फरीदाबाद : सूरजकुंड में चल रहे 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हरियाणवी नाइट के दौरान हरियाणा टूरिज्म विभाग और पुलिस की लापरवाही सामने आई। इसके चलते मीडियाकर्मियों को कवरेज के दौरान न केवल भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। मीडिया के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर मेले की चौपाल पर बैठे जिला उपायुक्त से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से बार-बार शिकायत की गई। इसके बावजूद पुलिसकर्मी, मीडिया गैलरी में बेकाबू भीड़ को हटाने में असफल रहे। यही नहीं अपनी ड्यूटी करने की बजाए पुलिसकर्मी हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया की परफॉर्मेंस को अपने मोबाइल में…
Author: faridabadnews24
मध्य प्रदेश के नेता राजनीति की आड़ में तस्करी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं. रतलाम (Ratlam) में बीजेपी नेता के बाद मंदसौर (Mandsaur) के कांग्रेस नेता अफीम (Opium) की तस्करी करते गिरफ्तार हुआ है. जिससे नेताओं के काले कारनामे उजागर हुए हैं. पुलिस ने 2 कांग्रेस नेता (Congress leader) समेत 4 आरोपी को 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. दरअसल राजस्थान के कोटा में 10 किलो से अधिक अफीम की तस्करी करते मंदसौर के चार तस्कर पकड़े गए हैं. आरोपियों में दो कांग्रेस नेता भी शामिल है. जिले के भानपुरा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष…
फरीदाबाद: 36वें सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेले के चौथे दिन सोमवार को बड़ी चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में मशहूर हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया व गायक रेणुका पवार को देखने आई हज़ारों की संख्या में दर्शक। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन निगम के एमडी नीरज कुमार, उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रजलित कर की। इसके पश्चात हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया ने स्टेज पर एंट्री ने कर एकाएक हरियाणवी गानों जैसे उडया रे कबूतर, बालम थानेदार, 52 गज का दामन, कलेश छोरी, नागड़ा के ब्याह दी, साथ जन्म आदि पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह…
देश की पहली रिंग मेट्रो लाइन पर परिचालन अब 2024 में पूरा होगा. यह पहली रिंग मेट्रो के साथ-साथ देश का पहला सबसे लंबा 71.15 किलोमीटर का सबसे बड़ा सिंगल कॉरिडोर भी होगा. इस रिंग मेट्रो पर परिचालन से यात्रियों की राह आसान हो जाएगी. बता दें कि रिंग मेट्रो का काम अपने तय समय से लेट चल रहा है. मेट्रो फेज-4 में 12.55 किलोमीटर का मजलिस पार्क से मौजपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा होते ही मौजूदा पिंक लाइन (मजलिस पार्क से गोकलपुरी) एक रिंग मेट्रो हो जाएगी. इससे पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी व पश्चिमी दिल्ली इस नेटवर्क से सीधे जुड़…
रायगढ़। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर देहव्यापार में धकेलने और आपत्तिजनक फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है। शिकायत जूटमिल थाने को फॉरवर्ड की गई है। मामले में जूटमिल पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। थोड़ी ही देर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी एसपी दफ्तर पहुंची और अपना पक्ष रखा। मीडिया से बात करते हुए शिकायत करने वाली महिला ने जहां ब्लैकमेल का आरोप लगाया वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे बेबुनियाद और उकसावे में लगाया जा रहा आरोप बताया। सोमवार दोपहर एक महिला एसपी ऑफिस पहुंची। उसने…
प्यार के बाद तकरार और क्रूर व्यवहार न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करता है बल्कि अविश्वास की भावना भी पैदा करता है। ठीक ऐसा ही एक वाक्या आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई से सामने आया। जहां पर 22 वर्षीय छात्र ने छात्रा के साथ क्रूरता से मारपीट की और दुष्कर्म किया। साथ ही नग्न तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। 21 वर्षीय पीड़िता ने यह आरोप अपने पूर्व प्रेमी पर लगाए हैं। बता दें कि 22 वर्षीय आरोपी इम्तियाज चौधरी ने अंतर-धार्मिक संबंधों का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद…
फरीदाबाद : श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देश पर सेवादार डबुआ कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और उन्होंने बुजुर्गों की सेवा की। इस वृद्धाश्रम का संचालन एसोसिएशन फॉर द वेलफेयर ऑफ हैंडीकेप्ड द्वारा किया जाता है। सेवादारों ने बुजुर्गों को साडिय़ां, शॉल और केले प्रसाद के रूप में दिए। जिन्हें वह श्री गुरु महाराज के आदेश पर लेकर यहां पहुंचे थे। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना। आश्रम के सेवादार यहां पहले भी सेवा करते रहे हैं। इस वृद्धाश्रम में करीब 50 बुजुर्ग रहते हैं जिनके रहने जीने का यही केंद्र सहारा…
फरीदाबाद : हिंडनवर्ग की रिपोर्ट आने के बाद जहां एक और अडानी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं कांग्रेस भी संसद से सडक़ तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज फरीदाबाद कांग्रेस के तमाम नेताओं ने नीलम चौक पर स्थित स्टेट बैंक कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और अडानी के खिलाफ नारेबाजी की। कांगे्रेसियों ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी हुई है और पूंजीपतियों को लाभान्वित कर रही है,…
कांग्रेस ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, 50 हजार नए रोजगार सृजित करने, कृषि मजदूरों की दिहाड़ी में वृद्धि करने और हर महीने 150 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। अगरतला में रविवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एकमात्र विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए 20 सूत्री कार्यक्रम तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि घोषणापत्र में…
Haryana Driving License: हरियाणा में अब नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। लंबे समय तक दफ्तरों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हरियाणा सरकार ने नया नियम जारी किया है जिसके तहत अब सात दिन में लर्निंग लाइसेंस और दस दिन के अंदर स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा। आपको बता दें की हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को प्रदान की जाने वाली 37 सेवाओं की निर्धारित समय सीमा अधिसूचित की है। ड्राइविंग लाइसेंस (गैर परिवहन वाहनों) हरियाणा के मुख्य…
