Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मृतक की मां के साथ बदसलूकी का भी आरोप, एमपी के सागर में दलित की पीट-पीटकर हत्या

मृतक की मां के साथ बदसलूकी का भी आरोप, एमपी के सागर में दलित की पीट-पीटकर हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24August 27, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sagar Crime News: मध्य प्रदेश (MP) के सागर (Sagar) जिले में दलित युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि दबंगों ने छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ समझौते का दबाव डाला. लेकिन पीड़ित दलित परिवार इससे इनकार कर दिया. जिसके बाद दबंगों ने दलित परिवार पर हमला बोल दिया. उनके बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं बेटे के बचाव में आई उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की गई. आरोप है कि दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर दिया. खबर के मुताबिक घटना में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

दलित अत्याचार की प्रयोगशाला

बता दें कि वारदात के बाद सियासी बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट कर कहा कि मध्य प्रदेश में दलित अत्याचार की प्रयोगशाला बन गया है. भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है. मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छुपाने की कोशिश करते हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

सागर की घटना पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर जोरदार हमला बोला है. एक बार फिर मध्य प्रदेश से BJP का दलित विरोधी चेहरा सामने आया है. खरगे ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के झांसे में नहीं आने वाली है, समाज के वंचित और शोषित वर्ग को तड़पाने-तरसाने का जवाब आपको कुछ महीने बाद मिल जाएगा. बीजेपी की विदाई निश्चित है.

9 आरोपी हुए गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, ये घटना खुरई देहात थाना इलाके के बरोदिया नौनागिर में हुई है. कुछ दबंगों ने कथित रूप से एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला. आरोप है कि जब युवक की मां बीच-बचाव के लिए आई तो उसको निर्वस्त्र कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बाकी आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश जारी है

NEWS SOURCE : zeenews

Allegations of misbehavior with the mother of the deceased Dalit beaten to death in MP's Sagar faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.