Author: faridabadnews24

महिला पहलवानों के आरोपों में घिरे कैसरगंज भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह अब 11 जून को एक जनसभा करेंगे। सांसद बृजभूषण की यह जनसभा कर्नलगंज में होगी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। बैनर के साथ इस पोस्ट में लिखा है कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है पर चर्चा है कि अध्योध्या में जन चेतना रैली की अनुमति नहीं मिलने के बाद 11 जून को बृजभूषण इस रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करें। सांसद…

Read More

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में हर माह फ्री में लगभग 25000 क्विंटल गेहूं व 1300 क्विंटल चीनी बीपीएल परिवारों के लाभार्थियों में वितरित किया जा रहा है। देश में बीपीएल परिवारों के 80,000 करोड़ लोगों को कोरोना की महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन देने का काम किया है। वहीं हर बीपीएल परिवार के व्यक्ति को प्रतिमाह 2 किलो गेहूं तथा 3 किलो चावल दिया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।…

Read More

Faridabad: वीरवार की सुबह मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने डबुआ सब्जी मंडी में चल रही पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का भंडाफोड किया है और तीन लोगों को काबू किया है। डबुआ सब्जी मंडी में पार्किंग के नाम पर हर महीने करीब 15 लाख की अवैध वसूली का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में पार्किंग ठेकेदार व मंडी मार्किट कमेटीे के कर्मचारी सहित अधिकारियों की मिलीभगत से पार्किंग फीस के नाम पर अवैध वसूली करने के बारे में थाना डबुआ में मामला दर्ज कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को सूचना मिली थी कि डबुआ…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद की राहुल कॉलोनी में अमर सिंह नाम के व्यक्ति की लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले महेंद्र नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह का दामाद महेंद्र की दुकान पर काम करता था। पिछले कुछ दिन से वह गायब था। अमर सिंह ने महेंद्र से उसके बारे में पूछताछ की तो गुस्से में उसने उसे लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगी चोटों के कारण अमर सिंह की मौत हो गई। NEWS SOURCE : jagran

Read More

यमुनानगर: हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर अंबाला के गांव बिहटा निवासी सुशील व मुकेश कुमार सेछह लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप गांव नागल निवासी सुशील कुमार व अंबाला के गांव बालटी निवासी खुशीराम और सोनिया अरोड़ा नाम की महिला पर है। आरोपितों के खिलाफ जून 2022 में सुशील व मुकेश के पिता जयपाल ने एसपी को शिकायत दी थी। जांच आर्थिक अपराध शखा को दी गई थी। 16 अगस्त 2022 को पंचायती फैसला हुआ कि आरोपित 15 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से पैसा लौटाएंगे। इसके बावजूद उन्होंने पैसा वापस नहीं किया। अब मामले…

Read More

Trending News: युगांडा के लुसाका के एक 68 वर्षीय व्यक्ति की 12 पत्नियां हैं जिनके 102 बच्चे और 578 पोते-पोतियां हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. मूसा हसाह्या कसेरा के रूप में पहचाने जाने वाले उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं किया. इतने सारे बच्चों के पिता बनने के बाद आखिरकार उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है. वह गर्भनिरोधक का उपयोग करने से इनकार करता है और इसके बजाय अपनी पत्नियों को कंट्रोल करने वाली गोलियां देता है. फिलहाल, अब 68 साल की उम्र में उसे लगता है कि उनके पास पर्याप्त बच्चे हैं. …

Read More

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील की हत्या के मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनकी पार्टी ने बुधवार को यह जानकारी दी.  वकील अब्दुल रज्जाक शर की मंगलवार को बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह प्रांतीय उच्च न्यायालय जा रहे थे. शर के बेटे सिराज अहमद ने मंगलवार को FIR दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनके पिता की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान के इशारे पर हत्या की…

Read More

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स असल में बहुत सारे कंटेंट प्रोवाइड करते हैं. सभी के अपने-अपने इंटरेस्ट के हिसाब से वीडियो प्रोवाइड कराई जाती है. डांस क्लिप देखने वालों के लिए बहुत सारे वीडियो कंटेंट मिल जाते हैं. कुछ लोग ऐसे वीडियो शूट करते हैं, जिसे देखकर लोगों की निगाहें टिकी की टिकी रह जाती हैं. हालांकि, कुछ अपने अनोखे तरीके से डांस करने के लिए पहचाने जाते हैं. ऐसी ही एक डांस क्लिप जिसने हजारों दर्शकों का ध्यान खींचा है. एक महिला को फिल्म ‘जनता की अदालत’ के इला अरुण के पॉपुलर सॉन्ग “तेरे हर सवाल” पर नाचते…

Read More

Nitin Gadkari Latest News: अगर आप भी अक्‍सर बाइक या कार से ही सफर करते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. सरकार की तरफ से सड़क हादसों में लगातार कमी लाने का प्रयास क‍िया जा रहा है. इसके ल‍िए साल 2024 तक सड़क हादसों में आधी कटौती करने का लक्ष्‍य रखा गया था. लेक‍िन अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी बात कही है क‍ि उसे सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. जी हां, दरअसल गडकरी ने कहा क‍ि सड़क हादसों में 50 फीसदी की कमी करने का लक्ष्‍य हम 2024 तक प्राप्‍त नहीं कर…

Read More

लखनऊ : मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा शूटआउट केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगवार के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पता चला है कि अपराध की दुनिया में वर्चस्व की जंग के चलते संजीव जीवा की हत्या कराई गई है। इसमें शक की सुई एक बार फिर सुनील राठी की तरफ उठ रही है। गैंगेस्टर सुनील राठी से संजीव जीवा की पुरानी अदावत रही है। संजीव जीवा मुन्ना बजरंगी का करीबी था और इसलिए सुनील राठी से उसकी पुरानी अदावत रही है। सुनील राठी से थी पुरानी अदावत…

Read More