नई दिल्ली/चंडीगढ़ : लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर उसके वकील विशाल चोपड़ा ने पंजाब पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि लॉरेंस की जान को खतरा है। पंजाब पुलिस ने किसी झूठे केस में उसका रिमांड ले रखा है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार विशाल ने 24 सितंबर यानि कल कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस के कत्ल हो जाने के अंदेशा जताया है। विशाल ने बताया कि पंजाब पुलिस खुद ही उसे कस्टडी से भगाने और फिर उसके झूठे एनकाउंटर का प्लान बना रही है। इतना ही नहीं अन्य गैंगस्टरों के साथ मिलकर उसके कत्ल की…
Author: faridabadnews24
Special Trains: त्योहारों का सीजन आने वाला है. अगले कुछ महीनों में दिवाली, छठ जैसे बड़े त्योहार हैं. इन त्योहारों पर दूसरे शहरों में काम करने वाले लाखों लोग अपने घर जाते हैं. ऐसे में ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी हो जाती है. इससे बचने के लिए लोग कई महीने पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं. खासतौर पर यूपी-बिहार के लोग ट्रेन में टिकट करा लेते हैं. लेकिन इसके बाद भी कई लोगों का टिकट कंफर्म नहीं हो पाता. ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है. त्योहारों के सीजन पर भारतीय रेलवे ने कई फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने का…
Navratri Puja Rules: मां आदिशक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि का आरंभ 26 सितंबर से हो रहा है. इसका समापन 5 अक्टूबर को होगा. भक्तों को नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दौरान वह पूरे नौ दिन मां भगवती के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूरी भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं. नवरात्रि को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है. ऐसा न करने से पूजा सफल नहीं मानी जाती और मां का आशीर्वाद नहीं मिलता है. विधिवत पूजा अक्सर लोग…
Ankita Murder Case : ऋषिकेश में सामने आए अंकिता हत्याकांड मामले के बाद से उत्तराखंड में उबाल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआइटी गठित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पीरेणुका देवी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए गए हैं। जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा मुख्यमंत्री धामी ने आगे लिखा आरोपियों के गैर कानूनी…
फरीदाबाद : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली को उनके सामाजिक धार्मिक कार्यों के लिए पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने धर्म भूषण उपाधि से सम्मानित किया शंकराचार्य ने कहा पं सुरेन्द्र शर्मा बबली समाज व धर्म सेवा में अग्रसर रहते इन्होंने सनातन धर्म संस्कृति के प्रसार में अहम भूमिका निभाई है तथा राष्ट्र की उन्नति के प्रति सदैव समर्पित भाव से लगनशील रहते हैं इस अवसर पर पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने श्रद्धेय शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का आभार व्यक्त किया और कहा मैं सदैव सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर…
फरीदाबाद : कल से शहर में हो रही भारी बारिश के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो जिसे देखकर आप अपने शहर की पुलिस पर गर्व महसूस करेंगे। इतनी भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई विकट परिस्थितियों में भी फरीदाबाद पुलिस विभाग इतनी शिद्दत से कार्य कर रहा है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। शहर के विभिन्न स्थानों से बहुत सारी तस्वीरें आ रही हैं जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी जी जान लगाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक नीतीश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस…
अगर आप गुरुग्राम (Gurugram) में रहते हैं और लगातार बारिश और सड़कों पर जलभराव के बीच पीक आवर्स के दौरान काम से घर जाना पड़ता है, तो आपका सम्मान किया जाना चाहिए. दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया. कैब वालों की आसमान छूती कीमतों और ऑटोवालों द्वारा मांगे गए मनचाहे किराए की वजह से गुरुग्राम के लोगों को घर जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ट्रैफ़िक में फंसे लोगों ने सड़कों की विनाशकारी स्थिति को गंभीरता से लेने के साथ ही उसका…
नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन के दो शीर्ष नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और राष्ट्रीय जनता दल के लालू यादव (Lalu Yadav) रविवार शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करेंगे. छह साल बाद उनकी सोनिया गांधी से पहली मुलाकात होगी. सूत्रों ने बताया कि बिहार के दोनों नेताओं को उम्मीद थी कि इस मुलाकात में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. लेकिन राहुल गांधी इन दिनों केरल में हैं, जो कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. बता दें कि नीतीश कुमार और सोनिया गांधी की…
देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2 दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को देश के 17 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के उपर बने लो प्रेशर एरिया व पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव देश के कई राज्यों में पड़ा है। IMD के मुताबिक 23 सितंबर को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, बिहार, सिक्किम,असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,…
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एडिप व राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर (एलिम्को) दिल्ली केंद्र द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से जिले के दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु 21 सितम्बर 2022 से 28 सितंबर 2022 तक आठ दिवसीय जांच व माप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद श्री विक्रम सिंह ने सभी जिला वासियों से पुन: आह्वान किया…
