
Atal Pension Yojna: अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आप इस सरकारी पेंशन स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। बुढ़ापे में पेंशन सबसे बड़ा सहारा होता है। आप हर महीने एक छोटी-सी राशि जमाकर बुढ़ापे में 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम अटल पेंशन योजना (APY) कम समय में ही बहुत लोकप्रिय हो गई है। अटल पेंशन योजना में 18 साल से 40 साल की उम्र का कोई भी भरतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। इस योजना में कम से कम 20 साल मंथली पैसे जमा करना जरूरी है। हर महीने कितना योगदान करना है, यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है।
4 करोड़ से ज्यादा लोग योजना से जुड़े बुढ़ापे में पेंशन की चिंता से छुटकारा दिलाने के लिए केंद सरकार ने ने साल 2015-16 में अटल पेंशन योजना लॉन्च की थी। इस योजना का लाभ खास तौर से उन लोगों के लिए है जो किसी भी तरह का सरकारी पेंशन का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। अटल पेंशन योजना (APY) देश में लोकप्रिय हो गई है। वित्त वर्ष 2022 तक इस योजना से 4 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। इनमें से 99 लाख सिर्फ वित्त वर्ष 2022 में जुड़े हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 के अंत तक पेंशन योजना के 4.01 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। इसमें 44 फीसदी महिलाएं हैं। आंकड़ों के मुताबिक करीब 45 फीसदी APY सब्सक्राइबर्स 18-25 साल के हैं।
पेंशन के अलग अलग हैं 5 स्लैब मौजूदा समय में पेंशन के 5 स्लैब हैं। जिसमें 1000 रुपये मंथली, 2000 रुपये मंथली, 3000 रुपये मंथली, 4000 रुपये मंथली और 5000 रुपये मंथली हैं। सरकार की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में ये स्लैब 2000, 4000, 6000, 8000 और 10,000 रुपये मंथली के हो सकते हैं। अटल पेंशन योजना के फायदे इस योजना से मिनिमम 18 साल का कोई भी भारतीय नागरिक जुड़ सकता है। 18 साल की उम्र में अधिकतम पेंशन लिमिट 5000 महीना के लिए उसे 210 रुपये हर महीने योगदान करना होता है। 25 साल की उम्र में जुड़ने पर हर महीने 376 रुपये, वहीं 30 साल वाले के लिए यह योगदान 577 रुपये, 35 साल वाले के लिए 902 रुपये और 39 साल वालों के लिए 1318 रुपये जम करना होता है। अगर हस्बैंड और वाइफ दोनों अकाउंट खुलवाले हैं तो उन्हें यह योगदान अलग अलग करना होगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
