फरीदाबाद । हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि पृथला क्षेत्र में व्याप्त बिजली की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा, क्षेत्र में जर्जर हाल पुरानी तारों को बदलकर जल्द नई तारों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे कि लाईन लॉस कम होगा और लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। श्री रावत शुक्रवार को चंदावली स्थित अपने कार्यालय पर बिजली अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। विधायक श्री रावत ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की किल्लत की शिकायत उन्हें मिल रही थी, खासकर किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : सीबीएसई की 12वीं कक्षा के घोषित हुए परिणामों में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरोड़ा के छात्रों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं कक्षा के सभी छात्रों ने फस्र्ट डिवीजऩ से परीक्षा पास की। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने बताया कि हर बार कि तरह ही इस बार भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। साथ ही यह भी हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि 12वीं कक्षा के सभी छात्रों ने फस्र्ट डिवीजऩ से परीक्षा पास की है। दीपक…
SSC Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका नोटिफिकेशन delhipolice.gov.in पर भी देखा जा सकता है। कितने हैं रिक्त पद इस भर्ती के जरिए कुल 2,261 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें 1, 411 पद कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), 850 पद हेड कॉन्सटेबल…
फरीदाबाद : ब्रह्याकुमारीज की ओर सेए एक व्यक्ति, एक वृक्ष, एक विश्व अभियान के तहत एनआईटी विधानसभा के सैक्टर 55 में एंव बी.एम.डी कन्वैन्ट स्कूल सरूरपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने शिरकत की। ब्रह्याकुमारीज कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्याकुमारी सुशीला बहनजी, सरोज बहनजी ने की। एक व्यक्ति, एक वृक्ष, एक विश्व अभियान के तहत ब्रह्याकुमारीज के द्धारा पूरे भारत के अंदर 75 दिनों में लगभग 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के बाद सभी सदस्यों ने उनकी देखभाल करने की शपथ ली और कहा कि…
Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन चुकी हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को मिलकर बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां बधाई दे चुके हैं। वहीं, आपको बता दें कि वैसे द्रौपदी मुर्मू की जीत तो उसी दिन तय हो गई थी जिस दिन बीजेपी ने उन्हें अपना कैंडिडेट बनाया था। NDA के पास अपने दम पर इतने वोट थे कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय था लेकिन…
फरीदाबाद : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की गई जिसको लेकर देशभर मे शांतिपुर्ण तरीके से प्रदर्शन किए गए इसी कड़ी मे फरीदाबाद कांग्रेस ने दिल्ली के आश्रम चौक पर प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह का पुतला फुक कर शांतिपूर्ण तरीके से बैठ कर प्रदर्शन कर रहे थे इसी बीच पुलिस बल आकर सभी को हिरासत मे ले लिया और नरेला थाना ले जाया गया। इस मौके पर इंडियन यूथ कांग्रेस के युवा नेता व वार्ड नं-2 भावी पार्षद सन्नी बादल ने कहा सत्ता के अहंकार में चूर प्रधानमंत्री मोदी ये जान…
फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि ग्रेटर फरीदाबाद का विकास करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से कृतसंकल्पित है। यहां सीवरेज, सडक़, बिजली व पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को योजनाबद्ध तरीके से लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होने के बाद लोगों को काफी सहूलियतें मिल जाएगी। केंद्रीय मंत्री गुरुवार को ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-84 स्थित पुरी प्रथम सोसायटी में स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल…
फरीदाबाद : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद जिले के वरिष्ठ नागरिकों को नि शुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु दिनांक 25.07.2022 से 29.07.2022 तक जिले में पांच दिवसीय पंजीकरण एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन करने जा रही है। उपायुक्त फरीदाबाद जितेन्द्र यादव ने सभी जिला वासियों से आह्वान किया है कि इन शिविरों की सूचना अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों तक पहुँचाने का कष्ट करें ताकि सभी जरूरतमंदों को लाभान्वित कराया जा सके। जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव विकास कुमार ने…
फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने छीनाझपटी के मुकदमे में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलीम तथा गोविंद उर्फ टोला का नाम शामिल है। दोनो आरोपी ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले हैं। दिनांक 19 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ छीना झपटी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों ने एक व्यक्ति को घायल करके उसका मोबाइल छीन लिया था। वारदात के दिन फरीद नाम का व्यक्ति जो…
फरीदाबाद : गांव फतेहपुर फतेहपुर तगा के लोग बृहस्पतिवार को जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया से अपनी बिजली समस्या को लेकर मिले इस अवसर पर उन्होंने बिजली के चलते आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए जजपा प्रधान को एक ज्ञापन सौंपा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जजपा प्रधान तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित एक्सईएन को फोन में लिखित में एक शिकायत कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान के लिए कहा. इस अवसर पर हरियाणा ट्रेडर्स बोर्ड सदस्य मनोज मनोज गोयल, हरिराम कराड भी उपस्थित रहे फतेहपुर तगा के रहने वाले मुकेश कश्यप ने…
