Author: faridabadnews24

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में बीती रात हुई पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में 25 लोगों की मौत (Death) हो गई. पुलिस और एसडीआरएफ ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया; घायलों को पास के अस्पतालों (Hospitals) में भर्ती कराया गया है. डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है.जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बीरोंखाल इलाके में 45-50 लोगों को लेकर जा रही एक बस के रात खाई में गिर गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई. बस शादी समारोह के लिए लालढांग से बीरोंखाल के एक गांव की ओर जा रही थी जो सिमरी मोड़ के पास…

Read More

दिल्ली में अगले तीन महीनों में इन छह दिनों में ड्राई डे रहेगा। दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है। इसके तहत आने वाले महीनों में इन 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। इससे पहले केजरीवाल सरकार की जिस नीति पर विवाद हुआ था, उसमें तीन दिन ही ड्राई डे घोषित किया गया था। ड्राई डे के लिस्ट 5 अक्तूबर- दशहरा 9 अक्तूबर- महर्षि बाल्मीकि जयंती, मिलाद उन नबी (पैंगबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन) 24 अक्तूबर- दिवाली 8 नवंबर- गुरु नानक जयंती 21 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस बता दें…

Read More

करनाल: स्टेट विजीलैंस की टीम ने पंचायती राज विभाग के जे.ई. आनंद प्रकाश को 15 हजार रुपए रिश्वत लेत गिरफ्तार किया है। ठेकेदार नरेश कुमार ने विजीलैंस को दी शिकायत में बताया कि जे.ई. आनंद प्रकाश उससे बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। विजीलैंस ने टीम गठित कर शिकायकत्र्ता को 15 हजार रुपए कैमिकल लगाकर दे दिए। ठेकेदार खंड विकास एवं पंचायती कार्यालय करनाल पहुंचा जहां उसने जे.ई. को 15 हजार रुपए दिए तभी विजीलैंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विजीलैंस इंस्पैक्टर सचिन ने बताया कि आरोपी जे.ई.  को मंगलवार को कोर्ट में पेश…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी में साफ-सफाई के रख-रखाव में भाजपा की ‘विफलता’ के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP ) मंगलवार को यहां लगभग 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राजिंदर नगर से AAP के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि AAP के नेता और समर्थक अलग अलग स्थानों पर पुतले जलाने के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे और दिल्ली नगर निगम चुनाव “जल्द से जल्द” कराने की मांग करेंगे। जब कहा गया कि खुले में कूड़ा जलाना गैरकानूनी है और इस तरह के प्रदर्शन से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, तो पाठक ने कहा…

Read More

फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान द्वारा महिला विरुद्ध अपराध में सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने युवती के साथ बार-बार बलात्कार करने तथा उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमन है जो फरीदाबाद के एनआईटी 2 एरिया का रहने वाला है। दिनांक 26 अगस्त 2022 को महिला थाना एनआईटी में आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसमें पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके पिता…

Read More

Railway Recruitment: रेलवे जॉब का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका है. दक्षिण रेलवे इस बार अप्रेंटिस (Apprentice) के कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है. रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 1 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दक्षिण रेलवे के लिए 3150 पदों पर भर्ती की जाएगी. 10वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.   किस पद के लिए होगा चयन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway Recruitment Cell) ने दक्षिण रेलवे के लिए फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, लाइनमैन और मेसन जैसे कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं. नौकरी…

Read More

KC Rao national party launch: तेलंगाना के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने वाले हैं. इसे लेकर उनकी पार्टी टीआरएस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां तक कि लोगों में शराब और चिकन तक वितरित किया जा रहा है. टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि का एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर विवाद भी गहराने लगा है. उन्होंने मंगलवार को अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र वारंगल में दशहरे के अवसर पर लोगों को शराब और चिकन बांटा. वायरल वीडियो में चिकन और शराब लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन भी देखी जा सकती…

Read More

फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने आज बडखल विधानसभा में बैठ लोगो की जन समस्यांए सुनी। जिसपर विधायक नीरज शर्मा द्धारा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए की सरकार द्धारा जारी समय सीमा के अंदर जनता के कामों को करे अधिकारी। ठील बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। एनआईटी विधानसभा के एयर फोर्स 100 मीटर के दायरे में मोटेशन एंव रजिस्ट्ररी में आ रही है परेशानी के लिए एयरफोर्स रोड स्थित नफीसा गार्डन पर कैम्प का आयोजन किया हालंकि चुनाव आयोग से अति आवश्यक कार्य आने के कारण अधिकारी तो नही हुए पहुंच सके। …

Read More

फरीदाबाद : इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा समाज कल्याण, खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्लेजहैमर ऑयल टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रदीप मोहंती समेत प्रदेश कई बड़ी हस्तियों को चैंपियंस ऑफ चेंज हरियाणा पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मान समारोह का आयोजन चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी में किया गया था। समारोह में श्याम जाजू, आर दयाकरण और एडवोकेट नंदन कुमार झा विशेष रूप से मौजूद रहे। विशेष समिति करती है चयन चैंपियंस ऑफ चेंज हरियाणा पुरस्कार…

Read More

फरीदाबाद : बालिका रक्षा की शपथ के साथ आज नवरात्र का पर्व फरीदाबाद पुलिस ने मनाया। नवरात्र के नौवे दिन आज पर्वतीय कालोनी चौकी के पुलिस कर्मियों ने चौकी परिसर में पूजा-अर्चना की व कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर भी पुलिस कर्मियों ने बालिका की रक्षा करने की भी शपथ ली। पर्वतीय कालोनी चौकी में आज प्रभारी मनोज कुमार ने नवरात्र के नौवे दिन पूजा-अर्चना की और उसके बाद क्षेत्र की बालिकाओं को बुलवाकर कन्या पूजन किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र की बालिकाओं का पूजन किया। पूजन समाप्त होने पर पूड़ी, सब्जी, काले चने व…

Read More