faridabad: परिवार पहचान पत्र बनाम पैरवी-प्रणम-पैंसा परिवार पहचान पर बोलते हुए विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि परिवार पहचान पत्र का असली नाम है पैरवी, परिणाम, परेशानी। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि मेरी विधानसभा में रहने वाले पवन शर्मा की दोनों किडनी खराब है लेकिन सिर्फ फैमिली आईडी में खराबी के कारण उसको सहायता नही मिल पाई। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि परिवार पहचान पत्र से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सरकार को इसको तुरंत बंद करना चाहिए ताकि लोगो को परेशान का सामना ना करना पड़े। फसल बीमा…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश व डीसीपी साइबर एनआईटी हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी प्रभारी नवीन कुमार व उनकी टीम ने साइबर अपराध के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम लवीश जैन है जो फरीदाबाद के सेक्टर 86 का रहने वाला है। विदेश जाने के लिए लोग एजेंट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करवाते हैं। परंतु कुछ साइबर अपराधी इसका गलत फायदा उठाकर भोले भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते हैं। दिनांक 25…
Elon Musk Spacex Mars Mission: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद स्पेस साइंस में लोगों की रूचि बढ़ने लगी है. चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिग के बाद प्रज्ञान रोवर चांद की सतह को कुरेद-कुरेद कर इसके रहस्यों को खंगाल रहा है. प्रज्ञान रोवर अब तक चांद से जुड़ी कई जानकारी इसरो को दे चुका है. चांद के तापमान और इसकी जलवायु के बारे में चंद्रयान-3 का शाध जारी है. अंतरिक्ष में इस बड़ी सफलता के बाद इस दिशा में योजनाबद्ध कई मिशन की चर्चा जोरों पर होने लगी है. आज हम आपको मंगल ग्रह से जुड़े उस मिशन के बारे में…
नूंह। बृजमंडल यात्रा की वजह से सोमवार को नूंह में कारोबार चौपट हो गया। यात्रा की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। बाजार में अघोषित कर्फ्यू नजर आ रहा था। बीते माह हुई हिंसा से सबक लेते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलने के बजाय इन्हें बंद करना बेहतर समझा। बाजार बंद होने से दुकानदारों को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा के दौरान जमकर हिंसा हुई थी। इस हिंसा में उपद्रवियों ने बाजार को भी निशाना बनाया था। पिछले कई दिनों से विश्व हिंदू परिषद की ओर से फिर से धार्मिक…
नई दिल्ली: बुजुर्गों को वीडियो कॉल कर हनी ट्रैप में फंसाने वाले गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी ने बुजुर्ग से 12.80 लाख रुपये ठगे थे. पुलिस ने मेवात के गांव से बझेड़ी से आरोपी बरकत खान को गिरफ्तार किया डीसीपी शाहदरा के मुताबिक 18 जुलाई को साइबर थाने में बुजुर्ग ने शिकायत दी थी कि उनके पास व्हाट्सऐप से युवती ने वीडियो कॉल की, फिर उनके पास एक स्क्रीनशॉट आया. फिा एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से बताया और कहा कि उनका अश्लील वीडियो आया है. बुजुर्ग को…
Nuh Violence: जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद पटरी पर आ रही शांति व्यवस्था में कोई बाधा आए इसको लेकर प्रशासन तथा सरकार सजग है। नूंह प्रशासन ने पहले ही कह दिया है कि नल्हड़ मंदिर से निकलने वाली धार्मिक यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से भी अपील की गई है कि सभी लोग सोमवार को अपने घरों के पास बने मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करें। नूंह उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा की ओर से भी यही अपील की जा रही है। प्रशासन ने जिला की सभी सीमा रविवार शाम से…
बल्लभगढ़: फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डवलपमेंट अथारिटी(एफएमडीए) ने कई रिहायशी क्षेत्रों में 28 से 30 अगस्त तक पेयजल आपूर्ति बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के रास्ते में पाइप लाइन आ रही थीं। इस को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआइ) ने रेनीवल की लाइन नंबर दो को बदलने का निर्णय लिया है। ऊंचा गांव के बूस्टर में इकट्ठा किया जाता है पानी रेनीवेल की लाइन नंबर दो से यमुना किनारे बसे गांव मोठूका से पानी को पाइप लाइन द्वारा ऊंचा गांव के बूस्टर तक लाया जाता है। ऊंचा गांव के बूस्टर…
Sagar Crime News: मध्य प्रदेश (MP) के सागर (Sagar) जिले में दलित युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि दबंगों ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ समझौते का दबाव डाला. लेकिन पीड़ित दलित परिवार इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद दबंगों ने दलित परिवार पर हमला बोल दिया. उनके बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं बेटे के बचाव में आई उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की गई. आरोप है कि दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया. खबर के मुताबिक घटना में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं…
फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि एनआईटी विधानसभा में डबुआ कालोनी स्थित लेजर वैली पार्क का निर्माण पूर्व मंत्री स्वः बाबा पंिडत शिवचरण लाल शर्मा जी ने अपने कार्यकाल में करवा था। इससे एनआईटी विधानसभा के क्षेत्र के लोगो को काफी फयादा पहंुंचा था, लेकिन 2014 के बाद पार्क की हालत बद से बदतर हो गई। विधायक नीरज शर्मा ने विधायक ग्रांट से भी पार्क की रिपेयरिंग के लिए 16 लाख रू दिए थे। विधायक नीरज शर्मा जी ने बताया कि पत्र लिखकर आयुक्त नगर निगम को यह पार्क फरीदाबाद महानगर प्रधिकरण को देने के…
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ संवाद करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आज 104वां एपिसोड है जिसके जरिए PM देश के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। 30 अप्रैल को पूरा हुआ 100वां संस्करण ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड 2014 में तीन अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। यह एपिसोड 14 मिनट का था। इसके बाद 2015 के अप्रैल से हर महीने के आखिरी रविवार को ये कार्यक्रम प्रसारित होने लगा। इसी साल 30 अप्रैल को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ था। इस एपिसोड की लाइव स्क्रीनिंग की…
