Author: faridabadnews24

Government Job in Uttar Pradesh: अगर आपको सरकारी नौकरी की चाहत है लेकिन काफी प्रयास के बावजूद अब तक इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई है तो अब आप फिक्र छोड़ दें. यूपी में अब हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी (Government Job) मिलने जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेले में ऐलान किया कि यूपी सरकार प्रदेश में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देगी. इस काम के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है.       ‘हर घर से एक सदस्य को सरकारी…

Read More

नई दिल्ली: पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) से ठगी करने के लिए फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चलाने के आरोप में एक महिला समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओखला में संचालित कॉल सेंटर पर एक अगस्त को छापा मारा। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडेय ने बताया, ”हमें एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर के बारे में सूचना मिली थी जो दिल्ली के ओखला में चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को ऐसे व्यक्तियों का एक समूह मिला जो प्रवासी भारतीयों…

Read More

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा )  लोकसभा सांसद संगरूर (पंजाब) सिमरणजीत सिंह मान के द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकवादी कहे जाने के विरोध में आज शहीद भगत सिंह बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह पौत्र यादवेन्द्र सिंह सन्धू अपने बिग्रेड के सदस्यों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी पहुंचे और पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यादवेन्द्र सिंह सन्धू ने बताया कि सिमरणजीत सिंह मान के बयान से हमारी ब्रिगेड जोकि पुरे भारतवर्ष में है आहत हुई है व उसके सम्मान को ठेस पहुंची हैं जिसका हमारी शहीद भगत सिंह ब्रिगेड कडे…

Read More

गुरूग्राम सै-77 की पाम हिल सोसायटी में 17 वीं मंजिल से गिरे 5 मजदूरो में से 4 मजूदरो की मौत हो गई। आज एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने मौके पर पहुंच हालातो का जायजा लेने पहुंचे तो उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा की प्रशासन सोया हुआ है आज भी उपरोक्त बिल्डिंग को देखगे तो आप पाएगे की सुरक्षा की दुष्टि से कोई इंतजाम नही है जबकि जब किसी सोसायटी का निर्माण कार्य शुरू होता है तो उसके चारो तरफ जाल लगाया जाता है और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए सरकार ने इन्ड्रीयल हैल्थ एंड सैफ्टी विभाग…

Read More

फरीदाबाद  ( मिथलेश मिश्रा )  शहर के बदतर हालातो, टोल रोड के नाम पर अवैध वसूली, स्मार्ट सिटी के नाम पर मचाई गई लूट और नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलनरत है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में पाली बल्लमगढ़ रोड पर टोल कि टूटी सडक़े, जल भराव, जाम पड़े सीवर व टोल रोड पर लगने वाले 4 घंटे के जाम को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जहां घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ था। सभी कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में खड़े होकर सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ…

Read More

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) बडखल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना जनसंपर्क अभियान के तहत नगर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 में पहुंचे, जहां समाजसेवी जयभारत व अंजू जय भारत के कार्यालय पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें वार्ड की समस्याओं से भी रूबरू करवाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, पानी, सीवरेज व जलभराव जैसी बुनियादी सुविधाओं से जनता आज भी त्रस्त है और मौजूदा पार्षद व विधायक इन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देते। लोगों…

Read More

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने बाबा गोरखनाथ के मंदिर में मत्था टेक कर उनका आशीर्वाद लिया। फिर सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें दूर करने का वादा किया। इसके चलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आज लोगों को रोजगार और विकास की दोहरी सौगात देने जा रहे हैं। आज उनकी उपस्थिति में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में रोजगार मेले का आयोजित होगा, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की…

Read More

Atal Pension Yojna: अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आप इस सरकारी पेंशन स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। बुढ़ापे में पेंशन सबसे बड़ा सहारा होता है। आप हर महीने एक छोटी-सी राशि जमाकर बुढ़ापे में 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम अटल पेंशन योजना (APY) कम समय में ही बहुत लोकप्रिय हो गई है। अटल पेंशन योजना में 18 साल से 40 साल की उम्र का कोई भी भरतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। इस योजना में कम से कम 20 साल मंथली पैसे जमा…

Read More

देश में बीते दिन कोरोना के केसों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन एक दिन बाद ही देश में कोरोना के नए केसों में इजाफा हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 17,135 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले की संख्या घटकर एक लाख 37 हजार 57 हो गई है। बता दें कि एक दिन पहले देश में कोरोना के 13,734 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 67 हजार 144…

Read More

IBPS PO Recruitment: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और आज यानी 2 अगस्त, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर शेड्यूल की चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया से 6432 पदों पर भर्ती होनी है. उम्मीदवारों की भर्ती ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) और इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी. ऑनलाइन परीक्षा दो फेज में आयोजित की जाएगी- ऑनलाइन प्रारंभिक और ऑनलाइन मुख्य. प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा…

Read More