Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अमीन ने इस तरह की उसके साथ जबरदस्ती, ‘लव जिहाद’ का एक और मामला, लड़की ने सुनाई आपबीती

अमीन ने इस तरह की उसके साथ जबरदस्ती, ‘लव जिहाद’ का एक और मामला, लड़की ने सुनाई आपबीती

faridabadnews24By faridabadnews24July 18, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड (MBVV Commissioner) से लव जिहाद और धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद ठाणे की नयानगर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल मीरा भायंदर शहर की रहने वाली 22 साल की लड़की ने मीरा रोड के नया नगर परिसर में रहने वाले अपने प्रेमी अमीन आजम शेख, उसकी मां रेशमा आजम शेख, काजी मुफ्तीन इस्माइल, जरियाब सलीम सय्यद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नया नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376(2)(n),366,323,504,406 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि अमीन शेख ने अपनी मां और बाकी आरोपियों के साथ मिलकर ना सिर्फ उसे शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है। इसके अलावा उसे डरा-धमकाकर और उसके आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर उसका धर्मांतरण किया गया है। नया नगर पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अमीन सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

लड़की ने अपने बयान में क्या कहा?

पीड़ित लड़की ने नया नगर पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 2022 में उसकी पहचान बोरीवली में शहबाज नाम के लड़के से हुई थी। शहबाज अक्सर उससे मिलने के लिए मीरा रोड स्टेशन के करीब आता था, जहां वो कंप्यूटर क्लास में जाती थी। शहबाज ने पीड़ित लड़की की पहचान अमीन शेख से कराई थी। अमीन शेख ने थोड़े दिनों की मुलाकात के बाद 16 फरवरी 2022 को लड़की को कंप्यूटर क्लास के बाहर मिलने के लिए बुलाया और आई लव यू कहा।

लड़की ने जब उसे मना किया तो उसने चाकू निकालकर कहा कि अगर हां नहीं बोली तो अमीन खुद को चाकू मारकर सुसाइड कर लेगा। जिससे डरकर लड़की ने आई लव यू बोल दिया। लड़की ने बताया, ‘कुछ दिनों बाद अमीन ने मुझे अपने घर ले जाकर अपनी अम्मी और अब्बू से मिलाया और इसके कुछ दिन बाद अमीन ने यह कहकर पीड़िता को अपने घर बुलाया कि उसके भाई की बेटी बीमार है। उसे देखने के लिए अस्पताल जाना है।

लड़की ने बताया कि जब पीड़िता अमीन के घर पहुंची तो वहां अमीन के अलावा कोई नहीं था। इसी बात का फायदा उठाते हुए अमीन ने मुझे आत्महत्या करने का डर दिखाकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद 21 जून 2022 को अमीन  गाड़ी लेकर पीड़िता के घर के बाहर आया और उसे मिलने के लिए बुलाया। गाड़ी में अमीन के साथ दो और लड़के बैठे हुए थे। लड़की ने बताया कि मेरे गाड़ी में बैठते ही एक लड़के ने मुझसे कहा कि हमें मस्जिद से भेजा गया है आपको लाने के लिए। आज आप हिन्दू से मुसलमान बनने वाले हो। उसके बाद आप काफिर नहीं रहोगे। उसके बाद मुझे बांद्रा एक काजी के पास लेकर गए, जहां काजी ने मेरा नाम बदलकर राहिमा रखा और 100 रुपए के तीन स्टैंप पेपर पर मेरा साइन लिया। उसके बाद अमीन मुझे उत्तन के हजरत बालेशह सय्यद दरगाह ले गया और मेरे हाथ में ताबीज बांधा।

लड़की ने बताया कि दूसरे दिन जब मैं अमीन के घर गई तो उसकी मां ने मुझे देखते ही कहा कि इस काफिर को क्यूं घर पर लाया हैं। तब अमीन ने मुझे बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और जिस बच्ची को उसने अपने भाई की बच्ची बताकर मिलाया था, वो उसकी बच्ची है। इसके बाद पीड़िता पर अमीन और उसके घर वालों का अत्याचार बढ़ता चला गया। अमीन पीड़िता को जबरन घर में बंद करके रखता था, जहां से एक बार पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसे छुड़ाया था। अब इस मामले में नया नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

NEWS SOURCE : indiatv

Amin coerced her like this another case of 'love jihad' faridabadnews faridabadnews24 the girl narrated the incident
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.