
फरीदाबाद : 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर ॐ श्री ब्राह्मण समाज फरीदाबाद द्वारा एस. एम.आर. पब्लिक स्कूल डबुआ कॉलोनी पर झंडारोहण किया गया। संस्था के अध्यक्ष पं विनोद कुमार भारद्वाज एवं एन आई टी 86 के विधायक के बड़े भाई पं मुनेश शर्मा ने झंडारोहण किया । पं मुनेश शर्मा और संस्था के महासचिव अवधेश कुमार ओझा ने अपने विचार रखे। झंडारोहण समारोह में उपाध्यक्ष पं श्री निवास कौशिक, कोषाध्यक्ष पं सुभाष चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पं सुरेश चंद्र पाठक, संगठन मंत्री पं रामनिवास कौशिक, सचिव पं बृजभूषण शर्मा, सचिव पं राजेश भारद्वाज, सचिव पं सुबोध पाण्डेय,पं देशराज शर्मा,पं पंकज शर्मा,पं भगवान दास शर्मा,पं मुकेश शर्मा,पं बाबूलाल शर्मा ,ललित अधाना ,पं अनुराग शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।जय हिन्द जय भारत।वंदेमातरम।
