Author: faridabadnews24

कोरोना वायरस को दो साल से ज्यादा समय हो गया है. इसके एक के बाद एक नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं. डेल्टा और ओमिक्रॉन के बाद अब नया वेरिएंट डेल्टाक्रॉन (Deltacron) आ गया है. ये डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना एक हाइब्रिड स्ट्रेन है. ब्रिटेन से डेल्टाक्रॉन के कुछ मामले सामने आए हैं, जिसने एक बार फिर से हेल्थ एक्सपर्ट्स और लोगों की चिंता बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि कुछ यूरोपीय देशों फ्रांस, नीदरलैंड और डेनमार्क में इस नए डेल्टाक्रॉन वेरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं. डेल्टा और ओमिक्रॉन का हाइब्रिड…

Read More

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बहुत जरूरी दस्तावेज है। तमाम जगहों पर आधार कार्ड को आपकी पहचान के रूप में स्वीकार किया जाता है। बैंक आदि में तमाम काम ऐसे हैं, जो बिना आधार कार्ड के नहीं किए जा सकते। उनके लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी है। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर कोई आपके आधार कार्ड का आपकी आपकी बिना जानकारी के गलत इस्तेमाल करे तो क्या होगा? यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। इससे बचने के लिए आप अपने आधार कार्ड को लॉक करके रख सकते हैं और जब आपको इसे इस्तेमाल…

Read More

कोरोना महामारी के बीच आम जनजीवन एक बार फिर पटरी पर लौट रहा है। बाजारों में लोगों की भीड़ है। स्कूल-कॉलेजों खुलने लगे हैं। दो साल से शिक्षा के क्षेत्र में आई तमाम परेशानियों को भूलकर एक बार फिर छात्र स्कूल आने लगे हैं। छात्रों के चेहरे खिलने लगे हैं।इस बीच होली का त्योहार भी आ रहा है। 18 मार्च को होली है। बाजारों में रंगों और पिचकारी की धूम है। लोग खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। उधर, छात्रों ने होली की छुट्टियों से पहले दोस्तों के साथ रंग-गुलाल से होली खेली। दो साल बाद छात्रों की…

Read More

उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर बुधवार रात को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने गुरुवार सुबह संसद के एक सत्र में कहा कि भूकंप के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां एक बुलेट ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने गुरुवार तड़के फुकुशिमा और मियागी प्रांत के तटों पर सुनामी के लिए अपनी…

Read More

कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. हाल ही में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह नया वायरस डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट से मिलकर बना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि कुछ यूरोपीय देशों फ्रांस, नीदरलैंड और डेनमार्क में इस नए डेल्टाक्रॉन वैरिएंट के कुछ  मामले सामने आए हैं. हालांकि, अभी तक इस वैरिएंट के काफी कम मामले नजर आए हैं, ऐसे में वैज्ञानिकों को इस नए वैरिएंट के बारे में जानकारी नहीं है कि यह कितना खतरनाक है या कितनी आसानी से…

Read More

Government Yojana: कम निवेश में पेंशन की गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना एक अच्छा विकल्प है। अभी अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है। सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है। यहां 7 रुपये रोजाना जमा करने पर 5000 रुपये महीने की पेंशन मिलेगी। आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना में 60 साल के बाद आपको कितनी पेंशन मिलेगी। 60 के बाद सालाना मिलेगी 60,000 रुपए पेंशन उम्र में योजना से अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन…

Read More

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है. इस साल आज यानी कि 17 मार्च 2022, गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा. रंग, खुशियों और उल्‍लास के साथ-साथ यह बुराई पर अच्‍छाई की जीत का पर्व है. होलिका दहन करने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है. जीवन में सकारात्‍मकता और सुख-समृद्धि पाने के लिहाज से भी होली का पर्व बहुत खास होता है. ज्योतिष में होली को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, जो बहुत प्रभावी होते हैं. बेहद खास है इस साल की होली  वैसे भी इस साल की…

Read More

नईदिल्ली/फरीदाबाद : डॉक्टर सुशील गुप्ता जी , राज्यसभा सांसद एवं प्रभारी हरियाणा आम आदमी पार्टी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री एन. डी॰ गुप्ता ज़ी व स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर फरीदाबाद जिले से ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट व श्री खेमी ठाकुर सरपंच गांव कुराली और सरदार आजाद सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा । पिछले लगभग 32 वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों व एनजीओ के माध्यम से समाज सेवा करने वाले ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट ने कहा की राजनीतिक गंदगी…

Read More

जनधन खाताधारकों (Jandhan Account holders) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आपने भी ये अकाउंट खुलवा रखा है तो अब आपको हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे. सरकार जिन भी स्कीम के तहत सीधे पैसा जनता के खाते में जमा करते हैं उन सभी स्कीम का पैसा सबसे पहले जनधन खातों (jandhan khata) में ही ट्रांसफर किया जाता है. खाताधारकों को मिलगे 3000 रुपये आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसके तहत सरकार जनधन खाताधारकों को पूरे 3000 रुपये प्रति माह ट्रांसफर करती है. इस सरकारी स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है. इस योजना…

Read More

हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष होली का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष 17 मार्च गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा. वहीं, 18 मार्च शुक्रवार को रंगवाली होली खेली जाएगी. ज्योतिषाचार्य डॉ विनोद बताते हैं कि इस त्योहार को बसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने के लिए मनाते हैं. बसंत ऋतु में प्रकृति में फैली रंगों की छटा को ही रंगों से खेलकर वसंत उत्सव होली के रूप में दर्शाया जाता है. रंगवाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को बुराई…

Read More