Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3500 जगहों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाएगी, दिल्ली में AAP का अनोखा प्रदर्शन

3500 जगहों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाएगी, दिल्ली में AAP का अनोखा प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : google

राष्ट्रीय राजधानी में साफ-सफाई के रख-रखाव में भाजपा की ‘विफलता’ के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP ) मंगलवार को यहां लगभग 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राजिंदर नगर से AAP के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि AAP के नेता और समर्थक अलग अलग स्थानों पर पुतले जलाने के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे और दिल्ली नगर निगम चुनाव “जल्द से जल्द” कराने की मांग करेंगे। जब कहा गया कि खुले में कूड़ा जलाना गैरकानूनी है और इस तरह के प्रदर्शन से वायु प्रदूषण बढ़ेगा, तो पाठक ने कहा कि यह केवल एक ‘प्रतीकात्मक’ कार्रवाई होगी।

 

दिल्ली की तीनों तत्कालीन नगर निगमों पर भाजपा का शासन था और उनका मई में एकीकरण कर दिया गया था। उनका नाम दिल्ली नगर निगम (MCD) कर दिया गया है। AAP के आरोप पर MCD या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाठक ने कहा कि दिल्ली बहुत गंदी है। आप जहां भी जाएंगे, आपको कचरा दिखाई देगा। तीन कूड़े के पहाड़ पहले से ही हैं, जबकि भाजपा कूड़े के 16 और पहाड़ बनाने की तैयारी कर रही है।

 

दिल्ली में कूड़ा भाजपा की अक्षमता और नाकामी का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि आप’ सांकेतिक विरोध करते हुए कल दिल्ली में करीब 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण का पुतला फूंकेगी। दशहरा पर राक्षस राजा रावण के पुतले जलाए जाते हैं जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस साल 5 अक्तूबर को दशहरा पड़ेगा। पाठक ने कहा कि पुतला फूंकने के बाद पार्टी के नेता और समर्थक नगर निगम के चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

 

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

AAP's unique performance in Delhi faridabadnews faridabadnews24 Ravana's effigies made of garbage will be burnt at 3500 places
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.