ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई ऐसी कन्याएं हैं जो किसी कारणवश अपनी शिक्षा से वंचित रह जाती है। ऐसी सभी कन्याओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे है, जिसका नाम है ‘गांव की बेटी योजना’। इस योजना के तहत सरकार गांव की बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। हर महीने मिलेंगे 500 रूपये इस…
Author: faridabadnews24
राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलों ने एक बार फिर से खतरनाक स्पीड पकड़ ली है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,375 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि वायरस से आज किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सूबे में संक्रमण दर 7.01% प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,622 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें 1,375 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की…
गुड़गांव : लॉरेंस बिश्रोई व काला जठेड़ी के नाम से गुड़गांव में एक कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी को सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कारोबारी के यहां पूर्व में काम करने वाली महिला का पति था। जिसने कारोबारी में दहशत फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्रोई व काला जठेड़ी का गुर्गा बताया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। सेक्टर-10 में रहने वाले कारोबारी के पास 13 जून को दोपहर 1.32 बजे अनजान नंबर से पहले व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग व काला जठेड़ी का…
Ration Card Update : अगर आप भी राशन कार्ड पर फ्री राशन की सुविधा ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. मई माह में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यूपी की योगी सरकार की तरफ से अपात्र राशन कार्ड धारकों से कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा गया है. यह भी दावा किया गया कि राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने वालों से सरकार वसूली करेगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. सरेंडर करने या रद्द करने पर कोई आदेश नहीं यह खबर लाभर्थियों के बीच तेजी से फैली और कई जिलों में राशन…
UP Violence Arresting: बीजेपी से निलंबित पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान (Nupur Sharma statement) को लेकर यूपी में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग शहरों में बवाल और पत्थरबाजी हुई थी. इसके बाद से ही यूपी पुलिस (UP Police) उपद्रवियों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारी कर रही है. इस मामले में अब तक कुल 357 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. 16 जून तक के हैं आंकड़े यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने कहा कि 16 जून सुबह 7 बजे तक इस मामले में कुल 357 आरोपियों को गिरफ्तार कर…
PNB MySalary Account: अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक बनते हैं तो आपको फ्री में पूरे 20 लाख रुपये का फायदा मिलेगा. इस खास ऑफर के तहत अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बैंक में पीएनबी माई सैलरी अकाउंट (PNB MySalary Account) खाता खुलवाना होगा. इतना ही नहीं, इसमें बैंक की तरफ से आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. आइए आपको इस खाते के बारे में डिटेल में बताते हैं. PNB देगा ये सुविधाएं पीएनबी (PNB) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अपनी सैलरी को बेहतर Manage करना चाहते…
Monsoon Updates: मंगलवार को तेज गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिए. गर्मी की वजह से अब पंखे-कूलर भी जवाब देने लगे हैं और उनके आगे बैठकर भी पसीना नहीं सूख पा रहा है. गर्मी से तप रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग (IMD) ने मानसून (Monsoon) के आगमन को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. गुजरात में 5 दिनों तक जमकर बारिश आईएमडी के अधिकारी एम. मोहंती ने बताया कि मानसून (Monsoon) गुजरात पहुंच गया है. अगले 5 दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम…
इतनी महंगाई में अगर फ्री में रसोई गैस सिलेंडर मिल जाए तो किसी को भला और क्या चाहिए होगा. देश के एक राज्य ने इसी महीने में अंत से लोगों को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में देने की घोषणा कर दी है. यह राज्य है गोवा और यहां की सरकार ने चुनावों से पहले इसका वादा किया था. गोवा में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है. चुनावों से पहले अपने घोषणा पत्र में बीजेपी ने कहा था कि वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (BPL) लोगों को एक 3 गैस सिलेंडर फ्री में देगी. चूंकि…
फरीदाबाद : उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने किसानों का आह्वान किया कि वे किसान बागवानी में ‘स्टेकिंग विधि’ का प्रयोग करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा सब्जियों में बांस स्टैकिंग व लोहे स्टैकिंग को प्रयोग करने के लिए किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक अनुदान राशि प्रदान कर रही है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बागवानी पोर्टल https://hortharyanaschemes.in पर ऑनलाइन आवदेन करना होगा। डीसी ने आगे बताया कि हाईटेक व अत्याधुनिक युग में खेती में नई-नई तकनीकें उभरकर सामने आ रही हैं। इससे किसानों को कई फायदे मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सब्जियों…
फरीदाबाद : जब हम अपने दायरे से बाहर निकलते हैं तब हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें अपने आसपास के माहौल को ध्यान से देखना चाहिए और निरंतर अपने को अच्छा इंसान बनाने की दिशा में बढ़ाना चाहिए। यह बात डीएसपी सीएफ फ्लाइंग राजेश चेची ने कही। वह यहां मैगपाई पर्यटन केंद्र में मानव अधिकार मिशन के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। चेची ने कहा कि अगले कुछ वर्षों तक आपको हरियाणा पुलिस में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पहले हरियाण में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं…
