदिर के ही प्रांगण में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में देश भक्ति का रंगारंग कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व विशिष्ट अतिथि अजय नाथ-समाजसेवी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, निवर्तमान पार्षद मनोज नसावा, गिफ्ट अध्यक्ष मदन चावला व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा…

Read More

आज से 76 साल पहले जब हम आज़ाद हुए तब किसने सोचा था कि भारत दुनिया के टॉप देशों में शुमार होगा। 26 जनवरी 1950 को जब हिंदुस्तान ने पहला गणतंत्र दिवस मनाया तब किसे पता था कि एक दिन हम सुपर पावर बनेंगे। हिंदुस्तान-पाकिस्तान दोनों आज़ाद हुए और आज आप देख लीजिए पाकिस्तान कहां है और हिंदुस्तान कहां है। आज भारत विश्व की एक महाशक्ति है। हाल में अपने देश में हुए G-20 सम्मेलन में भारत की सुपर पावर सबने देखी। आप किसी भी फील्ड में देख लीजिए, स्पोर्ट्स, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, आईटी सेक्टर हर जगह हिंदुस्तानियों का बोलबाला है।…

Read More

आजकल लोग पब्लिक प्लेस और प्राइवेट प्लेस के बीच का अंतर भूलते जा रहे हैं। हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर आ जाते हैं जिसमें कपल किसी सार्वजिनक स्थल पर अश्लील हरकत करते हुए पाया जाता है। ऐसे एक या फिर दो नहीं बल्कि कई वीडियो आपने भी अब तक देख ही लिया होगा। कभी कपल किसी पार्क में ऐसी हरकत करते हुए दिखता है तो कभी किसी इलाके में कपल अश्लील हरकत करने लगते हैं। सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर मेट्रो का वीडियो वायरल  होता है। ऐसा…

Read More

नोएडा: शहर में एम्स की एक डॉक्टर पर कोर्ट के आदेश के बाद भी फ्लैट नहीं खाली करने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने डॉक्टर मनाली अग्रवाल को किराए पर अपना फ्लैट दिया था, लेकिन अब मनाली यह फ्लैट खाली नहीं कर रही है और इसका किराया भी नहीं दे रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष कोर्ट भी गया। कोर्ट ने 30 दिन के अंदर फ्लैट खाली करने का आदेश भी दे दिया है, लेकिन इसके बावजूद मनाली द्वारा फ्लैट खाली नहीं किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर एक बार…

Read More

नोएडा के सेक्टर-63 की कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। युवती ने सेक्टर-63 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद निवासी युवती सेक्टर-63 स्थित कंपनी में काम करती है। कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान छिजारसी निवासी जुबैर से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि 11 जनवरी को जुबैर उसे एक होटल में ले गया…

Read More