बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) – बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर पोस्ट के लिए 159 वैकेंसी निकाली है. इस पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अप्रैल है. अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) – भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी पदों पर ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर के 303 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2022…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : विधायक नीरज शर्मा निगम आयुक्त को बताया की अभी गामियों का मौसम आया भी नही है और पानी की किल्लत शुरू हो गई है जिसके कारण लोग दुबारा सडको पर आने को मजबूर हो रहे है सडको पर जाम लग रहा है। विधायक नीरज शर्मा ने निगम आयुक्त यशपाल यादव को बताया की किल्लत फरीदाबाद में ना हो इसके लिए विशेष टीम बनाने की आवश्यकता है क्योकि पानी की काफी बर्बादी जल जनित उधोगो में हो रही है इसलिए एक टीम का गठन किया जाए जोकि ऐसे उघोगो का पर निगरानी रखे तथा इसके साथ विधायक नीरज शर्मा…
हरियाणा के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पूरे एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने भ्रष्टाचार व ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। देवेंद्र बबली ने पंचायती राज विभाग के एक जेई और ग्राम सचिव को शिकायत मिलने के 4 घंटे के अंदर सस्पेंड कर दिया।मंत्री देवेंद्र बबली को रेवाड़ी जिले के बावल ब्लॉक के गांव आसरा का माजरा निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके सामने की गली को बनवाने के लिए पंचायती राज विभाग ने जुलाई 2021 को ₹854000 की राशि जारी कर दी थी…
फरीदाबाद, 2 अप्रैल : चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एन.एच.1 में नवरात्र मेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फाइव एस इंटरनेशनल के राजेश कुमार एवं राकेश दीवान ने शिरकत की, जबकि श्रीरामा रोडवेज के आर के बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति इस मौके पर मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरूआत मां शैलपुत्री की पूजा एवं ज्योति प्रचंड के साथ की गई। इसके बाद नवरात्र कथा सुनाई गई और तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पावन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के प्रधान पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा ने की। इस मौके पर…
Code of Criminal Procedure यानी दंड प्रक्रिया संहिता में अदालत (Court) और पुलिस (Police) से जुड़ी प्रक्रिया (Procedure) और प्रावधानों (Provisions) के बारे में परिभाषा दी गई है. ऐसे ही सीआरपीसी (CrPC) की धारा 43 (Section 43) में प्राइवेट व्यक्ति (Private person) द्वारा गिरफ्तारी (Arresting) और ऐसी गिरफ्तारी पर प्रक्रिया (Procedure) के बारे में प्रावधान (Provisions) मौजूद हैं. तो आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 42 (Section 42) इस संबंध में क्या बताती है? क्या होती है सीआरपीसी (CrPC) सीआरपीसी (CRPC) अंग्रेजी का शब्द है. जिसकी फुल फॉर्म Code of Criminal Procedure (कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर) होती है. इसे…
एसजीपीजीआई में इन पदों पर कुल 454 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एसजीपीजीआई की वेबसाइट https://sgpgims.org.in/ पर जाकर करना है. आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2022 है. वैकेंसी का डिटेल स्टाफ नर्स- 252 टेक्नीशियन रेडियोलॉजी- 34 टेक्नीशियन रेडियोग्राफी- 8 मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट- 137 जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट- 23 आवेदन शुल्क अनारक्षित- 1000 रुपये ओबीसी, इडब्लूएस- 1000 रुपये एससी और एसटी- 600 रुपये आवश्यक शैक्षिक योग्यता स्टाफ नर्स- नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स/बीएससी नर्सिंग. साथ ही कम से कम 50 बेड के हॉस्पिल में काम करने का दो साल का अनुभव. टेक्नीशियन रेडियोलॉजी- साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास…
पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। धामी की घोषणाएं धरातल पर उतरने लगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं धरातल पर उतरने लगी हैं। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था समेत अन्य पेंशन योजनाओं से इसकी शुरुआत हुई है। राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान और दिव्यांग पेंशन की राशि प्रतिमाह 1200 रुपये…
Toll Tax increase In Haryana: हरियाणा में बीती देर रात से हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। राज्य में विभिन्न राजमार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को ज्यादा टोल शुल्क देना पड़ेगा। पहली अप्रैल से टोल की बढ़ी दरें लागू हो गई है और यह बीती देर रात 12 बजे के बाद लागू हो गईं। इससे सफर महंगा हो गया है। न केवल निजी वाहन चालकों, बल्कि रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोगों पर भी बढ़े टाेल का बोझ पड़ेगा। विभिन्न श्रेणियों में वाहनों के लिए टोल की दरें दस से 18 प्रतिशत तक ज्यादा देनी होंगी कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)…
वर्ष 2017 से अब तक नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 867 कंपनियों को 20 लाख 89 हजार 435 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया गया है। जिसमें कंपनियों को चार हजार या इससे अधिक वर्गमीटर तक के भूखंड आवंटित हैं। इसमें अडानी का ग्रीन डाटा सेंटर, माइक्रोसाफ्ट, एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सैमसंग डिस्प्ले नोएडा, मदर्सन, कैंट आरओ, आइकिया के अलावा कई कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां 23 हजार 285 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं, जिससे भविष्य में एक लाख 52 हजार 553 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वर्ष 2017 से अब तक बड़े निवेशकों को चार हजार…
कटड़ा : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्द्धकुंवारी क्षेत्र के सत्या व्यू प्वाइंट्स के पास जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जानकारी मिलते ही श्राइन बोर्ड के वन विभाग, दमकल विभाग सहित आपदा प्रबंधन दल द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। हालांकि घटना का वैष्णो देवी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है और न ही कोई जानी नुक्सान हुआ है। खबर लिखे जाने तक वैष्णो देवी यात्रा न्यू ट्रैक सहित पुराने मार्ग से सुचारू रूप से जारी थी। जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच के दौरान आगजनी की घटना का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट…
