फरीदाबाद: संजय कालोनी स्थित डेजी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बडखल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा, एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक एजाज अहमद खान व प्रिंसीपल वरीशा खान ने आए हुए सभी अतिथियों का बुक्के एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूल बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच का संचालन समाजसेवी संजीव कुशवाहा ने किया तथा युधिष्ठर शर्मा (ईशू)का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर उपस्थित छात्र, अभिभावक व अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए…
Author: faridabadnews24
प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे के निर्देशानुसार कल राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नरसिंहपुर की टीम द्वारा सभी ने अपने घरों में पक्षियों के लिए पानी भरे बर्तन रखे। वैसे तो सभी सदियों से अपने घरों में पक्षियों और जानवरों के लिए गर्मियो में पानी रखते हैं। लेकिन जब कोई कार्य टीम के द्वारा किया जाता है तो सफलता जरूर मिलती है। शायद ही नरसिंहपुर में कोई पक्षी अब प्यास के कारण अपने प्राणों की आहुति देगा। इस कार्य में संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे, सरला पांडे, अरुणा दुबे, नीरा बुधौलिया, सपना शर्मा, वत्सला त्रिवेदी, रचना त्रिवेदी, शालू भाटिया, सविता…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राजस्थान प्रदेश शाखा ने सीकर जिले में चेलासी, सालासर रोड़ पर स्थित “श्री करणी माता गौशाला” में 01-04-2022 अमावस्या पर्व पर शुक्रवार को गौसेवकों द्वारा गौसेवा की गई! भागवताचार्य पँ. उमाशंकर मिश्रा (देवात्मज) ने कहा सत्यनारायण सोनी (तोषावड़) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गौशाला में तुलादान किया! अमावस्या को गौशाला में तुलादान करने का विशेष महत्व है! प्रदेश अध्यक्ष हेमलता मिश्रा जी ने कहा की तोषावड़ परिवार ने गौपूजन करके 1 कट्टा चूरी, और 40 किलो गुड़ व हरा चारा गौमाता को खिलाकर आशीर्वाद लिया! तोषावड़ को सभी ने जन्मदिन की बधाई दी! हम…
Govt jobs 2022 : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में 8000 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती होने जा रही है. इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कैबिनेट मंजूरी पत्र जिला उपनिदेशकों को जारी कर दिया है. कहा गया है कि भर्ती से पहले स्कूल रिक्त पदों को लेकर विज्ञापन जारी करेंगे. यह भर्तियां उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी. मंजूरी पत्र प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित की ओर से जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि नियम 7 के तहत पद भरने की प्रक्रिया को जल्द शुरू…
रमजान का महीना शुरू हो चुका है. 2 अप्रैल 2022, शनिवार को चांद दिखने के बाद आज यानी कि 3 अप्रैल को भारत में पहला रोजा रखा जा रहा है. इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से रमजान 9वां महीना होता है. खुदा की इबादत करने के लिए इसे सबसे पाक महीना माना जाता है. इस पूरे महीने रोजा रखने के बाद मुसलमान ईद-उल-फितर मनाते हैं. इस ईद पर सेवईं बनाई जाती हैं, इसलिए इसे मीठी ईद भी कहते हैं. इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. दिल पर काबू करना सिखाता है रमजान रमजान के महीने में रोजे रखने…
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की ओर से मस्जिदों के लाउडस्पीकरों (Mosque Loudspeakers) की तेज आवाज पर ऐतराज जताया गया है. एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने की मांग अपनी एक रैली के दौरान की. शिवाजी पार्क से सरकार को दो टूक राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा, ‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई जाएगी. उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं.…
आगर आप टीचर की नौकरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) दिल्ली ने फैकल्टी के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना पड़ेगा. योग्य अभ्यर्थी एनआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट nitdelhi.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन करने की आखरी तारीख 29 अप्रैल 2022 तय की गई है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के जरिए 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन नोटिफिकेशन पढ़ने के…
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के बाद चीन के प्रमुख शहर शंघाई ने लॉकडाउन प्रतिबंध सख्त कए हैं। इसके तहत शहर के आधे पूर्वी हिस्से में सभी लोगों पर घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। वह अपने पालतू जानवरों को टहलाने के लिए भी बाहर नहीं निकल सकते हैं। चीन में कोरोना के रिकॉर्ड 4477 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस संबंध में इलाके के आवासीय परिसरों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पुडोंग जिले के सभी नागरिकों को घर के अंदर ही रहने का निर्देश दिया…
10,000 रुपये तक का जुर्माना और छह महीने की कैद का प्रावधान किया गया है। अन्य लेन (Bus Lane) में चलते पाए जाने वाले वाहनों को ‘मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) 1988’ की धारा 192-ए के तहत दंडित किया जाएगा, जिसमें 10,000 रुपये का जुर्माना और छह महीने तक की कैद का प्रावधान है। यह होगी समय सीमा विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, परिवहन विभाग दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) के साथ सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक केवल बसों और मालवाहकों द्वारा उपयोग की जाने वाली समर्पित लेन का सीमांकन करेगा।शेष समय के…
अपरेंटिसशिप भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 26 अप्रैल है. आईटीआई अपरेंटिसिशिप के लिए योग्यता आईटीआई अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. नॉन आईटीआई अपरेंटिस उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. उम्मीदवारों को 10वीं पास अपरेंटिसशिप भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले पास होना चाहिए. आयु सीमा नॉन आईटीआई- 15 से 22 वर्ष आईटीआई-15 से 24…
