Congress plan for 2024 Election: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में अब 8-9 महीने का समय बचा है और कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने की कोशिश में लगी है. वहीं, बीजेपी भी तीसरी बार सत्ता पर कब्जा करने के लिए एनडीए को कुनबा बढ़ाने में लगी है. आज (18 जुलाई) बेंगलुरु में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की अहम बैठक है, तो एनडीए की मीटिंग दिल्ली में होने वाली है. सोनिया गांधी पहली बार कर रही कुछ ऐसा बेंगलुरु में चल रही विपक्ष की बैठक में कांग्रेस की…
Author: faridabadnews24
Modi Government: भारत में 2015-16 से 2019-21 के बीच 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं. नीति आयोग की जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में गरीबों की संख्या में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. नीति अयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने आयोग की ‘राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: एक प्रगति संबंधी समीक्षा 2023’ रिपोर्ट जारी की. वहीं केंद्र की मोदी सरकार की कई नीतियों के कारण लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है. गरीबों की…
UP ATS questions to Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) का लाईडिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा हैदर का लाईडिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट कराकर ATS यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा प्यार की आड़ में जासूसी या किसी गलत इरादे से भारत तो नहीं आई है. सीमा बिना वीजा या किसी कागजात के भारत में आई है और इसी बात को लेकर वो यूपी एटीएस और आईबी की जांच के रडार पर है. यूपी एटीएस कर रही सीमा हैदर से पूछताछ सीमा हैदर…
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड (MBVV Commissioner) से लव जिहाद और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद ठाणे की नयानगर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल मीरा भायंदर शहर की रहने वाली 22 साल की लड़की ने मीरा रोड के नया नगर परिसर में रहने वाले अपने प्रेमी अमीन आजम शेख, उसकी मां रेशमा आजम शेख, काजी मुफ्तीन इस्माइल, जरियाब सलीम सय्यद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नया नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376(2)(n),366,323,504,406 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया है। पीड़ित लड़की का आरोप…
बलिया जिले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान को बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास सो रहे एक बच्चे की गर्दन को पैर से दबाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद RPF के जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि आरपीएफ जवान बालेंदु सिंह मेन गेट पर सो रहे एक बच्चे की गर्दन पर लात रखे हुए है और अपने पैर से उसकी गर्दन को दबा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में रेलवे प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जवान को…
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका हाल ही में बॉलीवुड पर दिए गए अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहीं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बॉलीवुड में हो रही पॉलिटिक्स और मन का काम नहीं मिलने के चलते उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ी। अब एक नए वायरल वीडियो में वह ये बताती नजर आईं कि बॉलीवुड में सिर्फ हीरोइन के प्राइवेट पार्ट्स पर ही फोकस रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को शुरू से ही बॉलीवुड कुछ खास पसंद नहीं था। बॉलीवुड के बारे में नहीं पसंद…
फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आदेश यादव ने अपने जन्मदिवस पर एनआईटी स्थित लेजरवैली पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न किस्मों के सौ से अधिक पौधे रोपें और इन पौधों की पेड़ बनने तक देखरेख का संकल्प लिया। इस मौके पर आदेश यादव ने कहा कि मौजदूा समय में पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही बेहतर किया जा सकता है क्योंकि पेड़-पौधों से जहां हमें आक्सीजन मिलते ही वहीं प्रकृति को सुंदर बनाए रखने में इनका अह्म योगदान होता है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।…
बल्लभगढ़ : पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बल्लभगढ़ में है इस मामले को जब विधानसभा में उठाया जाता है तो स्थानीय मंत्री यह कह कर भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव करते हैं कि विधायक नीरज शर्मा उन्हें डरा रहे हैं यह कहना था विधायक नीरज शर्मा का श्री शर्मा आज बल्लभगढ़ के नाहर सिंह पैलेस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे दस्तावेजों के माध्यम से विधायक नीरज शर्मा ने आरोप लगाया की नगर निगम में हुए 200 करोड रुपए के घोटाले में सबसे ज्यादा घोटाला बल्लभगढ़ में हुआ है और यह घोटाला हरियाणा में सबसे ज्यादा है। बल्लभगढ़ फिलहाल…
भोपाल से नई दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन में अचानक भयंकर आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। ट्रेन में आग बीना रेलवे स्टेशन के पास लगी। जिसके बाद पौरन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार सुबह 5.40 पर रवाना हुई। बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई, इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे। जब आग लगी तो ट्रेन को रोक यात्रियों को बाहर ट्रेन नंबर 20171 भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सुबह 5.40 पर रवाना हुई। …
मेरठ: एक शर्मनाक मामला सामने आया है. मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही नाबालिग बच्ची से पड़ोस में रहने वाले तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची को पास के खाली प्लाट में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया. नाबालिग वहीं पर खून से लथपथ बहुत देर तक पड़ी रही. बच्ची को जब होश आया तो वह खून से लथपथ घर पहुंची. नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर आरोपी की धुनाई करने के बाद…
