देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases in India) ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन बाद ही कोरोना (Covid-19) के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,108 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल यानी 13 सितंबर को 4,369 मामले सामने आए थे। 46 हजार से कम हुए एक्टिव (Covid 19 Active Case) केस हालांकि, राहत की बात है कि कोरोना के सक्रिय मरीज लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से 5,675 लोगों ने जंग जीत ली है। एक्टिव केस कम होकर…
Author: faridabadnews24
UN Report on Human: क्या आज के दौर में भी कुछ लोगों को गुलामी में जीना पड़ रहा है, क्या अभी भी गुलाम बनाने वाली प्रथा दुनिया से खत्म नहीं हुई है, क्या लोगों को अपना गुलाम समझने और बनाने वालों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है…. अगर आप पूछेंगे तो इसका जवाब हां में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वर्ष में दुनिया में करीब साढ़े पांच करोड़ लोगों ने गुलामी झेली है। यह आंकड़ा सुनकर आप चौंक जाएंगे। मगर यह सच है। जबरन कराया गया बेमेल विवाह संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी का…
Hindi Divas: 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस दिन स्कूल-कॉलेज में भाषण, निबंध और डिबेट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर 14 सितंबर को ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? आखिर इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई? आइए बताते हैं. क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? दरअसल, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था. तभी से इस दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के नाम से मनाया जाने लगा. हिंदी भाषा का उल्लेख भारतीय संविधान के अनुच्छेद…
फरीदाबाद : ( मिथलेश मिश्रा ) जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्तिथि में बसपा की पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्षा अधिवक्ता काम्या चौधरी ने अटल कमल जिला कार्यालय पर बसपा के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति और निति में विश्वास जताते हुए भाजपा ज्वाइन की । गोपाल शर्मा ने उनको पटका पहनकर ओर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलवाई । जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस उपलक्ष्य में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़…
फरीदाबाद : ( मिथलेश मिश्रा ) आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना के नेतृत्व में मंगलवार को नव नियुक्त नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया से मिला और उनको गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में शहर की समस्याओं को अवगत कराते हुए उनको इस अवसर पर एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसके माध्यम से शहर की गंभीर समस्याओं पीने का मीठा पानी, सीवर ओवरफ्लो की समस्या, टूटी सडक़ों एवं सीवर के खुले ढक्कनों को बदलवाने सहित मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर नव नियुक्त निगम कमिश्नर जितेन्द्र दहिया ने…
DDA Housing Scheme 2022: अगर आप भी दिल्ली में घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. आप दिल्ली में सिर्फ 8 लाख रुपये में घर खरीद सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए आज ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा. बता दें ये फ्लैट्स पहले आओ- पहले पाओ के बेसिस पर बेचे जाएंगे. बता दें दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 8,500 फ्लैटों को बेचने के लिए एक स्कीम निकाली है, जिसके तहत सस्ते में घर बेचे जा रहे हैं. 8500 घर बेचे जा रहे आप इन 8500 फ्लैट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर आपका…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे। उन्होंने चाणक्य नीति में सभी मानवीय समस्याओं का समाधान बताया है। उनके कुछ विचार और नीतियां बहुत कठोर हैं लेकिन इसके पीछे इंसान की भलाई ही छिपी हुई है। चाणक्य के अनुसार मनुष्य को कभी भी इन चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इन चीज़ों का वार इंसान को तोड़कर रख देता है और वे कहीं के नहीं रहते। आइए आपको बताए हैं व्यक्ति को किन चीज़ों से सावधान रहना चाहिए। बीमारी में लापरवाही चाणक्य नीति के अनुसार, जब कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित होता है तो उसे…
Monkeypox: अमेरिका की लॉस एंजिलिस काउंटी के एक निवासी की मंकीपॉक्स के चलते मौत हो गई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि अमेरिका में मंकीपॉक्स से मौत का यह पहला मामला है। लॉस एंजिलिस काउंटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को व्यक्ति के मौत का कारण बताया है और एक प्रवक्ता ने कहा कि पोस्टमॉर्टम में इसकी पुष्टि हो गई है। रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत कमजोर थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीडीसी…
फरीदाबाद : एन आई टी विधानसभा मोहताबाद पावटा गांव में कब्बडी व बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि रूप में आम आदमी पार्टी हरियाणा डॉक्टर अशोक तंवर एवं फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, पूर्व सांसद उम्मीदवार राजेंद्र शर्मा, भावी पार्षद मेहरचंद हरसाना, भावी पार्षद नीरज प्रेमी, भावी पार्षद चंचल तवर एवं योगेश पहुंचे। इस मौके पर गजराज सरपंच, होराम मेंबर, महेंद्र भडाणा, वीरू भडाणा, ईश्वर भड़ाना महावीर तंवर, कपिल भड़ाना, विकास भड़ाना, भीम भड़ाना सहित तमाम ग्रामीणों ने मिलकर डॉक्टर अशोक तंवर, धर्मवीर भड़ाना सहित सभी का पगड़ी बांध कर फूल मालाओं से स्वागत किया।…
फरीदाबाद : आशा कान्वेंट स्कूल के ग्यारहवीं के होनहार छात्र प्रशांत थापा ने कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा करके स्कूल का व फरीदाबाद का नाम रोशन किया। सादगी पूर्ण समारोह में स्कूल के प्रांगण में प्रशांत थापा व उनके कोच विवेक चौहान, टीम मैनेजर पारुल बंसल व पिता वीरेंद्र थापा का स्वागत व सम्मान किया गया। आशा कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन राजेश मदान ने बताया कि गत दिनों राजस्थान के जयपुर शहर में नेशनल लेवल पर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें हमारे स्कूल के होनहार छात्र प्रशांत थापा ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। 18 राज्यों के…
