मैथन: निरसा की कालीमाता काॅलोनी में रहने वाले विपिन कुमार उर्फ ओंकार बाबा पर दिल्ली की रहने वाली 22 साल की युवती ने बुधवार को मारपीट व दुष्कर्म का आरोप लगाया। बुधवार को पूरे दिन निरसा में बवाल मचा रहा। पथराव के बाद फायरिंग तक हुई। मारपीट में बाबा का विरोध कर रहे लोदना निवासी जितेंद्र निषाद और मुरारी तिवारी जख्मी हो गए। इस संबंध में जितेंद्र कुमार निषाद ने थाने में शिकायत की। दोनों ने बताया कि कई दिन से वह इस ढोंगी बाबा की करतूत का पर्दाफाश करने में जुटे थे। बताया कि ओंकार बाबा जिस युवती का…
Author: faridabadnews24
Delhi NCR Pollution: देश की राजधानी दिल्ली और पड़ोसी शहरों में प्रदूषण का स्तर जानलेवा हो चुका है। बीते एक हफ्ते में जहरीली हवा का कहर बच्चे, बुजुर्ग, प्रेग्नेंट महिलाएं और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर सबसे अधिक देखने को मिला है। गैस चैंबर बने दिल्ली में लोग साफ हवा में सांस लेने के लिए तरस रहे हैं। प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। प्रदूषण के बढ़ते असर के बीच दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही सरकार दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिए गए…
भोपाल: मध्य प्रदेश मे बढ़ते बलात्कार की घटनाओं के बीच पूर्व सीएम उमा भारती ने इसकी वजह बताई है। टीकमगढ़ मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए उमा भारती ने कहा कि बलात्कार की घटनाओं के लिए शराब एक प्रमुख वजह है। पूरे बलात्कार नशाखोर लोग ही करते है। वहीं अधिकतर जो ड्राइवर दुर्घटना करते है।वह भी पीये हुए ही होते है। उमा भारती ने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार एवं अन्य अपराध मे मध्य प्रदेश मे जो उपर आ गया है उसकी वजह शराब और नशा है इसलिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे गंभीरता से लिया है। एनसीआरबी…
हरियाणा में 5 नंवम्बर को CET की परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाओं का अपमान किया गया है पलवल के रातिपुरा गांव के डीआरपी पब्लिक स्कूल एंव अन्य स्थानों पर बहन-बेटियों की चुन्नियां उतरवाई गई जोकि भारतीय सभ्यता का अपमान है। फरीदाबाद एनआईटी.86 के विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि अगर सरकार को लगता है की बहन बेटिया चुन्नियांे में कुछ छुपा के ला सकती है तो सरकार को परीक्षा केन्द्रो पर बहन बेटियों के लिए दुपटे का इंतजाम करना चाहिए था। जिन बहन बेटियों ने इतनी मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करी लेकिन सरकार ने उनकी…
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पर एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल पर गंदी फिल्मो को देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने बताया कि, “लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।” लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा…
फरीदाबाद: दिल्ली एनसीआर एरिया में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से ग्रेप पॉलिसी लागू की जा चुकी है जिसके तहत शहर में प्रदूषण फैलाने वाले लगभग सभी कार्यों पर रोक लगाई गई है। वाहनों की बात करें तो यातायात पुलिस द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का ₹10000 का चालान काटा जा रहा है और 15 साल से पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों को इंपाउंड करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक नीतीश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश के तहत फरीदाबाद पुलिस प्रदूषण फैलाने वाले…
पति की मौत के डेढ़ महीने बाद महिला को हवस का शिकार बनाया गया। जेठ ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को घर छोड़ने के लिए मजबूर करने के प्रयास में मारापीटा। जिसके बाद पीड़िता ने थाना का रुख किया। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। जारी हुए आदेश के बाद वह बुधवार की दोपहर थाना पहुंची। जहां आदेश की कापी दिखाते हुए जेठ व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई। 10 अगस्त को हुई थी पति की मौत एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को न्यायालय से जारी हुए आदेश की…
बिहार : अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार दिनों तक अपने घर में रखा और अश्लील हरकत की। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समस्तीपुर महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि घटना की छानबीन और पीड़िता से पूछताछ के बाद अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली वार्ड-14 निवासी नन्हकी पासवान तथा उसके दोनों पुत्र सुनील पासवान और विपिन पासवान को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित द्वारा किशोरी के गले में गमछा बांधकर गांव में घुमाया…
(गोपालगंज) : बिहार के गोपालगंज जिले का एक गांव चर्चा का विषय बना है। सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत की वतिया टोला में चर्चा एक कुतिया के बच्चे को लेकर छिड़ी है। उसके आठवें बच्चे पर गांव के लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंच रहे हैं। कुतिया ने बकरी की आकृति के बच्चे को जन्म दिया है। उसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग गांव पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई है। कुतिया के बच्चे को देखने के लिए हुजूम मिली जानकारी के अनुसार सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत के वतिया टोला में अजीबोगरीब…
प्रखंड के एक गांव की मैट्रिक की छात्रा ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह गुरुवार देर संध्या शौच को घर से बाहर गई थी। तभी पहले से सड़क पर मौजूद दो युवकों ने बाइक पर बैठा सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। रोने और चिल्लाने पर आरोपितों ने शुक्रवार की करीब तीन बजे गांव के पास बाइक से उतारकर भाग गया। आरोप है कि युवकों ने उसे धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जाते-जाते…
