Income Tax Recruitment 2022: इनकम टैक्स ने 3 सितंबर 2022 को रोजगार समाचार पत्र में नोटिस जारी किया था. नोटिस इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए है. जो लोग उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) में सेवा करने के इच्छुक हैं, वे 16 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह नौकरी अधिसूचना केवल मेधावी खिलाड़ियों के लिए मान्य है. नियुक्ति ऐसे खिलाड़ी की होगी जिसने किसी भी खेल/खेल में भाग लिया हो और विज्ञापन में निर्धारित अनुसार मेधावी माना जाता हो. आप पीडीएफ लिंक…
Author: faridabadnews24
How To Reduce Electricity Bill: बारिश का सीजन भले ही चल रहा है, लेकिन घर में अभी भी गर्मी लग रही है, जिससे लगातार AC चल रहा है. इससे AC खराब होने की भी समस्या हो रही है. इस सीजन में टाइम पर इंजीनियर तक नहीं मिलते हैं. ऐसे में गर्मी में रहना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो AC की लाइफ को बढ़ा देगा और बिजली के बिल को भी कम कर देगा. कम कीमत में आपका सारा काम हो जाएगा… AC Electricity Saving Plug हम जिस…
फरीदाबाद : युवा आगाज संगठन एवं कॉलेज छात्रों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी को ज्ञापन दिया, इस दौरान स्टूडेंट्स ने उपमुख्यमंत्री को एडमिशन संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। इस अवसर पर युवा आगाज़ संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स को एडमिशन में बहुत परेशानी आ रही है , पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में सीट फुल होने के कारण 70 से लेकर…
फरीदाबाद : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीपीटीपी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्लाटधारक एकता सिंह को 15 दिन में 280 वर्ग गज का दूसरा प्लाट उपलब्ध करवाए। प्लाट न देने पर बीपीटीपी के सभी निदेशकों के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शिकायतों की सुनवाईकर रहे थे। बैठक में 16 शिकायतें रखी गई जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। एक अन्य मामले में पुरानी शिकायत पर आदेश…
Cogress Halla Bol Rally: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। वह यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित हल्ला बोल रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी महंगाई पर बात करते हुए UPA के शासन काल में गैस, तेल, दूध आटा का भाव बताने लगे। बोलते-बोलते अचानक से उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने आटे का भाव 40 रुपए लीटर बता दिया। उनकी इस चूक पर ट्रोलर्स ने जमकर उनके मजे लिए और एक बार फिर से उन्हें मजाक का…
जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘विचार विभाग’ के राष्ट्रीय समन्वयक और प्रदेश कार्यकारी समिति के एक सदस्य शर्मा ने कहा कि उन्होंने ‘मौजूदा स्थिति और अपरिहार्य परिस्थितियों’ के कारण यह ‘कष्टकारी’ निर्णय लिया। इसके पहले एक पूर्व उप मुख्यमंत्री, आठ पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व सांसद, नौ विधायकों और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निगम पार्षदों और जम्मू-कश्मीर के अन्य जमीनी नेताओं समेत कई कांग्रेस नेता इस्तीफा देकर गुलाम नबी आजाद खेमे में…
दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को हटाकर पुरानी आबकारी नीति शुरू कर दी हैं, एक सितंबर से पुरानी आबकारी नीति के तहत ही सरकारी दुकानों का संचालन किया जा रहा है। अब करीब 500 सरकारी दुकानों को लाईसेंस दिए गए हैं, माना जा रहा है कि इस महीन के आखिर तक 500 से बढ़ाकर 700 कर दी जाएगी, यानी 200 दुकानों को लाईसेंस दिए जा सकते हैं। दिल्ली में इस समय सिर्फ 350 दुकानों पर ही शराब की बिक्री हो रही है। आबकारी विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब नई की जगह पुरानी आबकारी नीति के तहत ही…
बदरपुर बार्डर से दिल्ली आवागमन करना फिर महंगा हो गया है। बदरपुर टोल प्लाजा की नई दरें लागू हो गई हैं। बदरपुर टोल प्लाजा पर हर साल एक सितंबर से नए टोल रेट लागू होते हैं। कुछ साल से टोल की दरों में मामूली वृद्धि हो रही थी, लेकिन इस बार दरों में काफी वृद्धि की गई है। अब कार से बदरपुर टोल प्लाजा से निकलने के लिए अब एक तरफ के 28 रुपये की जगह 32 रुपये देने होंगे। एक से अधिक ट्रिप पर छह रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हल्के वाणिज्यिक वाहनों को एक बार निकलने पर…
Delhi Robbery Gang: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है जो हाई सिक्योरिटी एरिया लाल किला (Red Fort) के पास वारदात को अंजाम देता था. दिल्ली पुलिस ने इस गैंग के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके पास लूटा हुआ सामान भी बरामद हुआ है. पूछताछ में लूटेरों ने खुलासा किया है कि लाल किले जैसे हाई सिक्योरिटी एरिया (High Security Area) में वो कैसे वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था. पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है.…
Weather Report: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून अभी थमा नहीं है। कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश के आसार है। आज मुम्बई में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि मुंबई में मेन लाइन और हार्बर लाइन की ट्रेन भी अभी सुचारू रूप से चल रही है, वेस्टर्न लाइन की ट्रेन भी समय पर चल रही है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने पूर्वोत्तर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। IMD ने अगले 4 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और गरज…
