
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पर एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल पर गंदी फिल्मो को देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने बताया कि, “लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।” लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया।
NEWS SOURCE : firstuttarpradesh
