
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में हर माह फ्री में लगभग 25000 क्विंटल गेहूं व 1300 क्विंटल चीनी बीपीएल परिवारों के लाभार्थियों में वितरित किया जा रहा है। देश में बीपीएल परिवारों के 80,000 करोड़ लोगों को कोरोना की महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन देने का काम किया है। वहीं हर बीपीएल परिवार के व्यक्ति को प्रतिमाह 2 किलो गेहूं तथा 3 किलो चावल दिया जा रहा है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 10 गरीब परिवारों को बीपीएल कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण मुफ्त योजना के तहत कोरोना की महामारी के समय 2020 से इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं महा बार 35 किलो अनाज प्रीति बीपीएल परिवार को मुफ्त में राशन दिया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण मुफ्त अन्न योजना शुरू की गई है । इस योजना के तहत हर बीपीएल परिवार के व्यक्ति को प्रतिमाह 2 किलो गेहूं तथा 3 किलो चावल दिया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में जिला फरीदाबाद में कुल 185718 राशन कार्ड बनाए गए हैं। जिनमें 743033 सदस्य हैं। जिनमें से 178859 बीपीएल राशन कार्ड व 6859 एए वाई श्रेणी के राशन कार्ड बनाए गए हैं । जो कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) प्रणाली से सत्यापित डाटा के आधार पर लाभार्थी परिवारों को घर बैठे प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी लाभार्थियों को माह जनवरी 2023 से राशन वितरण प्रारंभ कर दिया गया था । वर्तमान में बीपीएल कार्ड धारकों को एन एफ एस ए के तहत 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति व ए ए वाई कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति राशन कार्ड फ्री में और 1 किलोग्राम चीनी ऑनलाइन पीओएस मशीन द्वारा वितरित की जा रही है। जिला फरीदाबाद में हर माह लगभग 25000 क्विंटल गेहूं व 1300 क्विंटल चीनी फ्री में इन सभी लाभार्थियों को वितरित की जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा, एसडीएम त्रिलोकचंद,व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, जयवीर खटाना, दीपक यादव, लखन बेनीवाल, महेश गोयल, हरप्रसाद गौड पार्षद इत्यादि नागरिक उपस्थित थे।
एएफएसओ महिला पर बरसे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जब अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तो वहां उन्होंने स्टेज के पीछे लगे बैनर पर लिखे बीपीएल लाभार्थी उत्सव को देखा तो वह बेहद नाराज हुए। उन्होंने बैनर बनवाने वाले तभी खाद्ध एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाया। मौके पर मौजूद एक महिला एएफओ को उन्होंने धमकाते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि यह कार्यक्रम लाभार्थी उत्सव है न की बीपीएल लाभार्थी उत्सव। बहराल, विभागीय अधिकारी इस बात से परेशान थे कि आखिर मंत्री जी किस बात को लेकर परेशान थे।
लोग बीपीएल कॉर्ड कटने को लेकर भटकते रहे
रिजवाना, निवासी राजीव कॉलोनी : मेरा बीपीएल कॉर्ड काट दिया गया। अब उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। अब हमारी कोई सुनता नहीं है।
बानो, राजीव कॉलोनी : हमें राशन नहीं मिल रहा है। बीपीएल कॉर्ड कट गया है। अब कहां जाए हमारी कोई नहीं सुनता है।
हुसैन बानो, निवासी बीजोपुर : हमें बुला तो लिया, लेकिन बीपीएल बना नहीं। हमारा पहले बना हुआ था, लेकिन अब कट चुका है। जिस कारण परेशानी हो रही है।
डाल चंद, निवासी आजाद नगर : हमें बीपीएल राशन कॉर्ड बन जाएगा लालच देकर बुला लिया, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। बीपीएल राशन कॉर्ड कट चुका है, राशन के भी लाले पड़ रहे हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
