आज के समय में सोशल मीडिया पर जितनी आबादी है उसमें से आधी आबादी को रील बनाने की आदत है। रील बनाने में वैसे तो कुछ भी गलत नहीं है मगर कई सारे लोग रील के लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। वहीं कई सारे लोग अतरंगी और अजीब चीजें करते हुए अपनी रील बनाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे कि अतरंगी चीजें ही सबसे ज्यादा वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा…
Author: faridabadnews24
First Drunk Driving Arrest: खबरों में अक्सर ड्रंक डाइविंग या शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तारी की खबरें आती हैं। कई बार नशे में गाड़ी चलाने की वजह से हुई दुर्घटनाओं में लोगों की जान तक जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ड्रंक ड्राइविंग केस में पहली गिरफ्तारी कब हुई होगी? आज हम आपको इसका पूरा इतिहास बताएंगे कि ऐसा पहली बार कब हुआ था और जो इस तरह के मामले में पकड़ा गया था वह शख्स कौन था। पहली गिरफ्तारी टैक्सी ड्राइवर की 10 सितंबर 1897 को लंदन की सड़कों पर एक ऐसी घटना…
काजोल और ट्विंकल खन्ना एक साथ पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस बार दोनों बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी के पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों ही बेहद बेबाक हैं और उनकी बेबाकी किसी फिल्म या वेब सीरीज नहीं बल्कि चैट शो में देखने को मिलेगी। इस शो के ऐलान के बाद से ही चर्चा थी कि ये कब से शुरू होगा और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दोनों हसीनाएं एक साथ कई राज खोलती नजर आएंगी। अब ये शो कब और कहां देखा जा सकता है, इसकी जानकारी आपको यहां मिलने वाली…
फरीदाबाद: अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने उन्नत न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने अब तक 30 से अधिक डीप ब्रेन स्टिम्युलेशन (DBS) सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं। यह मील का पत्थर भारत में न्यूरोमॉड्यूलेशन थेरेपी को तेजी से अपनाने और गंभीर मूवमेंट डिसऑर्डर्स के मरीजों के जीवन को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। डीबीएस प्रक्रिया में मस्तिष्क के विशेष हिस्सों (जैसे ग्लोबस पैलिडस इंटरनस या सबथैलेमिक न्यूक्लियस) में पतले इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं। इन्हें त्वचा के नीचे प्रत्यारोपित एक विशेष उपकरण से जोड़ा जाता है, जो असामान्य विद्युत संकेतों को…
पंचकूला: नेपाल में बढ़ती हिंसा और गृहयुद्ध जैसे हालातों के बीच भारतीय नागरिकों की जान पर बन आई है। खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे हालातों में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है। आयोग ने गृह मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि – नेपाल में कई भारतीय, विशेषकर महिलाएं, फंसी हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रो-रोकर मदद की गुहार लगा रही है। बिगड़ते हालातों के चलते कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और भारतीय…
क्या आपका वजन भी बढ़ रहा है और आपको लग रहा है कि ऐसा बेवजह हो रहा है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। वेट गेन पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम अवेयरनेस का महीना चल रहा है। ऐसे में आपको पीसीओएस के कुछ लक्षणों के साथ-साथ इस बीमारी में किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। पीसीओएस के लक्षण वजन बढ़ना, पीसीओएस के मुख्य लक्षणों में से एक है।…
फरीदाबाद/ मिथलेश मिश्रा: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 में संचालित डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को फूल एवं अन्य उपहार देकर उन्हें बधाई दी और गुरु-शिष्य के इस पावन दिन को हर्षाेल्लास से मनाया। इस दौरान बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अध्यापक-अध्यापिकाएं बनकर छोटी क्लास के बच्चों को पढ़ाया वहीं बच्चों ने भी शिष्य से गुरु बने अपने सीनियर्स का पूरा सम्मान किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने अपनी…
फरीदाबाद/ मिथलेश मिश्रा: नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट व भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संजय कालोनी स्थित चेतना वेलफेयर सोसायटी में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को स्टेशनरी, फूड व अन्य सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी मौजूद रहे। श्रीमती रेनू भाटिया ने चेतना वेलफेयर सोसायटी की महिला शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया। इस मौके पर नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट डा. धमेन्द्र नांदल, मनीष मिश्रा व चेतना वेलफेयर सोसायटी की…
फरीदाबाद/ मिथलेश मिश्रा: जीवन नगर भाग-दो स्थित एल्पिस कान्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को भव्य रूप से सजाया गया और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसीपल डॉ. राजेश मदान ने दीप प्रज्वलन कर की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं समूह गान, नृत्य, कविता और नाट्य मंचन के माध्यम से शिक्षकों की महत्ता और योगदान को दर्शाया गया। इस मौके पर डॉ. मदान ने कहा कि शिक्षक ही वह मार्गदर्शक होता है, जो विद्यार्थियों…
नेशनल न्यूट्रिशन वीक यानी राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में मनाया जाता है। इस सप्ताह का उद्देश्य सही पोषण और स्वस्थ खान-पान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बढ़ती उम्र में ही जॉइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि जरूरी पोषक तत्व की कमी की वजह से कम उम्र में भी जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। विटामिन डी की कमी…
