गुजरात में भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नशे में धुत एक मंच पर दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि यह नेता छोटा उदयपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष है और इनकी हालत ऐसी है इस वक्त की भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे चल रहे है। इस वीडयो के वायरल होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे लेकर सवाल खड़े किए है जिसके बाद भाजपा नेता को इस्तीफा देना पड़ा। नेता के नशे धुत होने से राज्य में ‘शराब बंदी’ की व्यवस्था पर भी अब सवाल खड़े हो रहे है। …
Author: faridabadnews24
‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ या पीयूसी एक जरूरी दस्तावेज है। कार या बाइक चालक पर यह हमेशा होना चाहिए। पीयूसी दस्तावेज प्रमाणित करता है कि वाहन का उत्सर्जन स्तर (Emission Level) तय मानकों से कम है। आसान शब्दों में समझें तो वाहन एक सीमा से ज्यादा प्रदूषण नहीं कर रहा है। वाहन चलाते समय आपके पास लाइसेंस, बीमा और आरसी के अलावा, पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है, तो आपका चालान कट सकता है। दिल्ली में बिना पीयूसी के यात्रा करने वालों पर 10,000 रुपये या उससे अधिक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि…
मौत के करीब दो महीने बाद भी गायक सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले और उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान से धमकी मिली थी और उसकी जांच जारी है लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के संगठन पंजाबी विरसा ने सिद्धू मूसेवाला को चर्चित वारिस शाह इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की मौत के दो महीने बाद पाकिस्तान स्थित संगठन पंजाबी विरसा ने तीन भारतीय हस्तियों कवि डॉ सुरजीत सिंह पातर, दिवंगत गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला और लेखक हरजिंदर पाल उर्फ…
चंडीगढ़, 24 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 10वीं कक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाने वाली महेंद्रगढ़ की छात्रा अंजलि को सौगात देते हुए, 2 साल तक 20 हजार रुपये महीने की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रा अंजलि और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में अंजलि जहां भी दाखिला लेना चाहेगी उसका वहां दाखिला करवाया जाएगा। बता दें कि छात्रा अंजलि ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्रा अंजलि को बधाई देते हुए…
बल्लभगढ । हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह फरीदाबाद नगर निगम के हर वार्ड में जाकर काम करें तथा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ दस लाख रुपए की लागत से अग्रवाल धर्मशाला परिसर में एक ई लाईब्रेरी खोली जाएगी ताकि वेरोजगार युवकों को तैयारी के लिए निजि संस्थानों में न लुटना पडे और वह ई लांईब्रेरी में तैयारी कर सकें। दुष्यंत चौटाला आज यहां निगम पार्षद एवं जजपा के बल्लभगढ हल्का अध्यक्ष दीपक चौधरी द्वारा आयोजित जन नायक सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे…
फरीदाबाद, 24 जुलाई। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला प्रशासन कार फ्री डे पर साइकिल यात्रा करके बुधवार को फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रेरित करके जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तथा इमारत पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। फरीदाबाद में सात लाख घरों और एक लाख अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरायेगा। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देश में स्वतंत्रता 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी…
Domino’s Pizza: ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के मामले में जोमैटो और स्विगी काफी पॉपुलर हो चुके हैं. लोग घर बैठे कभी-भी किसी भी रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं और जोमैटो और स्विगी घर तक खाना डिलीवर कर देते हैं. वहीं फास्टफूड के मामले में डोमिनोज का पिज्जा (Domino’s Pizza) भी लोगों को काफी पसंद आता है. अब तक स्विगी और जोमैटो के जरिए भी डोमिनोज पिज्जा ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते थे, लेकिन अब हो सकता है कि ग्राहक स्विगी और जोमैटो पर डोमिनोज का पिज्जा ऑर्डर न कर पाएं. डोमिनोज अब स्विगी और जोमैटो को लेकर बड़ा कदम उठा सकती…
फरीदाबाद । शनिवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथी के रुप में प्रिया चौधरी हरियाणा सह प्रभारी एवं मीनू चौधरी दक्षिणी जोनअध्यक्ष उपस्थित रही। बैठक कि अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना एवं भीम यादव ने कि। बैठक को सबोंधित करते हुए हरियाणा महिला सगंठन मत्री प्रिया चौधरी ने कहा कि महिला कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाये और अरविंद केजरीवाल जी कि नितियो को घर-घर पहुंचाये। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार व पजंाब सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू…
फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पर्यावरण को शुद्ध रखना प्रत्येक मनुष्य का दायित्व है इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी पेड़ बनने तक देखभाल करनी चाहिए क्योंकि पेड़-पौधों का मानव जीवन में अत्यंत महत्व है, इनके द्वारा ही हमें आक्सीजन मिलती है, इसलिए ऐसे नेक कार्याे में सभी को अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा और युवा समाजसेवी पारस राय द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-79 चौक पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे…
फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक. राष्ट्रीय सचिव केसी बांगड़. पूर्व मंत्री हर्ष कुमार. राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा व शैलजा भाटिया ने आज सेक्टर-7सी में आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक सभा की। इस सभा का आयोजन जजपा इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा द्वारा किया गया था। राज्य श्रम मंत्री अनूप धानक ने इस सभा में कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा और साथ ही साथ क्षेत्रीय बूथों को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की…
